चंडीगढ़
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बिना खर्ची, बिना पर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार देकर भाजपा सरकार ने हजारों परिवारों को दिवाली का नायाब तोहफा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएम श्री नायब सैनी जुबान के धनी हैं, जिन्होंने सीएम बनते ही पहली कलम से करीब 25 हजार युवाओं को नौकरी दी है, उसी प्रकार जनता के साथ किए गए एक एक वायदे को पूरा किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज हिसार के बरवाला में किसान रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को और कैथल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बरवाला हलके में विकास कार्यों को करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र