नाबालिग बच्ची के साथ School Teacher की छेड़छाड़, अभिभावकों का हंगामा

भिलाई  डीपीएस रिसाली भिलाई में 12 साल की स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्‍कूल के टीचर पर बच्‍ची के साथ अश्‍लील हरकत करने का आरोप लगा है। इसको लेकर अभिभावकों ने शुक्रवार को स्‍कूल परिसर में खूब हंगामा किया। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित करीब 150 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर दिया। अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल से भी चर्चा कर घटना को लेकर विरोध जताया। पेरेंट्स का कहना है कि घटना के 27 दिन बाद भी पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की। फिलहाल मौके पर अभिभावकों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद है और घटनाक्रम को लेकर चर्चा कर रहे हैं। घटना पांच जुलाई की बताई जा रही है। भिलाई क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा तेज हो गई थी। शुक्रवार को अंतत: अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार सुबह से सभी अभिभावक एक जगह एकत्रित होने लगे। सुबह करीब 10 बजे के आसपास एकत्रित पार्षद भिलाई निवास के सामने से पैदल मार्च करते हुए डीपीएस रिसाली स्कूल के गेट के पास पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। स्कूल प्रबंधन ने प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों को स्कूल परिसर के भीतर बुलाया। आक्रोशित अभिभावक स्कूल परिसर में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर इस मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य अभिभावकों से चर्चा करने पहुंचे। अभिभावकों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और अभिभावकों के बीच बातचीत चल रही है। मामले को लेकर कंट्रोल रूम भिलाई में आईजी, एसपी की उच्च स्तरीय बैठक भी चल रही है l recent visitors 119

विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष ने पेरिस ओलंपिक में लैंगिक मुद्दों से निपटने के लिए आईओसी का समर्थन किया

विलेपिंटे (फ्रांस) अगले ओलंपिक में मुक्केबाजी का संचालन करने की उम्मीद लगाने वाले शासी निकाय ‘विश्व मुक्केबाजी’ के प्रमुख बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने कहा कि वह पेरिस ओलंपिक में आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) की पात्रता नीतियों का समर्थन करते हैं।  उन्होंने लैंगिक मुद्दों की गहरी समझ नहीं रखने वालों से इस पर फैसला करने के लिए चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों पर भरोसा करने की सलाह दी। विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष वोर्स्ट ने गुरुवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनका संगठन स्वास्थ्य और लिंग पर अपनी नीतियों को विकसित करने में हमेशा एथलीटों की सुरक्षा को पहले स्थान पर रखेगा। आईओसी का कार्यबल तोक्यो ओलंपिक के बाद पेरिस में भी मुक्केबाजी का संचालन कर रहा है। विश्व मुक्केबाजी से अभी सीमित संख्या में देश जुड़े है लेकिन उसे 2026 में डकार, सेनेगल में युवा ओलंपिक और 2028 में लॉस एंजिल्स में इस खेल के संचालन का अधिकार मिलने की उम्मीद है। वोर्स्ट आईओसी के ओलंपिक मुक्केबाजी के संचालन के आलोचकों से भी असहमत हैं। उन्होंने अल्जीरिया की महिला मुक्केबाज इमान खेलीफ और ताइवान की लिन यू-टिंग की पात्रता के मामले में आईओसी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जब लोग यहां प्रतिस्पर्धा करने के योग्य हों तो हमें उनका सम्मान करना होगा। यह सभी मुक्केबाजों, यहां शामिल सभी लोगों के लिए बहुत दुखद स्थिति है।’’ आईओसी द्वारा प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) ने दावा किया कि दोनों मुक्केबाज 2023 विश्व चैंपियनशिप में लिंग पात्रता परीक्षण में विफल रहे थे। दोनों ने हालांकि इससे पहले कई वर्षों तक एमेच्योर मुक्केबाजी में प्रतिस्पर्धा की थी। खेलीफ गुरुवार को इटली की प्रतिद्वंद्वी एंजेला कारिनी के मुकाबले के महज 46 सेकेंड बाद हटने से पेरिस ओलंपिक का पहले दौर का मुकाबला जीत गईं। कारिनी ने कहा कि वह खेलीफ के खिलाफ कोई राजनीतिक भाव भांगिमा नहीं दिखा रही थी लेकिन इस मुकाबले से हटने के बाद उनकी नम आंखें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगों ने उनके प्रति सहानुभूती दिखायी। वोर्स्ट ने एपी को बताया, ‘‘आज जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया से, मीडिया और बाकी सभी से जो दबाव बना वह बहुत मददगार नहीं है। यह हर किसी के दिमाग में घर कर रहा है।’’ खेलीफ और लिन की आलोचना आंशिक रूप से आईबीए की नीतियों और निर्णयों पर आधारित है। आईबीए को नेतृत्व, अखंडता और वित्तीय पारदर्शिता में गड़बड़ी जैसे मामलों को लेकर आईओसी ने 2019 से ओलंपिक से अलग कर दिया है। खेलीफ एमेच्योर मुक्केबाज हैं जिन्होंने आईबीए की 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। पिछले साल की विश्व चैम्पियनशिप में उन्हें स्वर्ण पदक मैच से ठीक पहले ‘डिस्क्वालीफाई’ घोषित कर दिया था क्योंकि जांच में दावा किया गया कि उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ था। आईबीए ने इसी तरह के मामले में लिन से कांस्य पदक वापस ले लिया था। ताइवान और अल्जीरिया दोनों अभी भी आईबीए के सदस्य हैं, लेकिन लिन ने प्यूब्लो ( कोलोराडो) में विश्व मुक्केबाजी के आमंत्रण टूर्नामेंट में भाग लिया था। वह अपना पहला मुकाबला ब्राजील की ओलंपियन जूसिएलेन रोमू से हार गईं थी।   recent visitors 122

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह का हिस्सा होंगे टॉम क्रूज

लॉस एंजिलिस हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज, टॉप गन और ऐज ऑफ टुमॉरो जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम करने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज के समापन समारोह में एक स्टंट करने की उम्मीद है जब ओलंपिक ध्वज 2028 ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिलिस को सौंपा जाएगा। ‘डेडलाइन’ प्रकाशन ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। ‘डेडलाइन’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘आप हॉलीवुड प्रोडक्शन की बड़ी भूमिका होने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ कार्यक्रम की जानकारी को गोपनीय रखा गया है लेकिन इस दौरान पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस की मेयर केरेन बास को सौंपेंगी। हॉलीवुड वेबसाइट ‘टीएमजेड’ ने समापन समारोह में क्रूज के हिस्सा लेने की जानकारी सबसे पहले दी थी। वेबसाइट ने दावा किया था कि अपने एक्शन के लिए पहचाना जाने वाला यह अभिनेता ओलंपिक के लिए ‘बेजोड़ स्टंट’ की योजना बना रहा है। ओलंपिक 2028 का आयोजन लॉस एंजिलिस में 14 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह शहर इससे पहले 1932 और 1984 में भी ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।   recent visitors 138

सीहोर में अजीबो गरीब मामला सामने आया, शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया

सीहोर सीहोर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शमशान घाट में मृत शरीर की चिता जलाने वाली जगह एक मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार किया गया. अज्ञात लोगों ने बाइक को लकड़ी और कंडे के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया. अब श्मशान में जली हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सीहोर जिले स्थित इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग का यह अजीब मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. मार्ग के शमशान घाट में चिता जलाने वाली जगह पर बाइक का अंतिम संस्कार किया गया. अज्ञात लोगों ने लकड़ी और कंडों की चिता सजाकर बाइक को आग लगा दी. मामले का पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. अंतिम संस्कार वाली जगह जली हुई खड़ी बाइक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चिता सजाकर जलाई गई बाइक स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी घटना को वाहन चोरों ने अंजाम दिया होगा. श्मशान घाट में असामजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है. घाट में चीता जलाने वाली जगह बाइक का अंतिम संस्कार किए जाने का अजीब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है. मामले में इछावर थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने aajtak को फोन कॉल पर बताया कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक इसमें किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. कुछ शिकायत आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. recent visitors 105

भारतीय पहलवान ‘3-4 पदक’ जीत सकते हैं : साक्षी मलिक

नई दिल्ली जैसे ही भारतीय पहलवान 2024 ओलंपिक खेलों में अपने अभियान शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को लगता है कि टीम अगले कुछ दिनों में पेरिस में 3-4 पदक जीतने की क्षमता रखती है। गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में साक्षी ने विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशू मलिक (57 किग्रा), निशा (68 किग्रा) और एकमात्र पुरुष पहलवान अमन सहरावत (57 किग्रा) से पदक लेकर घर लौटने की उम्मीद जताई। उनके अलावा 76 किग्रा वर्ग में रीतिका हुडा भी पेरिस ओलंपिक में पदार्पण करेंगी। कुश्ती में पहली बार वरीयता शामिल किए जाने से अंतिम और अमन को अपने-अपने भार वर्ग में चौथी और छठी वरीयता दी गई है। वहीं, अन्य भारतीय इस चतुष्कोणीय मेगा इवेंट में गैरवरीयता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा, “इस बार, मुझे लगता है, हम कुश्ती में 3-4 पदक जीत सकते हैं क्योंकि विनेश, अंतिम, अंशू और मेरी जूनियर निशा वहां हैं। अमन एक युवा और होनहार पहलवान है। इसलिए, हम 3-4 पदक की उम्मीद कर सकते हैं।” साक्षी, जो ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2016 के खेलों में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं, ने कहा कि वह ओलंपिक में होने के एहसास को मिस कर रही हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनके लंबे विरोध के बावजूद, ओलंपिक पदक विजेता ने कहा कि उन्हें खेल से अलग किया जा रहा है और अगर बृज भूषण और उनके सहयोगियों को संगठन से हटा दिया जाता तो चीजें अलग होतीं । पिछले साल कुश्ती से संन्यास लेने वाली 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “हां, मुझे ओलंपिक की याद आती है क्योंकि मैं इसे टीवी पर देख रही हूं। जो भी संन्यास ले चुका है उसे ऐसा ही लगता है। कुश्ती में, एक एथलीट का करियर अन्य खेलों की तुलना में बहुत छोटा होता है। मैं अपना काम कर रही हूं लेकिन मुझे इसकी याद आती है ओलंपिक गांव में रहने, वहां खेलने और एथलीटों से मिलने का एहसास। अगर कुश्ती में कुछ सुधार होता और यह बृज भूषण और उनके सहयोगियों के नियंत्रण में नहीं होता, तो मुझे अपना मूल्य मिल जाता। एक लंबी लड़ाई के बाद भी हमें कोई ध्यान नहीं मिल रहा है और हमें खेल से अलग कर दिया गया है। ” साक्षी ने कहा, “मैं ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र महिला पहलवान हूं, इसलिए मेरी भागीदारी वहां होनी चाहिए थी। मैं मैच देखने के लिए पेरिस जाती। इसलिए, मुझे इन सभी चीजों की बहुत याद आती है।” भारत ने कुश्ती में सात ओलंपिक पदक जीते हैं, जिसमें 1952 के हेलसिंकी खेलों में केडी जाधव द्वारा जीता गया देश का पहला व्यक्तिगत पदक भी शामिल है। सुशील कुमार बीजिंग 2008 में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान बने। इसके बाद उन्होंने लंदन 2012 में रजत पदक जीतकर इसमें सुधार किया और ओलंपिक में लगातार दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। भारत ने पिछले चार ओलंपिक में से प्रत्येक में कम से कम एक कुश्ती पदक जीता है। टोक्यो 2020 में रवि कुमार दहिया (रजत) और बजरंग पुनिया (कांस्य) ने देश का नाम रोशन किया। पेरिस ओलंपिक कुश्ती प्रतियोगिताएं 5 अगस्त से 11 अगस्त तक 10,000 वर्ग मीटर में फैली एक अस्थायी संरचना, चैंप-डी-मार्स एरिना में होने वाली हैं।   recent visitors 111

प्राथमिक शाला बाला के प्रधान पाठक पारसराम वर्मा निलंबित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर  पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। recent visitors 103

बेस्ट ANC सपोर्ट वाले ईयरबड्स: बेहतरीन फीचर्स, डिज़ाइन और साउंड क्वालिटी

आज हम आपको कुछ इयरबड्स के ऑप्शन बताने जा रहे हैं। साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए बड्स को भी इसमें शामिल करेंगे। क्लिंक ने अभी नए बड्स लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए तय की गई है। लेकिन इसके साथ आपको कई शानदार ऑप्शन मिलते हैं जो अभी मार्केट में उपलब्ध हैं और आप इन्हें आज ही अपनी लिस्ट में शामिल भी कर सकते हैं। तो चलिये ऐसे ही ऑप्शन्स के बारे में बताना शुरू करते हैं- क्लिंक ऑडियो के वॉयसबड्स की कीमत सिर्फ 2999 रुपए है। ये एक्सक्लुसिवली अमेजन और कम्पनी की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हैं ताकि पूरे भारत के उपभोक्ता आसानी से खरीदें। क्लिंक ऑडियो के टीडब्ल्यूएस – वॉयसबड्स अपने लाजवाब फीचर्स के दम पर बाज़ार में खास पहचान रखते हैं। यही वजह है कि बेजोड़ ऑडियो परफॉर्मेंस की अहमियत समझने वालों की यह खास पसंद होगी। खास फीचर्स- 6 एचडी माइक क्रिस्टल क्लियर आवाज के लिए – लंबी मीटिंग और कॉन्फ़्रेंस कॉल में बिना किसी बाधा आवाज आए इसके लिए ईयरबड्स में 6 माइक्रोफ़ोन और फिर इन्वायरनमेंटल न्वाइज कैसिलेशन (ईएनसी) भी है। इस तरह आसपास के शोर को दबा कर आपको क्रिस्टल क्लियर आवाज मिलना सुनिश्चित है। एआई विंड नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर एएनसी – एआई विंड नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर एएनसी लगे होने से ये ईयरबड्स चलते-फिरते उपयोग के लिए बिल्कुल सही हैं। तो अब आप कॉल के दौरान एक-एक शब्द सुनें और बिना किसी बाधा संगीत का आनंद लें। हाई-फाई ऑडियो – हाई-फाई ऑडियो बेजोड़ साउंड और बेहतरीन क्वालिटी का अनुभव देगा। इन ईयरबड्स से कुछ भी सुनते हुए आप आवाज में खो जाएंगे। यानी म्युजिक और कॉल में ऑडियो का नेक्स्ट लेवेल आ गया है। स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन – स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन के ईयरबड्स के साथ एक स्लाइडिंग केस है ताकि कहीं भी ले जाना आसान हो। ये हल्के और स्टाइलिश हैं और आपके अंदाज में प्रोफेशनलिज्म लाते हैं। सबसे बड़ी बात कि ये रोज़मर्रा की जिन्दगी में बहुत काम के हैं। 60 घंटे का प्लेबैक टाइम – ईयरबड का प्लेबैक टाइम 60 घंटे का है ताकि आप रिचार्ज किए बिना लंबे समय तक उपयोग करें। बैटरी दमदार है इसलिए पूरे दिन काम आएगी। सफर में नॉनस्टॉप संगीत और कॉल के लिए यही है सबसे सही। OnePlus Buds 3 TWS- ये ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होता है जो कोई नए बड्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि इनका डिजाइन काफी अच्छा दिया जाता है। साथ ही ऑडियो क्वालिटी भी काफी अच्छी मिलती है। इसकी MRP 6,499 रुपए है, लेकिन आप इसे 15% डिस्काउंट के बाद 5,499 रुपए में खरीद सकते हैं। वॉयस कंट्रोल के साथ आपको एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन का ऑप्शन भी दिया जाता है जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। boAt Airdopes Alpha- सस्ता बड्स की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए ये भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी बात करें तो इसका डिजाइन काफी अच्छा दिया गया है। ब्लैक डिजाइन की वजह से ये काफी ट्रेंड में भी रहते हैं। साथ ही कार्ड्स से पेमेंट भी की जा सकती है। इसे खरीदने के लिए आपको 799 रुपए खर्च करने होंगे। डिजाइन भी काफी अच्छी दिया जाता है। recent visitors 178