एस-400 मिसाइल सिस्टम को भारतीय वायुसेना के बेड़े में सबसे ताकतवर हथियार

नई दिल्ली भारत लगातार अपनी वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत कर रहा है ताकि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से उत्पन्न होने वाले हवाई खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सके. भारतीय वायु रक्षा प्रणाली में उन्नत मिसाइल सिस्टम, रडार और कमांड सेंटर शामिल हैं, जो दुश्मन के विमानों, ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम हैं. भारत के दो तरफ उसके दुश्मन हैं. दोनों के पास खतरनाक मिसाइलों का जखीरा है. ड्रोन्स हैं. अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं. फाइटर जेट्स हैं. भारत की सुरक्षा का लेवल बहुत जटिल है. सीमाओं और जरूरी स्थानों की सुरक्षा के लिए सटीक एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है, ताकि चीन या PAK के हवाई हमले को करारा जवाब दिया जा सके. इजरायल के आयरन डोम जैसी हथियार प्रणाली की जरूरत है. क्या भारत में ऐसी प्रणाली है. या नहीं. दोनों तरफ दुश्मन, दोनों के पास खतरनाक हथियार पाकिस्तान और चीन के पास के पास कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. लंबी दूरी के रॉकेट्स हैं. कुछ तो 300 किलोमीटर की रेंज से भी ज्यादा के हैं. ये भारतीय सीमा के पास के शहरों, कस्बों और गांवों के लिए खतरा है. इजरायल का आयरन डोम कम दूरी के रॉकेट्स, आर्टिलरी गोले और बैलिस्टिक मिसाइलों को आसमान में ही खत्म कर देता है. इसलिए भारत को भी ऐसे ही रक्षाकवच की जरूरत है. भारत की जो भौगोलिक स्थिति है. जिस तरह से उसके दुश्मन दो अलग-अलग लोकेशन पर मौजूद हैं, उसके हिसाब से भारत को बहुत बड़े पैमाने पर खतरों का सामना करना है. इन खतरों में बैलिस्टिक, क्रूज और हाइपरसोनिक मिसाइलों और हथियारों का खतरा है. इसलिए भारत को ज्यादा सटीक बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम चाहिए. जिसमें कई तरह के लेयर हों. कम दूरी से लेकर अंतरिक्ष तक हमला करने लायक मिसाइलें. कैसे-कैसे एयर डिफेंस सिस्टम हैं भारत के पास? भारत को अपने एयर डिफेंस सिस्टम को विदेशी डिफेंस सिस्टम के साथ मिलाकर तैनात करने होंगे. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को मल्टी लेयर बनाना होगा. जैसे- पृथ्वी एयर डिफेंस (PAD), एडवांस्ड एयर डिफेंस (AAD) और तीसरा लॉन्ग रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (LRSAM). रूस से लिए गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से खाली काम नहीं चलेगा. इसके अलावा भारत को अपने छोटे से लेकर बड़े एयर डिफेंस सिस्टम को आपस में जोड़कर रखना होगा. ताकि वो बेहतर तरीके और सामंजस्य के साथ काम कर सके. एक्स-राड और स्वाति रडार डीआरडीओ द्वारा विकसित उन्नत रडार सिस्टम. 300 किमी तक लक्ष्य का पता लगाना, स्टील्थ विमानों को ट्रैक करने की क्षमता. ये रडार पाकिस्तानी विमानों और मिसाइलों की गतिविधियों को शुरुआती चेतावनी के साथ ट्रैक कर सकते हैं, जिससे जवाबी कार्रवाई तुरंत हो सकती है. आइए जानते हैं कि भारत के पास कौन-कौन से एयर डिफेंस सिस्टम हैं… इंडियन बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रोग्राम इस प्रोग्राम के तहत कई रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए डिफेंस सिस्टम बनाया गया है. इसके लिए दो लेयर वाली इंटरसेप्टर मिसाइलें बनाई गईं. ये हैं- पृथ्वी एयर डिफेंस (PAD), जिसकी मिसाइलें बेहद अधिक ऊंचाई पर जाकर दुश्मन टारगेट को बर्बाद कर सकती हैं. दूसरा है एडवांस्ड एयर डिफेंस (AAD), इसकी मिसाइलें कम ऊंचाई वाले टारगेट्स को मार गिराने के लिए बनाई गई हैं. ये मिसाइल सिस्टम 5 हजार किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी से आने वाली हवाई खतरों को हवा में ही खत्म कर देती हैं. क्योंकि भारत को हमेशा से पाकिस्तान और चीन की बैलिस्टिक मिसाइलों को खतरा बना हुआ है. PAD सिस्टम की मिसाइलों की रेंज 300 से 2000 किलोमीटर है. ये जमीन से 80 किलोमीटर ऊपर दुश्मन टारगेट को नष्ट कर सकते हैं. ये मिसाइलें 6174 km/hr की स्पीड से दुश्मन की तरफ बढ़ती हैं. इसमें पृथ्वी सीरीज की सभी मिसाइलें शामिल हैं. अगर एडवांस्ड एयर डिफेंस यानी AAD की बात करें तो इसकी मिसाइलें वायुमंडल के नीचे अधिकतम 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक टारगेट को ध्वस्त कर सकती हैं. इनकी ऑपरेशनल रेंज 150 से 200 किलोमीटर है. ये मिसाइलें 5556 km/hr की स्पीड से दुश्मन की तरफ बढ़ती हैं. इंटरमीडिएट इंटरसेप्शन यानी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम S-400 एक बार में एक साथ 72 मिसाइल छोड़ सकती है. इस एयर डिफेंस सिस्टम को कहीं मूव करना बहुत आसान है क्योंकि इसे 8X8 के ट्रक पर माउंट किया जा सकता है. माइनस 50 डिग्री से लेकर माइनस 70 डिग्री तक तापमान में काम करने में सक्षम इस मिसाइल को नष्ट कर पाना दुश्मन के लिए बहुत मुश्किल है. क्योंकि इसकी कोई फिक्स पोजिशन नहीं होती. इसलिए इसे आसानी से डिटेक्ट नहीं कर सकते.   S-400 मिसाइल सिस्टम में चार तरह की मिसाइलें होती हैं जिनकी रेंज 40, 100, 200, और 400 km तक होती है. यह सिस्टम 100 से लेकर 40 हजार फीट तक उड़ने वाले हर टारगेट को पहचान कर नष्ट कर सकता है.  एस-400 मिसाइल सिस्टम का राडार बहुत अत्याधुनिक और ताकतवर है. इसका रडार 600 km तक की रेंज में करीब 300 टारगेट ट्रैक कर सकता है. यह सिस्टम मिसाइल, एयरक्राफ्ट या फिर ड्रोन से हुए किसी भी तरह के हवाई हमले से निपटने में सक्षम है. शॉर्ट रेंज इंटरसेप्शन… आकाश, पिछोरा जैसी मिसाइलें पेचोरा मिसाइल सिस्टम सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है पेचोरा (Pechora). भारत के पास इसके 30 स्क्वॉड्रन्स हैं. जो अलग-अलग सीमाओं पर सुरक्षा के लिए तैनात हैं. इसके 12 वैरिएंट्स हैं, जिनका इस्तेमाल दुनियाभर के 31 देश कर रहे हैं. इसमें लगी मिसाइल 953 kg वजनी होती है. इसकी नाक पर 60 kg का फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव हथियार लगाते हैं. इसके ऑपरेशनल रेंज 3.5 से 35 km है. अधिकतम 59 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकती है. इसकी स्पीड 3704 से 4322 km/hr की गति से उड़ती है. पेचोरा मिसाइल की सबसे खास बात है कम ऊंचाई पर उड़ते हुए टारगेट को खत्म करने की ताकत. इसका राडार 32 से 250 किलोमीटर तक की रेंज में दुश्मन पर नजर रखता है. मिसाइल थोड़ा पुराने टेक्नीक पर काम करती है, यानी रेडियो कमांड गाइडेंस सिस्टम पर. कोई भी अत्याधुनिक विमान सबकुछ बंद कर सकता है लेकिन वह अपना रेडियो बंद नहीं कर सकता. अगर दुश्मन का विमान, हेलिकॉप्टर रेडियो बंद नहीं कर पाएगा तो यह मिसाइल उसे ध्वस्त कर देगी. यहां तक कि छोटे-मोटे ड्रोन्स का भी … Read more

सिंहस्थ 2028 को लेकर इंदौर में तैयारियां शुरू, अब एमआर-10 का रेलवे ओवर 8 लेन का होगा, 2026 तक काम पूरा करना होगा

इंदौर एमआर-10 का रेलवे ओवर ब्रिज 4 की जगह 8 लेन का होगा। इससे सिंहस्थ से पहले मार्ग पर बॉटल नेक की स्थिति खत्म हो जाएगी। 48.82 करोड़ में बनने वाले ओवर ब्रिज के लिए आइडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। ठेकेदार कंपनी को वर्ष 2026 तक काम पूरा करना होगा।  सिंहस्थ 2028 को लेकर इंदौर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उज्जैन की ओर जाने वाली अहम सड़क एमआर-10 पर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर बॉटल नेक की स्थिति रहती है, क्योंकि यहां रेलवे ओवर ब्रिज 4 लेन का है, जबकि बाकी सड़क 8 लेन की है। आइडीए ने यहां 8 लेन बनाने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा था, जिसे हाल ही में रेलवे ने मंजूरी दी। आइडीए 15 दिन में ठेकेदार कंपनी का चयन कर लेगा। 18 माह में ठेकेदार कंपनी काम पूरा करेगी। 50 हजार वाहन रोज गुजरते हैं विजय नगर सहित शहर के पूर्वी क्षेत्र को एयरपोर्ट और उज्जैन रोड से जोड़ने में एमआर-10 सड़क अहम है। यहां 50 हजार से अधिक वाहन नियमित रूप से आते-जाते हैं। दो दशक पहले आइडीए ने रेलवे ओवर ब्रिज बनवाया था और 17 साल तक टोल लिया गया। उत्तरी हिस्से में बनेगा ब्रिज एमआर-10 के दक्षिणी हिस्से में मेट्रो ट्रेन का ट्रैक व स्टेशन बनाया गया है। 8 लेन रेलवे ओवर ब्रिज उत्तरी हिस्से में बनेगा। यानी लवकुश चौराहे से विजय नगर आने वाले रास्ते के बाईं तरफ होगा। मौजूदा मार्ग लवकुश चौराहे की ओर जाने वाला हो जाएगा। ये भी पढें – NH-44 पर बनेगी सर्विस रोड, नितिन गडकरी ने दिए निर्देश 27 लाख रुपए जमा कराई फीस रेलवे ट्रैक के ऊपर ब्रिज बनाने में कठिन काम रेलवे की मंजूरी होता है। कुछ महीने पहले आइडीए ने 27 लाख फीस जमा कराई। इस पर रेलवे ने जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग को मंजूरी दी। इसकी लंबाई 713.5 मीटर, चौड़ाई 14.50 मीटर तो रेलवे के ऊपर का हिस्सा 18 मीटर रहेगा। रेलवे के ऊपर का हिस्सा रेलवे ही बनाता है। एमआर-10 के रेलवे ओवर ब्रिज को 8 लेन किया जा रहा है। वर्तमान के फोर लेन ओवर ब्रिज के साथ 4 लेन और बनाई जाएगी। इसका टेंडर जारी कर दिया है। 2026 के अंत तक ठेकेदार कंपनी को काम पूरा करना होगा। -आरपी अहिरवार, सीईओ, आइडीए recent visitors 51

जल गंगा संवर्धन अभियान: 4 हजार 700 का मिला था लक्ष्य, बनाए 4 हजार 838

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुराने जल स्त्रोतों को सहेजने, नया जीवन देने और किसानों को सिंचाई व पीने के लिए नलकूप, कुओं से पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) अंतर्गत खेत तालाब, कूप रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढ़ा, बोरी बंधान सहित बारिश का पानी रोकने के लिए अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है। खंडवा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने कूप रिचार्ज पिट निर्माण में 100 फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है। 4 हजार 700 का मिला था लक्ष्य, बनाए 4 हजार 838 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खंडवा जिले को 4 हजार 700 कूप रिचार्ज पिट बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे समय से पहले और लक्ष्य से अधिक पूरा कर लिया गया है। जिले में 4 हजार 838 कूप रिचार्ज पिट बनाए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ खंडवा नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में 15 हजार कूप रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं, करीब 10 हजार का कार्य प्रगतिरत है। जल संचय, जन भागीदारी अभियान में देश में तीसरे नंबर पर है खंडवा जिला बारिश के पानी का संचयन करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा " जल संचय, जन भागीदारी अभियान राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है, इसमें देश के सभी जिलों में बारिश के पानी को एकत्र करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट, स्टॉप डैम, सोख्ता गड्ढा सहित विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश का खंड़वा जिला 7 मई की स्थिति में देश में तीसरे नंबर पर है। 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक चलेगा अभियान प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने, पुराने जल स्रातों को संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। कूप रिजार्च पिट के फायदे कूप रिचार्ज पिट, जिसे रिचार्ज शाफ्ट या रिचार्ज पिट भी कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भू-जल स्तर को बढ़ावा देना है। बारिश का पानी जमीन के अंदर रिसने से भू-जल स्तर बढ़ता है। साथ ही कूप या नलकूपों के सूखने की संभावना भी कम रहती है। साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहती है।   recent visitors 48

सोमवार 12 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: मेष राशि के जातकों अपनी लाइफ में संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में बातचीत बढ़ाएं। अपने करियर पर फोकस रखें। पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में कई बदलावों का अनुभव हो सकता है। कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। करियर, रिलेशनशिप, धन और सेहत के मामले में होने वाले बदलावों को अपनाएं। ये बदलाव आपकी ग्रोथ का कारण बन सकते हैं। मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को जीवन में बैलेंस बनाने की सलाह दी जाती है। चाहे वह रिलेशन हो, करियर हो, आर्थिक मामले हो या स्वास्थ्य हो, खुद को पॉजिटिव बनाए रखें। आज की चुनौतियों और अवसरों को पार करने में आपकी स्किल्स मददगार साबित होंगी। कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए बिजी साबित हो सकता है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें। सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए बदलावों से भरपूर रहने वाला है। पॉलिटिक्स से दूर रहें। जंक फूड से दूर रहें। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। तुला: तुला राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रहने वाला है। बाहर के खाने का ज्यादा सेवन न करें। पॉलिटिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें। चाहे मामला परिवार का हो, करियर का हो, धन का हो, सेहत का हो, या लव का हो, जीवन में किसी भी बदलाव को पॉजिटिव सोच के साथ एक्सेप्ट करें। वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। धनु: धनु राशि के जातकों को ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। करियर की सिचुएशन अच्छी रहेगी। मकर: मकर राशि के जातकों के लिए क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। स्ट्रेस दूर करने के लिए योग ट्राई करें। कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रोडक्टिव रहने वाला है। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की भी संभावना है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है। सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। मीन:  मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। recent visitors 70

सीजफायर का उल्लघंन होने पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए कुत्ते की पूंछ बताया: पंडित धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सीजफायर का उल्लघंन होने पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए कुत्ते की पूंछ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि वह कभी सुधर नहीं सकता। मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि देखो पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है। यह कभी नहीं सुधर सकता। कुत्ता की पूंछ में पुगरिया कितनी देर तक डालो। वह हमेशा टेढ़ी की टेढ़ी रहती है। पाकिस्तान चाहे कितने ही समझौते कर ले। हर समझौते के बाद सीजफायर का उल्लंघन करेगा। घर में घुसकर मारना होगा देखो जब तक घर में घुसकर सेना और पीएम मोदी के पास इससे बेहतर उपाय नहीं है। भारत की भूमि पीओके लेने का सबसे सही समय है। घर में घुसकर केवल मिसाइल दागने भर से काम नहीं चलेगा। POK को भारत के अंतर्गत लाना चाहिए। और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। क्योंकि ये बिगड़ैल औलाद। देखो बातों के भूत बातों से नहीं मानते। समझदार के लिए इशारा काफी है। पंजाब प्रांत की सीएम को दिया जवाब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बेटी और पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के परमाणु बम वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बहन तुम्हारे पास 80 है तो यहां 82 प्लस हैं। गिनती नहीं है कोई। युद्ध किसी देश का हल नहीं है। कहीं भी युद्ध होगा दोनों देशों की क्षति होगी, लेकिन विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति। अर्थात्- जब तीन दिन तक विनती करने पर समुद्र नहीं माना तो रामजी ने भी धनुष-बाण उठाया। भगवान परशुराम ने फरसा उठाया। भगवान कृष्ण ने भी सुदर्शन चक्र उठाया। उसी प्रकार भारत की सेना को पाकिस्तान के खिलाफ बिगुल बजाकर उसको अब मजा चखाना ही पड़ेगा। recent visitors 66

समझौते के लिए पहुंचा इंजीनियर पति तो पत्नी ने ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रखी, पत्नी ने कहा- पहले ईसाई धर्म अपनाओ

बिलासपुर चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत आमाडांड निवासी रंजना पांडेय से 2019 में हुई। पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके चली गई। उसने अनुपपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मयंक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया। धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव     मयंक ने बताया कि 10 मार्च को न्यायालय में उसकी पेशी थी। पेशी के दौरान उसने पत्नी को आपसी समझौता कर नए सिरे से परिवार बसाने की बात कही। पत्नी ने उसे बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कुम्हारी स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल की प्रिंसपल ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है।     उसने पति को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर समझौता करने की बात कही। उसकी शर्तों को सुनकर वह सदमे में आ गया। घर आकर इंजीनियर ने परिजन से इस संबंध में चर्चा की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश का होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच में लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला भेजा जाएगा। धर्म परिवर्तन कराने पर हर व्यक्ति के पीछे मिलेंगे 20 हजार     पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने पर 50 हजार रुपये और अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था।     दूसरों का धर्म परिवर्तन कराने पर उसे हर व्यक्ति के पीछे 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कुम्हारी में पदस्थ प्रिंसपल से मिलने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।   recent visitors 59

नर्मदापुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही, एक लाश की सुरक्षा से खिलवाड़ की घटना भी सामने आई

नर्मदापुरम नर्मदापुरम के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखें एक युवक के शव का गला कुत्तों द्वारा खाने का मामला सामने आया है। शव की दुर्गति देखकर स्वजनों आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नर्मदापुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन ताजा मामले में एक लाश की सुरक्षा से खिलवाड़ की घटना भी सामने आई है। परिसर में पोस्टमार्टम के लिए रखे एक युवक के शव को कुत्तों ने रात में नोच खाया। इस घटना से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो गई है। मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सड़क दुर्घटना में हुई थी निखिल की मौत जिला अस्पताल के नेत्र जांच वार्ड के पास शव रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार बनापुरा निवासी निखिल चौरसिया अपने दोस्त रितिक राजपूत और रोहित मेहरा के साथ पालनपुर शादी कार्यक्रम से लौट रहा था। डोलरिया रोड उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें निखिल की मौत हो गई थी। रितिक और रोहित गंभीर हैं। घटना के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा था। मृतक के मौसेरे भाई के अनुसार वे रात में शव के पास थे, रात करीब 3:30 बजे वे पानी लेने बाहर गए, इसी दौरान एक कुत्ता आकर शव को नोच ले गया। गले पर नोचने का निशान सुबह मृतक के स्वजन जब आए तो गले के पास गहरा घाव नजर आया। इस लापरवाही को लेकर परिवार ने जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृतक के स्वजन सुरक्षा गार्ड और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते दिख रहे हैं। इस घटना ने जिला अस्पताल की बदइंतजामी उजागर की है, साथ ही यह सामने आया है कि यहां लाशों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सुधीर विजयवर्गीय ने बताया कि जिस युवक की लाश कुत्तों ने नोची है, वह निखिल चौरसिया है। उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना सामने आई है यह मामला बेहद गंभीर है, इस मामले की जांच की जा रही है। रात में यहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को नोटिस जारी किया गया है। इस घटना के विरोध में रविवार को युवाओं ने जिला अस्पताल के बाहर सीएमएचओ के खिलाफ नारेबाजी की। recent visitors 63