CM मोहन यादव 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को आज रक्षाबंधन पर देंगे ये बड़ा गिफ्ट, आज मिलेंगे 250 रुपये

भोपाल  मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को हर महीने में 1250 रुपए मिलते हैं। वहीं, राखी से पहले मोहन सरकार ने लाडली बहनों को बड़ी सौगात दे दी है। कैबिनेट की मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा कर दी है। सावन के महीने में लाडली बहनों को मध्य प्रदेश में 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इस महीने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाडली बहनों को सरकार 1500 रुपए देगी।     सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइड X पर लिखा " श्रावण माह में लाडली बहनों को "शगुन" मेरी लाडली बहनों के खाते में श्रावण माह में आज 1 अगस्त को रक्षाबंधन के ₹250 का "शगुन" डालने जा रहा हूं, ताकि प्रदेश की प्रत्येक लाडली बहन का रक्षाबंधन का त्यौहार खुशियों से सजे." लाड़ली बहनों को कल मिलेंगे 250 रूपये आपको बता दें लाड़ली बहनों को पहले से ही 1250 रूपये की राशि हर माह दी जा रही है. इस माह रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए 250 रूपये अतिरिक्त दिए जाने का ऐलान सीएम मोहन ने किया है. सीएम मोहन के अनुसार कल यानि कि 1 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250 रूपये की राशि भेज दी जाएगी. सीएम मोहन यादव का कहना है कि लाडली बहनों को ये अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन पर्व पर साड़ी खरीदने के लिए दी जा रही है.  इसके साथ ही जो हर माह राशि दी जाती है उसे भी तय समय अनुसार डाला जाएगा. पहला उपहार : 250 रुपए रक्षाबंधन का शगुन आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहले उपहार के तौर पर 250 रुपए मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों को रक्षाबंधन के शगुन के रूप में देने का फैसला किया है यह राशि मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के सीधे बैंक खाते में डाली जाएगी और इसके लिए लाडली बहनों को ज्यादा दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यह राशि मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में 1 अगस्त 2024 को ही ट्रांसफर कर दी जाएगी. दूसरा उपहार : लाडली बहना योजना की किस्त 1250 रुपए दूसरे उपहार के बारे में बात करें तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों को लाडली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1250 रुपए की किस्त को भी ट्रांसफर करेंगे यह राशि संभवत 10 अगस्त को लाडली बहनों के सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी जो कि रक्षाबंधन से पहले दूसरे उपहार के रूप में देखी जा रही है. तीसरा उपहार : 450 रुपए में गैस सिलेंडर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है और बीजेपी के घोषणा पत्र के अनुसार 450 रुपए में लाडली बहनों को गैस सिलेंडर देने का फैसला कर लिया है यह लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले तीसरे उपहार के रूप में देखा जा रहा है. रक्षाबंधन से पहले बहनों की बल्ले-बल्ले कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा, अभी गैस सिलेंडर 848 रुपए का है. जिसमें से 450 लाडली बहना को देना होगा. बाकी 398 रुपये सरकार देगी. इसके लिए 160 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा पीएम बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा सरकार कराएगी, जिसकी प्रीमियम सरकार भरेगी. 2 लाख का बीमा जो मिलेगा. उसमें 1 लाख एक्सीडेंटल की स्थिति में मिलेगा. इससे 57 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा.   सभी जनप्रतिनिधि बंधवाएंगे राखी मुख्यमंत्री यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आव्हान भी किया। मध्य प्रदेश में करीब 1.29 करोड़ से अधिक लाडली बहनों की संख्या है। लाडली बहनों को राज्य की सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर भी देती है। recent visitors 116

दिल्ली मेट्रो इंदौर से उज्जैन – पीथमपुर तक मेट्रो रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी

इंदौर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) इंदौर से उज्जैन और धार जिले के पीथमपुर तक दो मेट्रो रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी. बुधवार को अधिकारी ने बताया कि कुल 84 किलोमीटर की अनुमानित दूरी वाले इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर दो कॉरिडोर में मेट्रो रेल सेवा के लिए तकनीकी सलाह डीएमआरसी देगी. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उज्जैन, इंदौर, पीथमपुर लाइन के पहले चरण के रूप में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन-नानाखेड़ा बस स्टैंड से लवकुश चौराहा, इंदौर को जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार करने का काम डीएमआरसी करेगी. इस संबंध में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक पत्र जारी किया है. इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर के बीच मेट्रो रेल की सौगात इससे पहले राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि सिंहस्थ से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन शहरों के बीच मेट्रो रेल लाइन बिछाई जाएगी. उज्जैन में 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला विशाल हिंदू समागम सिंहस्थ 2028 में आयोजित किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, भोपाल में मेट्रो रेल के पहले चरण का प्रायोगिक परीक्षण पिछले साल अक्टूबर में पूरा हो गया था. अब दूसरे और तीसरे चरण का क्रियान्वयन जल्द शुरू होने वाला है. इसके अलावा, इंदौर में करीब 31 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बिछाने का काम चल रहा है. recent visitors 130

भारत में इस्लामिक स्टेट छोटे पर घातक हमले की तैयारी में : UN

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी समूह 'इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवंत-खोरासान' (ISIL-K) भारत में बड़े पैमाने पर हमले न कर पाने के बावजूद इस देश में स्थित अपने आकाओं के माध्यम से ऐसे लड़ाकों की भर्ती करना चाहता है जो अकेले ही हमलों को अंजाम दे सकें। आईएसआईएल, अल-कायदा और उससे जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के बारे में विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम की 34वीं रिपोर्ट  यहां जारी की गई। इसमें कहा गया है कि सदस्य देशों ने चिंता जताई है कि अफगानिस्तान से पैदा होने वाला आतंकवाद क्षेत्र में असुरक्षा का कारण बनेगा। रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत में बड़े पैमाने पर हमले न कर पाने के बावजूद आईएसआईएल-के देश में अपने आकाओं के जरिए ऐसे लोगों की भर्ती करना चाहता है जो अकेले हमलों को अंजाम दे सके और उसने उर्दू में हिंदू-मुस्लिम द्वेष को बढ़ाने वाली तथा भारत के संबंध में अपनी रणनीति को रेखांकित करने वाली एक पुस्तिका जारी की है।' इसमें कहा गया है कि आईएसआईएल-के इस क्षेत्र में सबसे गंभीर खतरा बना हुआ है, जो अफगानिस्तान से परे आतंक फैला रहा है, जबकि 'अल-कायदा रणनीतिक संयम बरतता है' और तालिबान के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है। रिपोर्ट के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी), तालिबान और भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) के बीच समर्थन और सहयोग बढ़ा है। वे अफगानिस्तान में लड़ाकों और प्रशिक्षण शिविर साझा कर रहे हैं और तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के बैनर तले अधिक घातक हमले कर रहे हैं। इसमें कहा गया है, 'अत: टीटीपी अन्य आतंकवादी समूहों के लिए एक पनाह देने वाले संगठन में तब्दील हो सकता है। मध्यम अवधि में, टीटीपी और एक्यूआईएस का संभावित विलय पाकिस्तान और अंततः भारत, म्यांमा और बांग्लादेश के खिलाफ खतरा बढ़ा सकता है।' कुछ सदस्य देशों ने अनुमान जताया है कि आईएसआईएल-के के लड़ाकों की संख्या 4,000 से बढ़कर 6,000 हो गई है।   recent visitors 131

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 4 दिवसीय बैठक आज 1अगस्त से, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के भी शामिल होने की चर्चा

इंदौर आज 1 अगस्त से 4 अगस्त के बीच इंदौर में संघ की एक बड़ी बैठक का आयोजन होने जा रहा है। यह बैठक इंदौर में एमआर-10 स्थित एक प्राइवेट रिसोर्ट के परिसर में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की आंतरिक बैठक आज एक से चार अगस्त तक इंदौर में होगी। इसमें संघ और जनता के बीच की कड़ी- संपर्क विभाग के विभिन्न क्षेत्र और प्रांत के 180 पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे। बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल मौजूद रहेंगे। संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी भी आएंगे। इंदौर में आयोजित होने वाली इस बैठक में संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख अपने सालभर के कामकाज की जानकारी देने के साथ ही जनता के बीच से संघ को लेकर जो फीडबैक मिल रहा है, उसकी जानकारी भी नेतृत्व के सामने रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबोले और राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल भी शामिल होंगे। वहीं बैठक में संघ के 11 क्षेत्र और सभी प्रांत के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख के साथ ही राष्ट्रीय सहसंपर्क प्रमुख सुनील देशपांडे और रमेश पप्पाजी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठके साथ ही इंदौर में संघ के बौद्धिक विभाग की प्रांतीय बैठक भी 3 और 4 अगस्त को इंदौर में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रांतीय टीम के करीब 200 पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख सुनील भाई मेहता मौजूद रहेंगे। हर वर्ष देश के किसी एक बड़े शहर में होने वाली यह बैठक इंदौर में लंबे समय बाद हो रही है। इसमें चार दिनों में 24 से अधिक सत्र होंगे, जिनमें संघ के अलग-अलग प्रांत और क्षेत्र के संपर्क और सहसंपर्क प्रमुख अपने वर्षभर के कामकाज का विवरण देंगे। एक दिन वर्षभर के कार्यकाल की समीक्षा होगी और इसके बाद अगले दिन आने वाले वर्ष की कार्ययोजना बनाई जाएगी।   recent visitors 117

1 अगस्त से देश में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, Google और Fastag यूजर्स दें ध्यान

नई दिल्ली मोबाइल और फास्टैग यूजर्स के लिए 1 अगस्त से नियम बदलने जा रहे हैं। इसका सीधा असर ऑनलाइन कामकाज पर पड़ेगा। ऐसे में आपको 1 अगस्त से पहले कुछ कामकाज को निपटा लेना चाहिए, जिन नियमों में बदलाव हो रहा है, उसमें गूगल मैप, फास्टैग और आईटीआर शामिल हैं। ऐसे में आपके लिए इन बदलाव को जानना जरूरी है, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से… Google मैप बिलिंग पॉलिसी गगूल मैप की तरफ से बिलिंग पॉलिसी में बदलाव किया गया है, जो 1 अगस्त 2024 से लागू हो रहा है। नए बदलाव के बाद गूगल मैप की तरफ से भारतीयों के लिए लगने वाले चार्ज में 70 फीसद की कटौती की गई है। इतना ही नहीं, गूगल मैप ने अपनी फीस को डॉलर की जगह में भारतीय रुपये में लेने का वादा किया है। गूगल मैप की फीस में कटौती का असर आम यूजर्स पर देखने को नहीं मिलेगा। यह उन यूजर्स पर लगेगा, जो बिजनेस के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप फीस में कितनी का हुआ बदलाव गूगल 1 अगस्त से पहले तक भारत में नेविगेशन के लिए 4 से 5 डॉलर मंथली फीस लेता था। लेकिन अब 1 अगस्त 2024 के बाद इसे कम करके 0.38 से लेकर 1.50 डॉलर कर दिया गया है। फास्टैग के नए नियम होंगे लागू 1 अगस्त से देशभर में फास्टैग के नए नियम लागू हो रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक के लिए 1 अगस्त से फास्टैग KYC अनिवार्य होगा। नए नियम के तहत तीन से पांच साल पुराने फास्टैग हैं, तो आपको केवाईसी अपडेट कराना होगा। वही 5 साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा। LPG सिलेंडर के दाम हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इससे कई लोगों को इस महीने भी घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों एक और कटौती की उम्मीद है। बदल रहे क्रेडिट कार्ड के नियम एचडीएफसी बैंक 1 अगस्त से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों को बदलाव कर रहा है। अगले महीने से बैंक के क्रेडिट कार्डधारकों से थर्ड पार्टी पेमेंट ऐप्स के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांजैक्शन पर रकम का 1% चार्ज वसूला जाएगा, जिसकी अधिकतम लिमिट 3,000 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन है। बता दें कि PayTM, CRED, MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर रेंटल ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। यूटिलिटी ट्रांजैक्शन की बात करें तो ₹50000 से कम के लेनदेन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि, ₹50000 से अधिक के लेनदेन के लिए 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। प्रति लेनदेन ₹3000 की लिमिट है। वहीं, फ्यूल ट्रांजैक्शन की बात करें तो ₹15,000 से अधिक के लेनदेन के लिए 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा। CRED, PayTM आदि जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स द्वारा किए गए लेनदेन के लिए 1% शुल्क लिया जाएगा। प्रति लेनदेन ₹3,000 की सीमा है। CNG-PNG के बदलेंगे रेट! देशभर में महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन और CNG-PNG के रेट भी रिवाइज करती हैं। ITR भरने पर लगेगा जुर्माना बता दें कि 31 जुलाई 2024 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में अगर आप चूक जाते हैं तो अगले महीने से आईटीआर भरने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें कि साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2024 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं। recent visitors 120

भारी बारिश के बीच सब्जी मंडी इलाके में गिरी एक इमारत भरभराकर

नई दिल्ली दिल्ली में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई। इस बीच नॉर्थ डिस्टिक सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत भरभरा कर गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सब्जी मंडी इलाके से मकान ढहने की सूचना मिली है। मौके पर दमकल विभाग की कुल 5 गाड़ियां पहुंचीं हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच गाजीपुर थाने के पास दिल्ली के नाले में बारिश के चलते लबालब नाले में मां-बेटा के बहने की सूचना है। दोनों खोड़ा इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं। दोनों गाजीपुर थाने के पास दिल्ली के नाले में गिरे थे। थाना खोड़ा पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर मौजूद है। बता दें कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD की ओर से इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी नेशनल फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन में दिल्ली को 'चिंता के क्षेत्रों' की सूची में शामिल किया है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में अधिकारियों से भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पोस्ट में कहा- आम लोगों को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करने के अलावा, उन्हें कोचिंग सेंटर सहित जलभराव की संभावना वाले स्थानों पर विशेष रूप से समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी जाती है। बारिश के बीच आईएमडी ने कहा- दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। आईएमडी ने लोगों को घर में रहने, खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखने के साथ ही गैरजरूरी यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने प्रभावित मार्गों के बारे में अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने का आग्रह किया है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में इस साल जुलाई महीने का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।   recent visitors 159