रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रीवा और श्नेडर एआईएन खिलाड़ी के रूप में ओलंपिक सेमीफाइनल में

पेरिस रूस की टेनिस खिलाड़ी माइरा आंद्रीवा और डायना श्नेडर पेरिस ओलंपिक के महिला युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जिससे एआईएन नाम से तटस्थ व्यक्तिगत खिलाड़ियों के रूप में खेल रहे देश के खिलाड़ियों को पहला पदक जीतने का मौका मिला है। सत्रह साल की आंद्रीवा अब भी हाई स्कूल में पढ़ रही हैं जबकि 20 साल की श्नेडर अमेरिका जाने के बाद वहां नॉर्थ कैरोलिना में कॉलेज टेनिस खेलती हैं। आंद्रीवा और श्नेडर की जोड़ी ने कैटरीना सिनिकोवा और बारबरा क्रेसिकोवा की चेक गणराज्य की दूसरी वरीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 7-5 से हराया। श्नेडर के साथ पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहीं आंद्रीवा ने कहा, ‘‘हमें पता है कि हम अंतिम अंक तक संघर्ष जारी रखेंगे। संभवत: यही कारण है कि हम एक साथ इतना अच्छा कर रहे हैं।’’ फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पेरिस खेलों में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टीम खेलों से प्रतिबंधित किया है। रूस या बेलारूस के पासपोर्ट धारक व्यक्तिगत खिलाड़ियों को क्वालीफाई करने पर तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेने की स्वीकृति है।   recent visitors 118

छत्तीसगढ़ में आफत की बरसात, बीजापुर में बह गई सड़क, रायपुर समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में कुछ दिन के ब्रेक के बाद मानसून की एक्टिविटी एक बार फिर तेज हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि आग कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है. आईएमडी के मुताबिक शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भाी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. प्रदेश में 1 अगस्त तक 614.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. बीजापुर में सबसे ज्यादा 1406 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब तक सूबे के 9 जिलों में कम बारिश हुई है, जो ज्यादातर सरगुजा जिले में आते हैं. जानें आज किन जिलों में है अलर्ट मौसम विभाग ने आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिलासपुर में बारिश का 10 साल का टूटा रेकॉर्ड बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6723.3 एमएम बारिश हो चुकी है। आंकड़ों पर जाएं तो पिछले 10 सालों में अब तक की यह रिकार्ड बारिश है। इस बार आषाढ़ में कम बारिश की कमी सावन ने पूरी कर दी। बल्कि आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। गुरुवार को सुबह से ही झड़ी लगी रही। बीजापुर में बह गई सड़क 2 महीने पहले बनी बीजापुर जिले के गंगालूर से नेलसनार की सड़क पहली ही बारिश में बह गई है. इस इलाके में लगभग 20 से 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी. इतना ही नहीं सड़क पर पुल भी बनाया गया था. सड़क निर्माण का काम PWD विभाग ने किया था. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से कुल 16 कॉन्ट्रैक्ट हुए थे. 16 कॉन्ट्रैक्ट में कुल लागत राशि 56 करोड़ बताई जा रही है. आरोप है कि ठेकेदार ने शासन को गुमराह करते कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर इस सड़क की लागत को 112 करोड़ रुपये कर दिया था. अब स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच की मांग की. वहीं गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. सीएम साय ने कहा कि भ्राहटाचार करने वालों को सरकार नहीं बख्शेगी. भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा. किसी भी सेक्टर भ्रष्टाचार हुआ हो, आरोपी जेल जाएंगे. recent visitors 111

जोरदार बारिश से मध्य प्रदेश में लबालब हुए बांध, तवा, भदभदा और कलियासोत डैम के खुले गेट, बारिश का अलर्ट

भोपाल  बड़ा तालाब का लेवल 1666 फीट पहुंचा बड़ा तालाब अब सिर्फ 0.80 फीट खाली सीहोर और भोपाल जिले में तेज बारिश का अलर्ट थोड़ी देर में खोले जाएंगे भदभदा डैम के गेट तेज बारिश होते ही खोल दिए जाएंगे भदभदा डैम के गेट निगम ने गेट खोलने की तैयारियां की पूरी राजधानी में सीजन की 71% हुई बारिश भोपाल में 106 फीसदी बारिश का अनुमान. नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही तवा डैम के 9 गेट खोले जा चुके हैं. राजधानी और इसके आसपास जिलों में भी गुरुवार शाम से तेज बारिश हो रही है. जिससे बड़ा तालाब भी फुल हो चुका है. जिसके बाद कलियासोत के 10 और भदभदा डैम के 5 गेट, कोलार डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं. यदि इसी तरह से बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अन्य डैमों के गेट भी खोलने पड़ेंगे. एमपी में 5 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 'प्रदेश में अब तक सीजन की 55 प्रतिशत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19.7 इंच अधिक है. जून और जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश के बाद जुलाई महीने में भी यह सिलसिला जारी रहेगा. एक अगस्त को भी प्रदेश के 23 जिलों में तेज बारिश हुई है. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एमपी में मॉनसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सिस्टम स्ट्रांग बना हुआ है. जिससे 5 अगस्त तक पूरे प्रदेश में इसी तरह तेज बारिश का दौर जारी रहेगा.' एमपी के 9 जिलों में रेड अलर्ट, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि जुलाई में करीब 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है. शुक्रवार को नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, टीकमगढ़, सतना, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, राजगढ़, आगर-मालवा, हरदा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, खंडवा समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की संभावना है. ये है प्रदेश में बारिश का हाल बैतूल जिले में बीते 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है. इससे तवा नदी का जलस्तर बढ़ते ही सुबह सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले गए. वहीं रायसेन में 36 घंटों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. यहां मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. भोपाल में गुरुवार शाम से तेज बारिश हो रही है. जिससे नदी-नाले भर चुके हैं. निचली बस्तियों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है. उधर मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान के उपर बह रही है. यह है मौसम का मौजूदा सिस्टम मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र व उससे लगे बांग्लादेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है. मॉनसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, हरदोई, बनारस, देहरी, कैनिंग से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. सौराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है. इसके साथ ही दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है.   recent visitors 118

CM योगी अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मिले, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

 लखनऊ अयोध्या रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. मोईद खान का नाम 12 साल की लड़की से रेप केस में आया है. खुद सीएम योगी ने इस बात को विधानसभा में उठाया था.   दरअसल, बीते दिन विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) का करीबी है. लेकिन पार्टी ने अब तक उसपर कोई कार्रवाई की नहीं की. क्या ये बात हल्के में टाल देने वाली है. अयोध्या में रेप का मामला विधानसभा में गूंजा सीएम योगी ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी और अयोध्या से मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद को घेरा. सीएम ने कहा कि बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का है. उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है. लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया. जबकि आरोपी सपा सांसद का करीबी है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है. उन्हीं के साथ उठता है, खाता है. उनकी ही टीम का सदस्य है. लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. जानिए पूरी घटना रेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, एनसीपीसीआर ने इस घटना पर पुलिस को नोटिस भी दिया है.   recent visitors 125

Israel Haniya की हत्या महीनों की प्लानिंग के बाद ऐसे इजरायल ने हानिया को उतारा मौत के घाट

तेल अवीव हमास चीफ इस्माइल हानिया (Ismail Haniyeh) ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान गए थे. वह ईरानी सेना आईआरजीसी के जिस गेस्टहाउस में ठहरे थे, वहीं उनकी हत्या कर दी गई. लेकिन अब खबर है कि जिस बम से हानिया की हत्या की गई, उसे दो महीने पहले स्मलिंग कर तेहरान लाया गया था. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्माइल हानिया की हत्या के लिए जिस रिमोट कंट्रोल्ड बम का इस्तेमाल किया गया. उसे दो महीने पहले तेहरान गेस्टहाउस में उसी कमरे में रखा गया था, जहां हानिया ठहरा हुआ था. रिपोर्ट में ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दो सदस्यों सहित कई अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी गई. यह नया खुलासा उन शुरुआती रिपोर्ट्स से बिल्कुल अलग है, जिनमें कहा गया कि मिसाइल हमले में हानिया की मौत हुई थी. रिपोर्ट में ईरान के कुछ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि तेहरान में हानिया की हत्या आईआरजीसी के लिए बेहद शर्मिंदगी की बात है क्योंकि जिस गेस्टहाउस में हानिया और अन्य गणमान्य लोग ठहरे थे, वही इसे ऑपरेट करता है. हानिया तेहरान में नेशहत नाम के आईआरजीसी के कंपाउंड में ठहरा हुआ था. इस कंपाउंड का इस्तेमाल सीक्रेट मीटिंग्स और हानिया जैसे हाई प्रोफाइल गेस्ट के रहने के लिए किया जाता है. कैसे हुआ था धमाका? आईआरजीसी अधिकारियों का कहना है कि हानिया की मौत बम धमाके में हुई थी. यह बम रिमोट कंट्रोल्ड था. जैसे ही धमाका हुआ. गेस्टहाउस के कपाउंड की दीवार का हिस्सा ढह गया, खिड़कियां टूट गईं. हालांकि, इस धमाके से हानिया के बगल वाले कमरे को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. उस कमरे में फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद के नेता जियाद नखलेह ठहरे हुए थे. इससे पुख्ता हो गया है कि हानिया की हत्या की फुलप्रूफ प्लानिंग की गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे जैसे ही हानिया के कमरे में बम ब्लास्ट हुआ. कंपाउंड का मेडिकल स्टाफ वहां पहुंचा. हानिया को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. हानिया के बॉडीगार्ड को भी मृत घोषित कर दिया गया. हमास के एक सीनियर अधिकारी खलील अल-हाया भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने हानिया का शव देखा. इसके बाद आईआरजीसी के कुदस फोर्स के कमांडर इस्माइल गनी ने तुरंत ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को नींद से जगाया और उन्हें बताया कि हानिया मारा गया है. रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के ब्लास्ट के लिए महीनों की प्लानिंग और सर्विलांस की जरूरत पड़ती है. ईरान के कुछ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस बम को कैसे और कब हानिया के कमरे में लाया गया. लेकिन कुछ मिडिल ईस्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसे मोटे तौर पर दो महीने पहले हानिया के कमरे में प्लांट किया गया था. रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस तरह से हानिया को सटीक निशाना बनाया गया. उससे लगता है कि बम रिमोट कंट्रोल से संचालित होता था. इसी तरह के बम का इस्तेमाल इजरायल के मोसाद ने 2020 में ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन की हत्या में किया था. इजरायल ने हानिया की मौत पर साध रखी है चुप्पी ईरान ने तेहरान में इस्माइल हानिया की मौत के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. लेकिन इजरायल ने ना तो इस हमले की पुष्टि की है और ना ही इससे इनकार किया है. इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने ईरानी सेना को इजरायल पर हमला करने का आदेश दिया. ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग के बाद खामेनेई ने इस हमले का आदेश दिया था. बता दें कि इससे पहले 13 अप्रैल की आधीरात जब ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, तो इसमें सीरिया और इराक भी उतर आए थे. वहीं, लेबनान के ईरान समर्थित चरमपंथी गुट हिज्बुल्लाह ने भी सीरिया में बने इजरायली मिलिट्री बेस पर हमला किया था. वहीं, ईरान के हमले के इस आदेश के बाद इजरायली सेना की ओर से भी जवाब आय़ा है. इजरायली एयरफोर्स के कमांडर मेजर जनरल तोमेरे बार ने कहा कि एयर फोर्स युद्ध के हर क्षेत्र में देश की रक्षा और हमला करता है. हम किसी भी परिस्थिति में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं. जो भी इजरायल और इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाएगा, हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे. ऐसी कोई भी जगह नहीं है, जो हमारी जद से दूर हो या जहां हम हमला नहीं कर सकें.   recent visitors 144

ओलंपिक में तीन माताओं ने नौकायन में पदक जीतकर बच्चों के साथ मनाया जश्न

पेरिस पेरिस ओलंपिक में तीन माताओं के लिए नौकायन स्पर्धा में पदक जीतने के बाद अपने बच्चों के साथ जश्न मनाना बेहद खास रहा। ब्रिटेन की अनुभवी हेलेन ग्लोवर और न्यूजीलैंड की लुसी स्पूर्स तथा ब्रुक फ्रांसिस बच्चे को जन्म देने के दो साल से भी कम समय के अंदर ओलंपिक पदक जीतने में सफल रहीं। स्पूर्स  तथा  फ्रांसिस की जोड़ी ने महिला युगल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तीन बच्चों की मां ग्लोवर महिला फोर स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने में सफल रही। स्पूर्स और फ्रांसिस के जीत दर्ज करने के तुरंत बाद दर्शक दीर्घा में बैठे अपने बच्चों को गोद में उठा लिये। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्टैंड में देखा और उन्हें गले लगाने में भी कामयाब रही। मुझे लगता है कि वे अपनी मां के वापस आने का इंतजार कर रहे थे।’’ न्यूजीलैंड की ये दोनों खिलाड़ी अपने बच्चों की देखभाल के मुश्किल समय के दौरान एक-दूसरे को प्रेरित करने के लिए अभ्यास सत्र के दौरान बच्चों के गीत गाते थे। वे अपने परिवारों को पेरिस ले आए ताकि प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित कर सकें। फ्रांसिस ने कहा, ‘‘यह शानदार एहसास है। बच्चों का पालन-पोषण करना आसान नहीं है। हमें इसमें परिवार और दूसरे खिलाड़ियों का भी साथ मिला हैं। यह इसे और भी अधिक खास बनाता है। हमारा परिवार यहां है और हमारे बच्चों को अब यह विरासत देखने को मिलती है।’’ स्पूर्स ने कहा कि उन्हें और फ्रांसिस को प्रतिस्पर्धियों और अन्य टीमों से समर्थन के संदेश मिल रहे थे, जिसमें कहा गया था कि वे उनका कितना सम्मान करते हैं। स्पूर्स ने कहा, ‘‘फ्रांसिस और मेरी स्थिति बिल्कुल एक जैसी है। मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि हम दोनों किस दौर से गुजर रहे हैं। इससे हमें अच्छा करने की और अधिक प्रेरणा मिली।’’ ग्लोवर ने अभ्यास के दौरान अपने बच्चों को स्तनपान कराने की चुनौती के बारे में बात की है। वह अपनी रेस पूरी करने के बाद सीधे अपने बच्चों को हाई-फाइव करने गईं। उन्होंने पदक समारोह के बाद भी अपने बच्चों गले लगाया। ग्लोवर ने कहा, ‘‘उन्हें यह (मेरा दूसरे स्थान पर रहना और पदक मिलना) बहुत अच्छा रहा है।’’ ग्लोवर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को सकारात्मक संदेश देगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसे (स्तनपान) सामान्य बनाना वास्तव में महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह दिखाता है कि आप (मां बनने के बाद) वापसी कर सकते हैं, चाहे वह कुछ भी हो, चाहे वह काम हो, शौक हो, खेल हो या कुछ और। आप बच्चे होने के बावजूद उत्कृष्टता प्राप्त नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि यह समाज के लिए एक संदेश है और महिलाएं जो चाहती हैं वह बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।’’   recent visitors 127