शैक्षणिक भ्रमण के लिए बैंगलोर और मैसूर नगर निगम की यात्रा पर जा रहे मेयर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि

रायपुर नगर पालिक निगम के मेयर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी आगामी 6 दिनों के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए बैंगलोर और मैसूर नगर निगम की यात्रा पर जा रहे हैं. इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बैंगलोर महानगर पालिका और मैसूर नगर निगम की तरफ से संचालित उत्कृष्ट परियोजनाओं का अवलोकन करना है. यात्रा के दौरान प्रतिनिधि और अधिकारी बैंगलोर और मैसूर की स्मार्ट सिटी योजनाओं, राजस्व वसूली, और स्वच्छता से संबंधित कार्य प्रणालियों का अध्ययन करेंगे. इस दौरान उन्हें परियोजनाओं की विस्तृत प्रेजेंटेशन और कार्यस्थल पर जाकर कामकाज देखने का अवसर मिलेगा, जिससे रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की संभावनाएं बढ़ेगी. recent visitors 100

मध्य प्रदेश में आयुर्वेद के 1800 औषधालयों में से छह सौ से अधिक बिना डॉक्टरों के हैं, मरीज हो रहे परेशान

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एलोपैथी डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए नए मेडिकल कालेज खोल रही है, पर आयुर्वेद अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं कर पा रही है। हालत यह है कि प्रदेश में आयुर्वेद के 1800 औषधालयों में से छह सौ से अधिक बिना डॉक्टरों के हैं। इन पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष मप्र लोक सेवा आयोग से 698 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का चयन किया गया है, पर मामला हाई कोर्ट में लंबित होने के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की कमी के चलते रोगियों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इन औषधालयों में फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी पदस्थ हैं पर डॉक्टर के नहीं होने से वह बिना काम के हैं।   एक बार ही हुई थी चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ रुपये बिना काम के ही वेतन-भत्ते में खर्च हो रहे हैं। इन अस्पतालों में रिक्तियों की संख्या लगभग 10 वर्ष में बढ़ते हुए 600 तक पहुंची है। इस बीच मात्र एक बार ही आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती हुई थी। 125 डॉक्टर मिले थे, पर इन्हें औषधालयों में पदस्थ करने की जगह आयुर्वेद कॉलेजों में व्याख्याताओं के पदों पर पदस्थ कर दिया गया। बाद में भी इन्हें औषधालयों में भेजने की जगह टीचर कोड आवंटित कर कालेजों में ही रखा गया है, जबकि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया अलग और चिकित्सा अधिकारियों की अलग है। recent visitors 132

लगातार बरसात के कारण अछि प्याज के दामों में आई तेजी, कुछ दिनों में हो सकता है डबल

इंदौर देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में प्याज में अच्छी तेजी देखी गई। प्याज में बेस्ट माल ऊपर में 3100 रुपये तक बिक गया। लगातार बरसात के कारण प्याज की क्वालिटी खराब हुई है। इस बीच राखी पूर्व की मांग निकलने लगी है। ऐसे में अच्छे माल में तेजी आ रही है। अच्छी क्वालिटी में गोल्टा प्याज भी 2800 रुपये तक बिका। प्याज की आवक करीब 35 हजार बोरी तक रही। आलू और लहसुन आलू के भाव में अभी स्थिरता है। एक-दो लाट ही ऊपर में 2400 रुपये बिके। आलू की आवक करीब 5-6 हजार बोरी रही। कारोबारियों को राखी के लेवाली का इंतजार है। लहसुन की आवक घटकर 5 हजार बोरी की रही लेकिन दाम बीते सप्ताह के मुकाबले नरम ही है। लहसुन ऊपर में एक-दो लाट बेस्ट क्वालिटी होने पर 2000 रुपये तक बिकती है। शेष माल बेस्ट में ऊपर में 18000-19000 रुपये क्विंटल तक बिकी। मंडी भाव प्याज     बेस्ट- 3000 से 3100 रुपये/ क्विंटल     एवरेज और अच्छा गोल्टा- 2600-2800 रुपये/ क्विंटल     गोल्टी- 1800 से 2000 रुपये/ क्विंटल आलू     चिप्स बेस्ट- 2200 से 2400 रुपये/ क्विंटल     ज्योति– 2000 से 2100     आगरा -1300 से 1500     एवरेज- 1100-1200     गुल्ला- 700-900 लहसुन     ऊंटी- 18000 से 19000 रुपये/ क्विंटल     बोल्ड -15000 से 17000     मीडियम- 12000-14000     बारीक- 8000-10000   recent visitors 117

देवरिया के एक स्कूल में छोले खाने से 40 बच्चे बीमार, 8 की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज किया रेफर, विभाग में हड़कंप

देवरिया जनपद देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के मेहरौना गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में बासी छोले खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए हैं। उल्टी दस्त एवं पेट में दर्द तथा बुखार होने से 8 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में खलबली आश्रम पद्धति विद्यालय में कुल 300 बच्चों का नामांकन है। सभी बच्चों को आवासीय व्यवस्था दी गई है। सोमवार को दोपहर में बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बासी छोला वितरित कर दिया गया। उसके कुछ देर बाद ही बच्चे उल्टी दस्त करने लगे। इसकी जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची चिकित्सकों की टीम इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया को दी। उसके पश्चात  चिकित्सकों की टीम कॉलेज में  पहुंची। उसके बाद बच्चों के प्राथमिक उपचार में जुट गई। तीन बच्चों मंगेश प्रसाद उम्र 17 वर्ष एवं अक्षत कुमार 14 वर्ष तथा नीतीश गोंड 13 वर्ष की हालत गंभीर होने पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रामपुर कारखाना की चिकित्सक डॉ.विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को उल्टी दस्त एवं बुखार तथा पेट में दर्द है। तीन बच्चों को पहले ही रेफर कर दिया गया है। पांच और बच्चों को मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। विधायक ने विद्यालय प्रबंधन को लगाई फटकार बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया कॉलेज पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। सीएमओ ने विद्यालय का लिया जायजा बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश झा चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंचे। स्कूल का ज्यादा लिया। डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद बीमार बच्चों के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के चिकित्सकों की टीम पहुंची है। जिसमें डॉ.आशुतोष शर्मा एवं डॉ.विनीत कुमार सिंह के अलावा फार्मासिस्ट राकेश कुमार आदि उपस्थित हैं। recent visitors 98

पेपर लीक के दोषी बड़े मगरमच्छ अंदर जाएंगे, राजस्थान-दौसा में सीएम भजनलाल ने की सभा

दौसा. दौसा में लालसोट विधानसभा के डूंगरपुर गांव में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थानीय लोक देवी-देवताओं के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि यह क्षेत्र पूर्वी राजस्थान का क्षेत्र है और मैं भी इसी क्षेत्र से आता हूं। उन्होंने कहा कि यहां किसानों के पास जमीन तो है लेकिन कमी थी तो पानी की। हमने हमारे संकल्प पत्र में वादा किया था और राजस्थान में पानी के लिए ईआरसीपी का एमओयू साइन कर दिया। जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे और इसका फायदा दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली और भरतपुर समेत 13 जिलों को मिलेगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने राज किया है, उन्होंने गरीबी हटाओ जैसा नारा दिया था लेकिन उनका गरीबों के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिला युवा किसान और मजदूर की सरकार है इसलिए मैं विशेषकर उन युवाओं से कहना चाहता हूं, जो किसानों के बेटे हैं, जिनके माता-पिता को उनसे उम्मीदें हैं वे आगे आकर अपने घर और परिवार का सहारा बनें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसीलिए मैंने इस साल बजट में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, हम 5 साल के दौरान पूरी 5 लाख नौकरियां देंगे। पेपर लीक के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस के समय 19 पेपर में से 17 पेपर लीक हुए। उन्होंने किसान और बेरोजगारों के सपने रौंदने का काम किया है। इसीलिए हमारी सरकार ने सरकार बनने के दूसरे दिन एसआईटी का गठन किया, जिसके चलते अब तक 115 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और आने वाले समय में बड़े मगरमच्छ भी गिरफ्तार होंगे। लालसोट विधानसभा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप पहले के कितने भी बजट उठाकर देख लेना लालसोट को जितना इस बजट में मिला है, उतना कभी नहीं मिला होगा। recent visitors 138

नगर निगम फर्जी बिल घोटाले में ईडी ने राठौर और गर्ग के ठिकानों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के घर भी मारा छापा

इंदौर इंदौर नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले में सोमवार को ईडी ने मास्टर माइंड अभय राठौर और अकाउंटेंट अनिल गर्ग के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने करीब 12 जगह छापेमारी कार्रवाई की। सुबह-सुबह ईडी की टीम महालक्ष्मी नगर में अनिल गर्ग के यहां पहुंची। घर पर टीम देखकर परिवार के लोग घबरा गए। राठौर और गर्ग के ठिकानों के साथ ही उनके रिश्तेदारों के घर भी ईडी ने छापा मारा। इन लोगों से बंद कमरे में अभी ईडी पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 125 करोड़ के घोटाले में पुलिस ने करीब 20 कर्मचारी और ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित अभी जेल में है। इस घोटाले का मास्टर माइंड अभय राठौर है। recent visitors 158

बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए LIC ने 7 अगस्त तक बंद किए बांग्लादेश में ऑफिस

मुंबई देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से सोमवार को कहा गया कि कर्फ्यू के चलते कंपनी ने बांग्लादेश में अपने ऑफिस 7 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया है। एलआईसी की ओर से नियामक फाइलिंग में कहा गया कि बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए कंपनी की बांग्लादेशी इकाई (एलआईसी ऑफ बांग्लादेश लिमिटेड) के ऑफिस को 5 से लेकर 7 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया गया है। एलआईसी की ओर से आगे कहा गया कि बांग्लादेश सरकार की ओर से 5 से लेकर 7 अगस्त तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण को लेकर बीते एक महीने से छात्रों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कारण देशभर में हिंसा हो रही है। बांग्लादेश में हिंसा के चलते वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश को चलाने के लिए एक अंतरिम सरकार का गठन कर दिया गया है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के ढाका में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास गोनो भवन में प्रवेश करने के बाद शेख हसीना "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हो गई हैं। बांग्लादेश के बड़े अखबारों में एक 'द डेली स्टार' की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि पिछले तीन हफ्तों में सरकार के खिलाफ होने वाले इस प्रदर्शन में 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बता दें कि छात्रों की ओर से यह प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण को लेकर हो रहा है। यह प्रदर्शन बांग्लादेशी सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद शुरू हुए, जिसमें इस आरक्षण को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। recent visitors 134