मुर्शिदाबाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता का कहना है कि सीएम ममता पश्चिम बंगाल की राजनीति में नमक हराम का ज्वलंत उदाहरण हैं। अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस की कृपा से 2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार बनी जिसे 'नमक हराम' कहते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जो निजी लाभ के लिए किसी स्थिति का फायदा उठाता है, लेकिन बाद में उन लोगों को छोड़ देता है जिन्होंने उनकी मदद की थी। इसे हम 'नमक हराम गिरी' कहते हैं।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं ये बात गलत भाषा में नहीं कर रहा हूं; मैं ये बात शुद्ध भाषा में कह रहा हूं। ममता बनर्जी बंगाली राजनीति में 'नमक हराम' का एक ज्वलंत उदाहरण हैं। 2011 में सोनिया गांधी की मंजूरी और प्रणब मुखर्जी जैसे बड़े व्यक्ति के समर्थन के बिना, वह सत्ता में नहीं आ सकती थीं। कांग्रेस ने उन्हें वह सीट दी जो वह चाहती थीं क्योंकि हम उन्हें सत्ता में लाना चाहते थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'नमक हराम' की राजनीति करती हैं।"
बता दें कि अधीर रंजन चौधरी सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि मुझे सीएम ममता पर भरोसा नहीं है। वह गठबंधन छोड़कर भागी थीं। उन्होंने गठबंधन तोड़ा था। अब कांग्रेस सत्ता में आ रही है, इसलिए ममता ने लाइन लगाना शुरू कर दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











