MY SECRET NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर हुआ हादसा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से आ रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर ट्रैवलर और ट्रक की भिंड़त से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से सम्पर्क कर पार्थिव देह पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज की यात्रा लंबी है, इसलिए वाहन चालकों के पर्याप्त आराम और नींद का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही तेज रफ्तार से वाहन चलाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0