MY SECRET NEWS

Monday, April 13, 2026 12:46 am

भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र  में एक करोड़ 24 लाख के सात विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने इंद्रपुरी के सी सेक्टर में  45 लाख रुपए लागत की बीमा हॉस्पिटल से चीनी टाइल्स तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने  श्री दुर्गा मंदिर इंद्रपुरी सेक्टर ए में लगभग 7 लाख रुपए की बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। कर्मवीर नगर में 22 लाख रुपए लागत के  कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नरेला शंकरी में भवानीधाम के अपोजिट साइड पर 8 लाख रुपए लागत के आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही  साई धाम कॉलोनी में 14 लाख रुपए लागत की सीसी रोड और रिटेनिंग वाल का भूमि-पूजन किया। इसकी नीरजा नगर फेस-2 के सामने पार्क में 9 लाख रुपए लागत के प्लेटफार्म शेड और एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। पार्षद श्रीमती उर्मिला मोर्य, श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती छाया ठाकुर, श्री जीत राजपूत, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री छोटू पंडित, श्री लवकुश यादव, श्री भीकम सिंह यादव  आदि मौजूद रहे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0