46 सेकेंड में मैच से हटीं इटली की महिला बॉक्सर, लड़की के सामने रिंग में उतरे और महज 46 सेकंड में ही मारा विजय पंच

पेरिस  पेरिस ओलंपिक 2024 में एक मामला सबसे ज्यादा गहराता जा रहा है. यह सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड में छाया हुआ है. यह मामला अल्जीरिया के मुक्केबाज इमान खलीफा का है. वो एक ट्रांसजेडर हैं, जो 2023 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जेंडर एलिजिबिलिटी मानदंडों को पूरा नहीं कर सके थे और बाहर हो गए थे. मगर इस बार पेरिस ओलंपिक में जेंडर-इक्वालिटी का मामला है तो उन्हें एंट्री मिल गई. अब यही खलीफा पेरिस ओलंपिक के महिला बॉक्सिंग इवेंट में उतरी हैं. गुरुवार को उनका मुकाबला इटली की बॉक्सर एंजेला कारिनी से हुआ था. यह मैच खलीफा ने सिर्फ 46 सेकंड में जीत लिया. इसका कारण है कि एंजेला ने नाक में चोट के कारण बीच में ही मैच छोड़ दिया था. हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि वो यह मैच हारी नहीं बल्कि खुद को जीता हुआ मानती हैं. एलन मस्क ने भी एंजेला का सपोर्ट किया इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithAngelaCarini ट्रेंड कर रहा है. इसी को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने भी पोस्ट शेयर की. सभी ने एंजेला कारिनी को सपोर्ट किया है. एक यूजर ने लिखा- पुरुषों को महिलाओं के खेल में शामिल नहीं होना चाहिए #IStandWithAngelaCarini. इसको जवाब देते हुए मस्क लिखा- बिल्कुल सही. इसी बीच एक अन्य यूजर ने लिखा कि आदमी का महिलाओं के खेल में क्या काम है. एंजेला ने 46वें सेकंड में ही मैच छोड़ दिया दरअसल, पेरिस ओलंपिक के छठे दिन महिला बॉक्सिंग में 66 किग्रा वेट कैटेगरी इवेंट के पहले राउंड में खलीफा का मुकाबला एंजेला से हुआ. मैच शुरू हुआ ही था कि 46वें सेकंड में एंजेला ने मुकाबला रोक दिया और नाक में दर्द की शिकायत करते हुए मैच बीच में ही छोड़ दिया. मैच के दौरान एंजेला का हेडगियर भी दो बार हट गया था. मुकाबले के बाद एंजेला रोने भी लगी थीं. बात यहीं खत्म नहीं होती है, मैच खत्म होने के बाद एंजेला ने खलीफा से हाथ तक नहीं मिलाया. बता दें कि खलीफा एमेच्योर मुक्केबाज हैं. पिछले साल बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खलीफा गोल्ड मेडल मैच तक पहुंची थीं, लेकिन मुकाबले से ठीक पहले उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया था, क्योंकि जांच में दावा किया गया कि उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ था. इससे पहले वाले बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 में खलीफा ने सिल्वर मेडल जीता था. recent visitors 193

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का हुआ कार एक्सीडेंट, जानिए कैसी है स्थिति

पेरिस पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में दीक्षा को चोट नहीं आई है मगर उनकी मां घायल हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ है. उनकी मां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें पीठ में चोट लगी है. दीक्षा ठीक हैं और वो पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में उतरेंगी. हादसे के दौरान कार में परिवार के 4 सदस्य मौजूद थे. मां को पीठ में चोट लगी है, जबकि भाईको मामूली चोट लगी है. जबकि पिता और खुद दीक्षा को कोई चोट नहीं लगी है. मां अभी अस्पताल में भर्ती हैं. ओलंपिक में 4 भारतीय गोल्फर हिस्सा ले रहे बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ इवेंट 7 से 10 अगस्त तक होने हैं. इसी दौरान दीक्षा का मुकाबला 7 अगस्त को होगा. भारत से महिला गोल्फ इवेंट में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी हिस्सा ले रही हैं. जबकि पुरुष गोल्फ इवेंट में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस के गुयानकोर्ट में ले गोल्फ नेशनल में हिस्सा ले रहे हैं. इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत से 4 गोल्फ प्लेयर शामिल हुए हैं. दीक्षा ने इस मामले में रचा है इतिहास पूर्व डीफालंपिक चैम्पियन दीक्षा डागर पेरिस में अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं. 23 साल की दीक्षा डागर ने पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था. इस तरह उन्होंने इतिहास रचा. दीक्षा ओलंपिक और डेफलिंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली गोल्फर बन गई. भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में जीते 3 मेडल बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक (1 अगस्त) 3 मेडल जीते हैं. यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में मिले हैं. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. recent visitors 165

मेडिकल सीट छोड़ने पर अब जुर्माना नहीं, योगी सरकार ने खत्म किया नियम

 लखनऊ अब उत्तर प्रदेश के किसी मेड‍िकल कॉलेज में सीट छोड़ने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा. गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में राज्य के मेडिकल कॉलेजों में छोड़ी गई सीटों के बारे में यह जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद को बताया कि मेडिकल शिक्षा संस्थानों में मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नियम अब प्रभावी नहीं है. योगी सरकार ने इस नियम को खत्म कर दिया है. बता दें कि इससे पहले मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता था. उपमुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सपा के मान सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी. पाठक ने कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी. कई बार निजी कारणों से अगला डॉक्टर छात्र पीजी की पढ़ाई छोड़ देता है, इसलिए जुर्माने का नियम खत्म कर दिया गया है. सपा के मान सिंह यादव के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी. कई बार डॉक्टर निजी कारणों से पीजी की पढ़ाई छोड़ देते हैं. इसलिए अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया है. मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि संजय गांधी पीजीआई के डॉ. अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर को परेशान किया गया और इन डॉक्टरों को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वे एससी और ओबीसी जातियों से हैं. इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा कुछ किसी के साथ होना साबित होता है तो हमारी ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी.   पहले क्या था नियम पहले के प्रावधान के मुताबिक एमबीबीएस या बीडीएस करने वाला कोई छात्र यदि बीच में सीट छोड़ता था तो उसे एक लाख रुपये अर्थदंड देना होता था. वहीं एमडी या एमएस करने वालों को सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम डीएम या एमसीएच के छात्रों को बीच में सीट छोड़ने पर एक लाख रुपये अर्थदंड देने की व्यवस्था तय थी. NMC यानी नेशनल मेड‍िकल काउंसिल ने ये जुर्माना हटाने का राज्य सरकार को सुझाव दिया था.इसी आधार पर इस नियम को हटाने की मंजूरी दी गई. recent visitors 145

मनु भाकर और लक्ष्य सेन का आज Olympic में मुकाबला, जानिए शेड्यूल

  पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में भारत ने अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं. छठे दिन तीसरा ब्रॉन्ज स्वप्निन कुसाने ने दिलाया. जबकि पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया. जबकि दूसरा मनु और सरबजोत सिंह टीम इवेंट में लेकर आए. मगर आज सातवें दिन (2 अगस्त) भारत को एक बार फिर मनु मैदान में उतरेंगी. वो 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन मैच में उतरेंगी. इसके अलावा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन का भी मैच रहेगा. आइए जानते हैं सातवें दिन भारत का फुल शेड्यूल… गोल्फ: पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे निशानेबाजी महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 3.30 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे नौकायन पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे पाल नौकायन महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन – दोपहर 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन – शाम 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन – शाम 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन – रात 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) – शाम 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी – रात 9.40 बजे महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी – रात 10.06 बजे पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर – रात 11.40 बजे समय के हिसाब से आज (2 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे – पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर दोपहर 12.30 बजे – महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर दोपहर 1.00 बजे – पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका दोपहर 1.19 बजे – मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया दोपहर 1.48 बजे – पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार दोपहर 2.12 बजे – महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) दोपहर 3.30 बजे-महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर दोपहर 3.45 बजे – महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन शाम 4.45 बजे – पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 4.53 बजे – महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन  शाम 6:30 बजे – पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) शाम 7.05 बजे – पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन रात 8.15 बजे – पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन रात 9.40 बजे – महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी रात 10.06 बजे – महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी रात 11.40 बजे – पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर recent visitors 179

शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 708 अंक लुढ़का

मुंबई शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बीच जहां एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक बैंक हरे निशान पर हैं। वहीं, टाटा मोटर्स और मारुति सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। इनमें क्रमश: 3.34 और 3.19 पर्सेंट की गिरावट है। इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। नुकसान वाले शेयरों में सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड भी है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंको का गोता लगाकर दिन के निचले स्तर 81084 पर आ गया था। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 2 अगस्त को कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 708 अंकों का गोता लगाकर 81158 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 221 अंक लुढ़क कर 24789 पर। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 24,820 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 215 अंक नीचे है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में गिरावट का कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए। इससे पहले गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसद बढ़कर 81,867.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 59.75 अंक या 0.24 फीसद बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। सुबह के शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 3 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. बाकी के 27 शेयर लाल निशान  पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा गिरावट टाटा मोटर्स में 3.30 प्रतिशत, टाटा स्‍टील में 3 फीसदी, मारुति सुजुकी में 2.85 प्रतिशत, JSW Steel में 2 फीसदी, एल एंड टी में करीब 2 प्रतिशत और ICICI बैंक में 1.38 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है. कल क्‍यों गिरा अमेर‍िकी बाजार? शुक्रवार को सेंसेक्‍स, निफ्टी के अलावा, बैंक निफ्टी और अन्‍य सभी इंडेक्‍स लाला निशान पर थे. इसका सबसे बड़ा कारण कल अमेरिकी बाजार में आई बड़ी गिरावट माना जा रहा है. ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट मंदी की आशंका के कारण हुआ है, क्‍योंकि अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग PMI उम्‍मीद से ज्‍यादा गिरा है और बेरोजगारों की संख्‍या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इन पांच शेयरों में भारी गिरावट Cummins India के शेयर 7 फीसदी टूटकर 3,571 रुपये पर है. आदित्‍य बिरला कैप में 3.74 प्रतिशत की गिरावट आई है. Tata Motors, वेदांता, टाटा स्‍टील, HAL और ONGC के शेयरों में 3 फीसदी से ज्‍यादा कमी आई है. 73 स्‍टॉक में लोअर सर्किट एनएसई पर 2,414 शेयरों में से सिर्फ 493 शेयर ही हरे निशान पर हैं, जबकि 1,874 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 47 स्‍टॉक अनचेंज हैं. 78 स्टॉक 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 28 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गए हैं. वहीं 49 स्‍टॉक अपर सर्किट और 73 स्‍टॉक में लोअर सर्किट लगा है. recent visitors 132

फलों और सब्जियों पर लगे स्टिकर्स: क्या ये खाने के लिए सुरक्षित हैं? जानिए FSSAI के अनुसार इनके सेवन के साइड इफेक्ट्स

आजकल ज्यादातर दुकानों में फलों और सब्जियों पर स्टिकर लगे हुए दिखाई देते हैं। इन स्टिकरों पर उत्पाद के बारे में जानकारी होती है, जैसे कि यह कहां से आया है, इसकी क्वालिटी कैसी है और इसकी कीमत कितनी है। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि फल-सब्जियों पर चिपके ये स्टीकर सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। भारत में तो कई बार दुकानदार अपने सामान को अच्छा दिखाने के लिए और उस पर लगे खराब धब्बों को छिपाने के लिए स्टिकर चिपका देते हैं। इन स्टिकरों को चिपकाने के लिए बहुत सारा गोंद इस्तेमाल होता है, जिसमें कई बार ऐसे केमिकल होते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादातर लोग इन स्टिकरों को हटाकर फलों और सब्जियां खा जाते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि स्टिकर का कुछ हिस्सा फलों की सतह पर रह जाता है। फल-सब्जियों की क्वालिटी बेहतर बनाए रखने के लिए FSSAI ने व्यपारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इन दिशा-निर्देशों में स्टीकर के कारण होने वाले नुकसान से बचने के लिए जानकारी दी गई है। फल-सब्जियों पर स्टीकर क्यों चिपकाए जाते हैं दुनिया के दूसरे देशों में फलों और सब्जियों पर स्टीकर इसलिए लगाए जाते हैं ताकि उनके बारे में जानकारी मिल सके जैसे कि यह कहां से आया है, इसकी क्वालिटी कैसी है, और इसकी कीमत क्या है। इन स्टीकर पर एक कोड भी होता है जिससे पता चलता है कि यह कौन सा फल या सब्जी है। लेकिन इन स्टीकर को लगाना जरूरी नहीं है। भारत में ग्राहकों को बनाया जा रहा बेवाकूक भारत में ज्यादातर दुकानदार अपने फायदे के लिए स्टीकर लगाते हैं। वे अपने सामान को अच्छा दिखाने के लिए और उस पर लगे खराब धब्बों को छिपाने के लिए स्टिकर चिपका देते हैं। इन स्टीकर बस 'टेस्टेड ओके' या 'बेस्ट क्वालिटी' जैसी बातें लिखी होती हैं, जो असल में सही नहीं होती हैं। खुलेआम उड़ रही FSSAI के नियमों की धज्जियां FSSAI ने व्यापारियों को सख्त सलाह दे रखी है कि फलों और सब्जियों पर स्टीकर लगाने से बचना चाहिए, जब तक कि उस पर जरूरी जानकारी जैसे कि कहां से आया है, बार कोड और कीमत न हो। व्यापारियों को फलों और सब्जियों पर सीधे स्टीकर नहीं लगाना चाहिए। उनके बीच में कुछ रखकर फिर स्टीकर लगाना चाहिए। खाने की चीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। स्टीकर चिपकाने के लिए जो चिपचिपा पदार्थ इस्तेमाल होता है, वह सेहत के लिए हानिकारक नहीं होना चाहिए। स्टीकर लगे फल-सब्जियां खाने के नुकसान फलों और सब्जियों की त्वचा छिद्रदार होती है। इन पर स्टीकर चिपकाने के लिए चिपचिपे पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है। इस चिपचिपे पदार्थ में ऐसे केमिकल होते हैं जो हमारे के लिए हानिकारक हैं. ऐसे फल-सब्जियां खाने से प्रजनन क्षमता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अच्छे फल-सब्जियों में भर सकते हैं विषाक्त जो फल और सब्जियां खुले बाजार में बेचे जाते हैं, उन पर लगे स्टीकर से निकलने वाले केमिकल ज्यादा जल्दी फल और सब्जियों में मिल जाते हैं, क्योंकि गर्मी और धूप की वजह से ये केमिकल जल्दी फैल जाते हैं। फल सब्जियां खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान जिन फलों और सब्जियों पर स्टीकर लगे होते हैं, उनका मतलब यह नहीं है कि वे बहुत अच्छे हैं। खाने से पहले स्टीकर हटा दें। जहां पर स्टिकर लगा था, वहां की त्वचा को हटा दें। खाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छे से धो लें। recent visitors 145

भारत से श्रीलंका का होगा मुकाबला, टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में

नई दिल्ली श्रीलंका को टी20 सीरीज में हराने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने मेजबान टीम को 3-0 से हराया। अब तीन दिवसीय श्रृंखला की बारी है, जिसमें टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वनडे सीरीज में विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी खेलते नजर आएंगे। इस बीच रोहित सीरीज में कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। आइए उन आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं। अगर रोहित शर्मा 291 रन बना देते हैं, तो उनके 11 हजार रन पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाले रोहित विश्व के 10वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, भारतीय कप्तान ने अब तक 262 वनडे मैचों में 10,709 रन बनाए है। वह रनों के मामले में पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ (10,768) को पीछे छोड़ सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ 2 हजार वनडे रन रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 52 वनडे मैच खेले हैं। 9 बार नॉटआउट रहते हुए 1864 रन बनाए हैं। रोहित श्रीलंका के खिलाफ छह शतक और सात अर्धशतक जड़ चुके हैं। मेजबान टीम के खिलाफ एकदिवसीय में दो हजार रन पूरे करने वाले छठे बैट्समैन बन सकते हैं। भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज कब और कहां देखें? भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे (भारतीय समयानुसार) खेले जाएंगे। मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगी। भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल     2 अगस्त- पहला वनडे     4 अगस्त- दूसरा वनडे     7 अगस्त- तीसरा वनडे दोनों टीमों का स्क्वॉड भारत रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।   श्रीलंका चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, दुनीथ वेल्लालेज, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शीराज। recent visitors 156