रांची
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को झारखंड के सीएम हिमंत सोरेन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनको साजिश के तहत जेल भेजा गया है, इस पर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोग झारखंड आंदोलन और भारत के स्वाधीनता संग्राम में जेल जाते हैं। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि वो जेल क्यों गए थे? ऐसे में अगर आलमगीर आलम भी कल को ये बात बोलने लगेंं, तो इसका उपाय क्या होगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिमंत सोरेन झारखंड आंदोलन या भारत की स्वाधीनता के कारण जेल गए होते तो वो अलग बात रहती, उनको जनता को बताना चाहिए कि वो किस लिए जेल गए?
झारखंड में हुसैनाबाद नाम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के पवित्र भूमि में हुसैनाबाद का नाम क्यों रहना चाहिए? हर जगह का अपना फ्लेवर होता है। उन्होंने कहा बिरसा मुंडा और सिद्धू कान्हू के वीर भूमि में हुसैनाबाद जैसा नाम क्यों नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शेयर किए गए वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि हमने दिखाया कि कांग्रेस पार्टी के अंदर दलितों की स्थिति क्या है? बाहर राहुल गांधी दिखाते हैं कि वो दलितों का समर्थन करते हैं और पार्टी में दलितों को भागीदारी देते हैं। लेकिन, अंदर खाने में दलितों को कैसे अपमानित किया जाता है, कल का केरल का वीडियो उसको दिखाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जो हुआ, उसके बाद बताने को अब कुछ नहीं रह गया है। अब कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश हो चुका है। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी में जो भी दलित समाज का नेता है या उनका समर्थन करता है, कल का वीडियो देखने के बाद कांग्रेस को लेकर उनका मन साफ हो जाना चाहिए। उस पार्टी में दलितों और पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है, राहुल गांधी ढोंगी हैं और ड्रामा करते हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






