अनजाने में जातिसूचक शब्द के प्रयोग से नहीं चल सकता एससी-एसटी एक्ट का केस :इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज  इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि आरोपित नहीं जानता कि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति का है तो विवाद होने पर एससी-एसटी एक्ट लागू नहीं होगा। कोर्ट ने जालौन जिले में टवेरा कार की सामने से आल्टो कार में टक्कर मारना और गाली-गलौच, मार-पीट करने पर आईपीसी सहित एससी-एसटी एक्ट में दर्ज आपराधिक केस कार्यवाही रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा कि विवेचना अधिकारी ने सतही तौर पर विवेचना की। किसी चश्मदीद गवाह का बयान नहीं लिया और यह पता करने की कोशिश नहीं की कि क्या घटना पर एससी-एसटी एक्ट का अपराध बनता भी है या नहीं और चार्जशीट दाखिल कर दी। किसी के चोटिल होने की रिपोर्ट नहीं है और पहचान परेड भी नहीं कराई गई। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हवाले से कहा कि जब आरोपित को मालूम ही नहीं था कि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति का है और अनजाने में अपमानित किया गया है तो एससी-एसटी एक्ट लागू नहीं होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने नसीम खान, फहीम व पांच अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। कोर्ट ने 27 जून 19 को दाखिल चार्जशीट, संज्ञान आदेश व सम्मन रद्द कर दिया है। मालूम हो कि शिकायतकर्ता आल्टो कार चला रहा था। याची व अन्य आरोपित टवेरा कार चला रहे थे। पेट्रोल पम्प पर याची ने अपनी कार से ऑल्टो में टक्कर मारी और मार-पीट की। जिस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। ST/SC Act का दुरुपयोग चिंतनीय: इलाहाबाद हाई कोर्ट देश में एससी-एसटी ऐक्ट के दुरुपयोग को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। ये सवाल यूँ ही नहीं उठाए जाते हैं, इसके ऐसे कई उदाहरण हैं कि फर्जी SC-ST के कारण कई लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए तबाह हो गई। कई लोगों के जीवन के अनमोल वर्ष जेल में बीते और बाद में पता चला कि केस झूठा था। ऐसे ही एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है और कठोर टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई करने के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने हाल ही में एक सरकारी कर्मचारी के इशारे पर एक पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पूरी आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। जस्टिस प्रशांत कुमार ने कहा, “अगर उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति किसी और के द्वारा नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी के द्वारा दी जाती है तो यह न्यायालय अपने कर्तव्य में असफल होगा। यहाँ भू-माफियाओं, राजस्व अधिकारियों और तत्कालीन एसएचओ की मिलीभगत है, जिसमें एक जोड़े को गलत तरीके से आपराधिक कार्यवाही में फंसाया गया है और उन्हें दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया गया।” याचिकाकर्ता अलका सेठी और उनके पति ध्रुव सेठी द्वारा दायर याचिका पर FIR रद्द करने का आदेश कोर्ट ने दे दिया। याचिकाकर्ताओं पर आरोप था कि सतपुड़ा में सड़क के खसरा नंबरों का लेखपाल निरीक्षण कर रहा था। इस दौरान अलका और उनके पति से लेखपाल का सामना हुआ। याचिका के अनुसार दोनों दंपत्ति ने लेखपाल को जातिसूचक गालियाँ दीं। कथित तौर पर ध्रुव सेठी ने कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी और भ्रष्टाचार के मुकदमे में फँसा देगा। आरोप है कि याचिकर्ता ने लेखपाल को बंधक बना लिया था और बिहारीगढ़ एसएचओ के हस्तक्षेप के बाद लेखपाल को रिहा कराया जा सका। इसके बाद लेखपाल ने SC/ST ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पति-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। इसके बाद पूरे आपराधिक कार्यवाही के साथ-साथ विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अधिनियम), सहारनपुर द्वारा पारित समन एवं आरोप पत्र को चुनौती देते हुए पति-पत्नी ने अदालत का रुख किया। इस पर तर्क दिया गया कि ध्रुव सेठी ने जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था और म्युटेशन के बाद सीमांकन के लिए आवेदन किया था। सीमांकन के आदेश के बावजूद राजस्व अधिकारियों ने इसे पूरा नहीं किया। अधिकारी सीमांकन नहीं कर रहे थे और इसके लिए आवेदकों को इधर-उधर दौड़ा रहे थे। जब उन पर दबाव डाला गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि सीमांकन पक्षों के सामने कराया जाएगा, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने आवेदकों की अनुपस्थिति में सीमांकन करना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया तो हाथापाई शुरू हो गयी। दंपति ने कोर्ट को बताया कि स्थानीय भू-माफिया, जिनका उस क्षेत्र में और राजस्व पर भी प्रभाव था, और स्थानीय पुलिस अधिकारी ने एक साजिश रची। वे उनकी जमीन हड़पना चाहते थे। इसी वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही दंपति ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि लेखपाल की जाति क्या है और ना ही जाति से संबंधित उन्होंने कोई बात कही। इस पर न्यायालय ने कहा कि चौंकाने वाली बात है कि ST/SC ऐक्ट के प्रावधानों का कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत प्रतिशोध, व्यक्तिगत हितों या खुद को बचाने के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। न्यायालय ने कहा कि यह कानून की प्रक्रिया का स्पष्ट दुरुपयोग है, क्योंकि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ एक भी सबूत नहीं था कि उन्हें लेखपात की जाति के बारे में पता था। कोर्ट ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि आवेदकों ने लेखपाल के खिलाफ जाति-संबंधी शब्दों का इस्तेमाल किया था। राजस्व अधिकारी को बाँधने की घटना को भी कोर्ट ने अविश्वसनीय बताया और कहा कि एक महिला एवं एक पुरुष इतने लोगों कैसे हावी हो सकते हैं और एक व्यक्ति को बाँध सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि FIR पढ़ने से कोई मामला नहीं बनता। इसलिए इसे रद्द किया जाता है। SC/ST Act के दुरुपयोग को लेकर कई कोर्ट सख्त यह कोई पहली बार नहीं है कि किसी कोर्ट ने ST/SC ऐक्ट के गलत इस्तेमाल पर इस तरह की कठोर टिप्पणी की है। इससे पहले इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। फरवरी 2021 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐसे ही व्यक्ति को निर्दोष करार दिया था, जो पिछले 20 वर्षों से जेल में कैद था। व्यक्ति को बलात्कार के आरोप और SC/ST एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने आरोपित की रिहाई की बात कहते हुए मामले पर तल्ख़ टिप्पणी भी … Read more

रविवार 04 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि– किसी प्रोजेक्ट से बड़ी धनराशि मिलने की संभावना है। जब आप शारीरिक गतिविधि के साथ अपनी डाइट  को कंट्रोल करते हैं तो स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेशेवर क्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने की संभावना है, लेकिन आप सब कुछ सराहनीय ढंग से संभाल लेंगे। किसी यात्रा पर किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात होना संभव है। सेल्फ-केयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।  वृषभ राशि– आप आर्थिक तौर पर उन्नति महसूस करेंगे। आपकी मेहनत और कमिटमेंट आपको पेशेवर मोर्चे पर अपने लिए जगह बनाने में मदद करेगी। लव लाइफ में चीजों को रोमांचक बनाने के लिए आपकी तारीफ की जाएगी। कुछ लोग सोना खरीदने पर विचार कर सकते हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना भी जरूरी है, जो तनाव कम कर सकता है। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें।  मिथुन राशि- आज नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आप नया व्यायाम ट्राई करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और स्वास्थ्य के मोर्चे पर लाभ उठा सकते हैं। पहली बार में कुछ सही करने से आपको अच्छा फील होगा। आपके विचारों को मैनेजमेंट द्वारा लागू करने की संभावना है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में संपत्ति के मामले पर अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है।  कर्क राशि– पैसा बनाने वाली योजना में निवेश करना रिसकी साबित हो सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर शुरू की गई कोई नई एक्सरसाइज आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रखेगी। प्रोजेक्ट या डील से अच्छा प्रॉफिट मिलने पर आप बॉस की नजरों में आ सकते हैं। लव के मामले में आज वाद-विवाद करने से दूर रहें।  सिंह राशि- किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। आपके विचारों पर ढीसन दिया जाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें।  कन्या राशि- पैसे कमाने वालों के लिए एक बेहतरीन दिन होने की उम्मीद है। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना और व्यायाम करना जरूरी है। पेशेवर मोर्चे पर रोज एक जैसा काम आपको बोर करने वाला लग सकता है, लेकिन आपको इसे जारी रखना चाहिए। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। विदेशी यात्रा का योग है। रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग आज संपत्ति का सौदा करने में सफल हो सकते हैं। तुला राशि- कोई वित्तीय मामला आपको परेशान कर सकता है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको शारीरिक गतिविधि बढ़ाने की आवश्यकता होगी। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी स्किल्स को निखारने पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में शांति बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है। घर या फ्लैट खरीदने की संभावनाएँ उज्ज्वल दिख रही हैं। आपका काम आपको सुर्खियों में ला सकता है। वृश्चिक राशि- धन वृद्धि की योजनाएं सफल होंगी और आपकी आर्थिक सिचूऐशन मजबूत होगी। आप आसानी से अपनी रोजाना की लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज शामिल कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी ईमानदारी और समर्पण का रिजल्ट जल्द मिलने की संभावना है। कुछ लोग घर का रिनोवेशन करा सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर पुराने कनेक्शन को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। धनु राशि- आज के दिन अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। शारीरिक फिटनेस को मेन्टेन करने पर फोकस करें। प्रोफेशनल्स को अच्छा प्रॉफिट होने की संभावना है। पारिवारिक तौर पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में कड़वाहट दूर करने के लिए साथी के साथ हॉलिडे पर जाएं।  मकर राशि- आर्थिक रूप से आप अपनी स्टेबिलिटी बनाए रखेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी पहचान बनाने का खास मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग आपके सपने को पूरा करने में मदद करेगा। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना कुछ लोगों के स्ट्रेस को दूर करेगा। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कुंभ राशि- पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आपके द्वारा चुने गए हेल्दी फूड्स आपको फिटनेस के एक कदम और करीब लाएंगे। काम के सिलसिले में आप जो पहल करेंगे, उसका जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का यह अच्छा समय है। पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  मीन राशि- जिस मौके का आप इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही मिलने वाला है। अंतिम समय में आपको सौंपा गया काम सही ढंग से पूरा हो जाएगा। रोजाना वर्कआउट करने की आपकी आदत से आपको स्वास्थ्य के मामले में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग आपको चुनौती स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए सपना साकार होने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संपत्ति की बिक्री से कुछ लोगों को प्रॉफिट मिलने की संभावना है।  recent visitors 141

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें,गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर कड़ी कार्यवाही करें : उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, किसानों के आर्थिक विकास के लिए नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान वहां कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में केन्द्र तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमो की गहन समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक में जिले के वंनाचल क्षेत्रों में अधोसरंचना, पुल-पुलिया, सड़क, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपज मंडी के स्वीकृत विकास कार्य, विधायक निधी, प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत कार्य, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य, त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के क्षमता विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य, लोक निर्माण विभाग के कार्य, नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की गहन समीक्षा की। उन्होने संबंधित विभागों को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्वीकृत कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने कृषि उपज मंडी द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को प्रांरभ नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाताई। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य मे यदि गुणवत्ताहीन की शिकायत मिलती है ऐसे निमार्ण कार्यों की सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण एंजेसी तथा संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होने कलेक्टर को समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा।   कबीधाम जिले के ग्रामीण व सूदूर वनांचल क्षेत्रों मे होगा बैकिंग सुविधाओं का विस्तार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए जिले के सूदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पांच नई शाखा खोलने के प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इन पांच नई बैकिंग शाखाओं में सूदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम चिल्फी, कोयलारी, झलमला, सुरजपुरा और राजानवागांव शामिल है। इन ग्रामो में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेगे। उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को राजनांदगांव से पृथक कर स्वतंत्र कबीरधाम जिले के लिए बैंक खोलने के प्रस्ताव बनाने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक कबीरधाम जिले के कूकदूर से लेकर मानपुर-मोहला तक कुल चार जिले संचालित हो रहे है, कार्य क्षेत्र विस्तार अधिक होने के कारण बैंकिंग से जुड़े किसानो की समस्याओं का निराकरण करने में विलंब हो जाता है, इसलिए कबीरधाम जिले में पृथक से बैंक खोलने पर विचार करने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौके से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोध मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कवर्धा शहर के विस्तार को विशेष ध्यान में रखते हुए रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सर्वें कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने बैठक में राज्य शासन द्वारा कवर्धा से होते हुए खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर व बस्तर को जोड़ने वाले राजकीय मार्ग को नेशनल हाईवे में शामिल करने के प्रस्ताव की जानकारी भी दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने जिले में रसोई गैस सिलेण्डर की सुगम आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले और कवर्धा शहर के लिए कुल चार नए गैस एजेंसी की स्वीकृति के लिए शासन एवं कपंनी को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 12 एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र तरेगांव जंगल, दलदली, रामपुर, भिभौरी, इंदौरी, चिल्फी और राजानंवागांव क्षेत्र के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कुल सात एम्बुलेंस की खरीदी के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 26 एम्बुलेंस संचालित हो रही है, जिमसें बाइक एम्बुलेंस, 108 और 102, हाट बाजार क्लिनिंक की एम्बुलेंस शामिल है। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रम के उन्नयन, विस्तार, निर्माण कार्य, स्कूल भवन निर्माण की नई स्वीकृति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीदी, जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक भवन की उपलब्धता की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वन विभाग के तहत तेंदूपत्ता खरीदी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गौ अभ्यारण्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी ने बताया कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र के अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत 47 सड़क की स्वीकृति मिली है, जिसकी कुल लंबाई 186 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि 40 सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बचे हुए सड़क का कार्य भी जल्दी ही किया जाएगा। खाद्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में धान खरीदी की सुविधा के लिए मांग के अनुरूप ग्राम बैरख, खोलवा और नेवासपुर में नए धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बैठक में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 123

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

  भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के सनोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटाशंकर घाटी सागर-दमोह मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदात करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।   recent visitors 126

मध्यप्रदेश अंगदान के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश को अंगदान प्रथा को बढ़ावा देने के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमति अनुप्रिया पटेल ने आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित 14वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण पिथोड़े और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद कुमार पॉल भी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश में 60 ब्रेन डैड कैडेवरिक दान सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं, जो अंगदान में एक नया बेंचमार्क है। वर्ष 2018 में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर में राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO) की स्थापना हुई थी। इसी वर्ष इंदौर जिले को अंगदान के क्षेत्र में ‘बेस्ट इमर्जिंग डिस्ट्रिक्ट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। अंगदान और प्रत्यारोपण में उत्कृष्ट कार्य के लिए SOTTO, मध्यप्रदेश को वर्ष 2019 में ‘बेस्ट SOTTO अवार्ड’ भी मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अंगदान से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करने और नागरिकों को मृत्यु के बाद अंगदान और ऊतकदान के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस मनाया जाता है।   recent visitors 159

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा में दीवार गिरने से बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

  भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने और हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रीवा के ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल आयु के मासूम बच्चों की असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत बच्चों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।   recent visitors 123

मंत्री ओ.पी चौधरी ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की

रायपुर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी चौधरी ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की, जिसमें राज्य के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित हुए। मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा, नियमितिकरण, विकास योजना तथा भवन निर्माण अनुज्ञा में सरलीकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाईन प्रक्रिया में आ रही कठिनाईयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा उक्त समस्या को देखते हुए साफ्टवेयर में सरलीकरण करते हुए समस्त कार्यालय प्रमुखों को प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।     मंत्री श्री ओ. पी चौधरी द्वारा नए जिलों में कार्यालयों की स्थापना एवं कर्मचारियों के पद सरंचना के पुनःनिर्धारण पर भी चर्चा की गई साथ ही राज्य के प्रमुख जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगाँव जैसे बड़े शहरों में कर्मचारियों-अधिकारियों के पद सरंचना में वृद्धि करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित व्यवस्था से आमजनों  के प्रकरणों का निराकरण सुगमता से समय-सीमा पर किया जा सकता है। मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने संचालक श्री सौरभ कुमार को यह निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों के प्रकरणों का निराकरण करें। कार्यो में पारदर्शिता एवं तत्परता दिखनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलने के समय का निर्धारण कर इसकी सूचना कार्यालय के सूचना पटल पर अवश्य लगाए।   इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण की सचिव श्रीमती आर. संगीता, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संचालक श्री सौरभ कुमार, अपर संचालक श्री संदीप बांगड़े, सहित समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। recent visitors 122