भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नागदा के रंगोली गार्डन में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र श्री नवीन नरेंद्र गेहलोत संग सुश्री कृति के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवदंपत्ति को सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
विवाह स्थल पहुंचने पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत और परिजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और स्मृति स्वरूप उन्हें श्रीमद् भगवद गीता की पवित्र प्रतियां उपहार स्वरूप भेंट की।
इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा श्री तेज बहादुर सिंह, विधायक शाजापुर श्री अरुण भीमावद, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गेहलोत, नगर पालिका नागदा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत, पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत, जिला पंचायत नीमच के पूर्व सदस्य श्री अशोक खींची, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र