रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पूंजी का उपयोग समझदारी से करे-कलेक्टर श्री मिश्रा

रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पूंजी का उपयोग समझदारी से करे-कलेक्टर श्री मिश्रा 26 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए        धार  कलेक्ट्रेट सभागृह में जून-2024 में सेवानिवृत्त हुए 26 शासकीय कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किया जाकर शाल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भावी सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत भी सक्रिय रहने व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करते रहने हेतु संदेश दिया। साथ ही सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली राशि को भविष्य हेतु सुरक्षित रखने व समझदारी व सुनियोजित तरीके से खर्च करने एवं सही तरीके से इन्वेस्ट करने की सलाह भी दी, ताकि भविष्य में उन्हें अपने जीवन यापन हेतु दूसरे परिजनों पर निर्भर न रहना पडे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना, इस जिले की अच्छी परिपाटी है। इससे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समय पर आरंभ हो जाती हैं। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती भगवती काग, पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोद टोंग्या, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह परिहार, सचिव गजेन्द्र सिंह चौहान, महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी एवं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंतरसिंह यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनजातीय विकास कार्यालय के 13, स्वास्थ्य विभाग के 3, भूमि संरक्षण कार्यालय, राजस्व विभाग, डाइट कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जेल विभाग, आयुष विभाग के -1-1, एवं शिक्षा विभाग व आबकारी विभाग के 2-2 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। recent visitors 129

केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

 इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में मचे घमासान को लेकर बीते दिनों बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है. अब उनके इस बयान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. यह याचिका वकील मंजेश कुमार यादव की तरफ से दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि मौर्य की टिप्पणी उनके पद की गरिमा को कम करती है और सरकार की पारदर्शिता और शुचिता पर संदेह पैदा करती है. याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी किया गया है उल्लेख याचिका में कहा गया है कि बीजेपी, राज्यपाल और चुनाव आयोग की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया या खंडन न आना इस मुद्दे को और जटिल बनाता है. इसके अलावा याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज थे. याचिका में दलील दी गई है कि ऐसे रिकॉर्ड वाले किसी व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त करना अनुचित है और यह एक खतरनाक मिसाल कायम करता है. याचिका के संबंध में न्यूज एजेंसी भाषा से बात करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और अगले कुछ दिनों में इसे अदालत में सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है. मौर्य ने दिया था ये बयान 14 जुलाई को बीजेपी की एक दिवसीय राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, "संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा". उनके इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा गया था. उनके इस बयान से सियासत गरमा गई थी और विपक्ष ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था. हालांकि, इस  समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को उपचुनाव को लेकर कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी में घमासान मचा हुआ है.   recent visitors 129

आईफोन 16 सीरीज: दो नए रंग विकल्प, बेहतरीन फीचर्स और बदलाव – ब्रॉन्ज और रोज़

iPhone 16 सीरीज काफी ट्रेंड में है। इस साल ये सीरीज लॉन्च भी होने वाली है। आज हम आपको नए लीक्स के साथ कलर्स की जानकारी देने वाले हैं। हालांकि ऐपल की तरफ से अभी तक इसको लेकर जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स की मानें तो ये फोन नए कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाला है। iPhone 16 Pro इस कड़ी में बड़ा ऑप्शन साबित होने वाला है। iPhone 15 Pro सीरीज की बात करें तो इसमें Blue Titanium के साथ bronze hue को भी ऐड किया जा सकता है। iPhone 16 Pro Max की बात करें तो इसमें bronze भी शामिल होने वाला है। जबकि एक अन्य चाइनीज लीकर ने बताया कि इसमें 'Rose' को भी शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो bronze और rose कलर नया ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये शेड्स यूजर्स को काफी पसंद आने वाले हैं। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का यूजर्स बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में आप इन्हें आज ही अपनी लिस्ट में शामिल भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें कुछ क्लासिक कलर ऑप्शन भी यूजर्स को नए देखने को मिल सकता है। iPhone 15 Pro सीरीज की बात करें तो इसमें ऐपल ने पिछले साल नया कलर ऑप्शन 'Natural Titanium' ऐड किया था जो ऐपल लवर्स को काफी पसंद भी आया था। अब इसमें एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि ये यूजर्स की पहली पसंद साबित हो सकता है। एक अन्य लीक की मानें तो ऐपल की तरफ से पूरे प्रोसेस में सुधार भी किया जा रहा है। अभी भी इन मॉडल्स पर काफी काम किया जा रहा है। ये काफी स्टाइलिश होने वाले हैं। iPhone 16 Pro को लेकर इससे पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन एक बात तो साफ है कि ऐपल इंटेलिजेंस की मदद से ओएस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही कैमरे में भी सुधार तो किए ही जाएंगे। हालांकि एक लीक्स में दावा किया गया था कि ऐपल की आने वाली सीरीज में फोल्ड मॉडल्स भी देखने को मिल सकते हैं। ये ऐसे अपडेट्स जो किसी भी यूजर के लिए पहली पसंद साबित हो सकते हैं। recent visitors 169

प्लेसमेंट ड्राइव में 18 युवाओं का चयन

   धार  प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी  जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने बताया कि आईआईटी की तर्ज पर अब शासकीय आईटीआई धार में भी प्री-प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमे देश की प्रतिष्ठित कंपनी पेनासोनिक एनर्जी पीथमपुर में 18 युवाओं का चयन अपरेंटिसशिप हेतु किया गया।  जिसमें युवाओ को प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। प्री-प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के माध्यम से पेनासोनिक एनर्जी पीथमपुर द्वारा 18 युवाओं का चयन किया गया। कम्पनी की एच.आर. मैनेजर सारिका पटेल ने बताया कि बस एवं मेस फेसिलिटी प्रदान की जावेगी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार राजोरिया ने चयनित युवाओ को नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। recent visitors 123

Kedarnath में यात्रियों का रेस्क्यू जारी, पीएमओ ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का चिनूक, एमआई 17 रवाना

रुद्रप्रयाग केदारघाटी में बीती रात्रि को हुई अत्यधिक बारिश से लिनचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा, भीमबली लिनचोली का रास्ता पूरी तरह से बंद होने के बाद जिला प्रशासन बिना देरी के राहत एवं बचाव कार्य में लग गया। एक ओर जहां अतिवृष्टि की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू करते हुए इन स्थानों में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया वहीं दूसरी ओर उन्हें आवश्यकता के अनुसार पानी की बोतल व फूड पैकेट भी उपलब्ध कराए गए। देर शाम तक केदारनाथ यात्रा मार्ग से 4000 से अधिक श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया गया। जिसमें लगभग 700 श्रद्धालुओं का हैली के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। फंसे हुए श्रद्धालुओं को जीएमवीएन एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मुख्यमंत्री, आपदा सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर इसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उधर पीएमओ कार्यालय से भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। देर रात्रि हुई अतिवृष्टि के बाद आज प्रातः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से घटना की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी से हुई वार्ता में यात्रा मार्ग में फंसे हुए श्रद्धालुओं का प्राथमिकता के आधार पर रेस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य करीब डेढ सौ मीटर रास्ते के बहने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमों के सहयोग से लगभग 4000 श्रद्धालुओं को निकाला गया। इसमें भीमबली और लिनचोली में बाधित हुए रास्ते के कारण पांच हैली सेवाओं के माध्यम से करीब 700 लोगों का रेस्क्यू किया गया। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया गया है कि कल से हवाई सेवा हेतु चिनूक एवं एमआई की सेवा उपलब्ध करा दी जाएंगी तथा यथाशीघ्र उनको रेस्क्यू कर लिया जाएगा। केदारनाथ धाम में 10-14 दिनों के लिए खानपान की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं मौके पर सर्वेक्षण किया। साथ ही उनके द्वारा रेस्क्यू कर रही टीमों की हौसला अफजाई की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे फीडबैक लिया। मौके पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। अत्यधिक बारिश के चलते केदार घाटी के लिए जाने वाली 33 केवी की विद्युत सप्लाई बाधित होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर श्री केदारनाथ धाम में 11 केवी लाइन की विद्युत सप्लाई के जरिए विद्युत आपूर्ति की जा रही है।वहीं गौरीकुंड, सोनप्रयाग व लिनचोली में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है, जिसके लिए 55 लोगों द्वारा कार्य गतिमान है। यात्रा मार्ग में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त है। वायुसेना कर रही है मदद फंसे हुए लोगों को लाने के लिए लगातार वायु सेना का भी सहारा लिया जा रहा है. एयर लिफ्ट में तेजी लाने के लिए वायु सेना का चिनूक एवं एमआई 17 हेलिकॉप्टर भी शुक्रवार सुबह गौचर पहुंच गए हैं. एमआई 17 ने एक चक्कर लगाकर 10 लोगों को रेस्क्यू कर गौचर पहुंचा दिया है. वायुसेना ने बयान जारी करते हुए कहा, 'भारतीय वायुसेना ने केदारनाथ से बचाव अभियान शुरू किया है. Mi17V5 और चिनूक के जरिए भारतीय वायुसेना ने केदारनाथ में बचाव अभियान शुरू किया है. एक चिनूक और एक Mi17 V5 हेलिकॉप्टर के साथ NDRF की टीमों को बचाव स्थलों पर ले जाया गया. आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय वायुसेना के और उपकरण स्टैंडबाय पर हैं.' CM ने की प्रभावितों से मुलाकात उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को क्षतिग्रस्त सड़कों और पैदल मार्गों के सुधारीकरण का कार्य तेजी से किए जाने एवं संवेदनशील स्थानों से लोगों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए.' उन्होंने सचिव से यह भी कहा कि अतिवृष्टि के कारण राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिलाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता मांगे जाने पर उन्हें तुरंत उपलब्ध करायी जाए. बादल फटना किसे कहते हैं? बादल का फटना या क्लाउडबर्स्ट का मतलब, बहुत कम समय में एक सीमित दायरे में अचानक बहुत भारी बारिश होना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगर किसी एक इलाके में 20-30 वर्ग किलोमीटर दायरे में एक घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश होती है तो उसे बादल का फटना कहा जाता है. आम बोलचाल की भाषा में कहें तो किसी एक जगह पर एक साथ अचानक बहुत बारिश होना बादल फटना कहा जाता है.अब आपको बताते हैं कि बादल फटने की घटना कब होती है? कैसे फटता है बादल तापमान बढ़ने से भारी मात्रा में नमी वाले बादल एक जगह इकट्ठा होने पर पानी की बूंदें आपस में मिल जाती है इससे बूंदों का भार इतना ज्यादा हो जाता है कि बादल का घनत्व बढ़ जाता है, इससे एक सीमित दायरे में अचानक तेज बारिश होने लगती है, इसे ही बादल फटना कहा जाता है. बादल फटने की घटनाओं के मामले में देश के दो राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सबसे अधिक संवेदनशील माने जाते हैं. इन दोनों पहाड़ी राज्यों में अब मॉनसून की बारिश के दौरान बादल फटना आम हो गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले वर्षों में बादल फटने की आपदाओं में ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका है. यानी अभी तो ये ट्रेलर, कुदरत आगाह कर रही है, अभी नहीं संभले तो जान और माल दोनों से हाथ धोना पड़ेगा. इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित जिला एवं तहसील प्रशासन के लगभग 500 कार्मिकों द्वारा अलग-अलग सेक्टर में कार्य किया जा रहा है। सभी सेक्टरों को अलग-अलग 7 सेक्टरों में बांटा गया है। तथा अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग टीमें गठित हैं जो उनसे संबंधित लोगों से लगातार संपर्क कर रही है। साथ ही किसी स्थिति में किसी के फंसे होने अथवा अन्य किसी भी तरह की सहायता हेतु टीमें मुस्तैद हैं। वहीं केदारनाथ धाम के मोटर मार्गों को भी दुरूस्त कर लिया गया है। रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक को पूर्णतः यातायात हेतु सुचारू किया जा चुका है। जबकि सोनप्रयाग से गौरीकुंड मार्ग पर भी कार्य शुरू किया … Read more