अलीगढ़ में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, पांच लोग घायल, वाहन काटकर निकाले गए शव

अलीगढ़ खैर इलाके में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कंटेनर ट्रक और ईको कार में गुरुवार की सुबह भीषण टक्कर हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में कुल 10 लोग सवार थे. इनमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. मरने वालों में 4 पीलीभीत के हैं, जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया. हादसे का कारण ओवस्पीड बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. खैर इलाके में अनाज मंडी के सामने गुरुवार की सुबह एक इको कार टप्पल की ओर से आ रही थी. इस दौरान मंडी के गेट नंबर 2 पर अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. चीख सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कार में कुल 10 लोग सवार थे. पुलिस ने वाहन में बुरी तरह फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकलवाया. तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में घायल 5 लोगों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी भिजवाए हैं. घटना के बाद अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से रोड के किनारे करवाया. ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. घायलों ने पुलिस को बताया कि वे धान की रोपाई करने के लिए हरियाणा गए थे. सभी कार से लौट रहे थे. हादसे में इन लोगों की हुई मौत : विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत, लालता पुत्र चंद्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत के रहने वाले थे. जबकि कार चालक के शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसे में ये लोग हुए घायल : रामू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, विमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, रामकुमार पुत्र रामबहादुर निवासी सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अनन्तराम पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम नगला व थाना पालिया जिला लखीमपुर खीरी, मुनीष पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत. recent visitors 124

मनेन्द्रगढ़ में डायरिया का प्रकोप, 20 ग्रामीण इसकी चपेट में आए, एक महिला की मौत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम पंचायत पाराडोल के हरकाटनपुर में अभी डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते चार दिनों से महिला, पुरुष और बच्चे समेत कुल 20 लोग डायरिया की चपेट में आ चुकें हैं। इनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। गांव में कैंप लगाए गए हैं,जहां पर लोगों के इलाज किया जा रहा हैं। बता दें की बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा लगातार बढ़ जाता है।  हरकाटनपुर में भी डायरिया अपने चरम पर है। यहां पर बीते चार दिनों में करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 अन्य मरीजों को सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पीएचई विभाग के कर्मचारी भी गांव में सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा पेयजल सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वही ग्रामीणों की पेयजल की शुद्धता के लिए हैंड पंप में क्लोरीन डाला जा रहा है। recent visitors 131

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिया आवश्यक निर्देश  सिंगरौली सिंगरौली जिलें में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी का आगमन दिनांक 1.08.2024 को चितरंगी उपखण्ड चितरंगी में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय चितरंगी के सभाकंक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सहित जिला के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभा स्थल की तैयारियां सहित हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ के साथ साथ सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के पश्चात माननीय राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वही उपस्थित विधायक गणो के द्वारा भी अपने सुझाव दिये गये। सभा स्थल एवं हेलीपैड का लिए जायजाः- बैठक के पश्चात उतकृष्ट विद्यालय खेल मैदान चितरंगी में सम्पन्न होने वाले सभा स्थल का जायजा लिया गया। साथ ही हेलीपैड सकरिया में तैयार किया गया है उसका भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर डीआईजी रीवा साकेत प्रसाद पाण्डेय, अपर आयुक्त अरूण परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 116

प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र कल 2 अगस्त से शुरु

रायपुर भारतीय जनता पार्टी राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र आगामी 2 अगस्त से फिर शुरू होने जा रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं के निदान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के लिए शुरू किए गए इस केंद्र में प्रतिदिन बारी-बारी प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं।  विधानसभा सत्र की व्यस्तता के चलते कुछ दिनों तक यह केंद्र स्थगित था जो 2 अगस्त से फिर शुरू हो रहा है। आगामी 2 अगस्त को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा ने सहायता केंद्र की शुरुआत की है और सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों के समस्याओं का निराकरण किया जाता है। recent visitors 124

दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में पुलिस ने पशुओं के बाड़े में खुदी हुई जमीन से शव बरामद किया

कानपुर कानपुर में चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 17 साल की बहन ने 5 साल के अपने चचेरे भाई को मारकर घर में ही दफना दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में जुटी पुलिस ने पशुओं के बाड़े के पास खुदी हुई जमीन देखी. उसके बाद वहां खुदाई की तो मासूम का शव बरामद हुआ. जिले के सजेती इलाके में संजय निषाद का 5 साल का बेटा दो दिनों से लापता था. इसको लेकर उन्होंने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जब पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू की और पड़ोस में ही रहने वाले संजय के भाई के घर पहुंची तो पता चला कि वो तो गुजरात में नौकरी करता है. घर पर उसकी दो बेटियां रहती हैं. बड़ी बेटी 17 साल की है, जबकि छोटी की उम्र 7 साल है.   पुलिस ने इस दौरान जब घर के बगल में बने पशुओं बाड़े की चेकिंग की तो वहां पर एक जगह कुछ मिट्टी खुली हुई दिखाई दी. जब वहां खुदाई की गई तो वहां से डेड बॉडी मिली. जिसके बाद पुलिस ने उन लड़कियों से पूछताछ की तो बड़ी बहन ने तो कुछ नहीं बोला. जब एडीसीपी अंकिता शर्मा ने उसकी छोटी बहन से बिस्किट खिलाकर पूछताछ की तो वो राज नहीं छिपा पाई और उसने बताया कि दीदी ने ही साहिल को मारकर यहां दबाया था.   लड़की ने कबूल कर लिया जुर्म उसके बाद पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि मेरे चाचा के घर में कोई भी बात होती थी, वो मेरे ऊपर ही आरोप लगा देते थे. बीते 16 जून को उनके यहां चोरी हुई थी, जिसका आरोप मेरे ऊपर लगा था, जिसके बाद दोनों घरों में खूब लड़ाई हुई थी. इसका बदला लेने के लिए ही मैंने उसको मारकर दबा दिया. पहले भी जहर खा चुकी है नाबालिग आरोपी मृतक बच्चे के पिता संजय का कहना है हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा होगा. लड़की बहुत बिगड़ गई है कुछ दिनों पहले उसने अपने पिता का मोबाइल चुराया था, जिसे बाद में बात करते हुए पकड़ा गया था. इस बात पर जब उसको डांटा गया था तो उसने जहर खा लिया था. जब हमारे घर में चोरी हुई हमने उसे चोरी की बात पूछी तभी उसने धमकी दी थी कि मैं सबक सिखाऊंगी. पुलिस ने क्या बताया? इस मामले में एडीसीपी अंकित शर्मा का कहना है पिता की शिकायत पर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी. बॉडी मिलने के बाद पोस्टमार्टम को भेजी गई है. आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.   recent visitors 130

रेवाड़ी में रेप पीड़िता की बेरहमी से हत्या, सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा आरोपी

रेवाड़ी  हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रात एक बजे सूट-सलवार पहनकर घर में घुसे युवक ने एक विवाहिता की निर्ममता से हत्या कर दी। उसने उसके हाथ, पैरों और प्राइवेट पार्ट्स पर ईंट-पत्थरों से वार किया। हत्या के वक्त घर पर कोई नहीं था। मृतका के साथ इसी युवक ने कुछ दिन पहले बलात्कार किया था और इसका केस अदालत में लंबित था। वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था। आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। यह मामला खंड खोल के एक गांव का है। इस गांव की 35 वर्षीय महिला के साथ गांव के युवक सुधीर ने 16 जुलाई को दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का केस थाना खोल में दर्ज कराए जाने के बाद मामला अदालत में लंबित था। बुधवार को इस केस की अदालत में तारीख भी थी। पीड़िता के भाई सोनू ने कहा कि इस केस को लेकर आरोपी सुधीर लगातार बहन व परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसकी लिखित शिकायत भी संबंधित थाने में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। उसने कहा कि उसका बहनोई एक पेट्रोल पम्प पर काम करता है और वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया हुआ था। वह और उसकी बहन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा इस दौरान आरोपी सुधीर सूट-सलवार पहनकर मंगलवार रात एक बजे रसोई की चिमनी में लगे लोहे के जाल को उखाड़ घर के अंदर घुस गया। उसने सबसे पहले जिस कमरे में वह सोया हुआ था, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने बहन पर ईंट और एक अन्य धारदार पत्थर से हाथ व पैरों पर वार करना शुरू कर दिया। हाथ-पैर तोड़ने के बाद उसने प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट मारी। बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन कुंडी बाहर से बंद होने की वजह से वह कुछ नहीं कर सका। जब उसने कमरे की खिड़की को खोलकर देखा तो आरोपी सुधीर उस पर हमला कर रहा था और दुपट्टे से उसका गला घोंट रहा था। उसने कहा कि उसकी आंखों के सामने उसकी बहन की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसके कमरे की कुंडी खोली। शव को कब्जे में लिया सूचना पाकर खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनायण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आरोपी सुधीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। recent visitors 273

NEET पेपर लीक में भुवनेश्वर से सीबीआई ने 3 को दबोचा, अब बड़े सेटरों की खुलेगी पोल

भुवनेश्वर  नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई तेजी से कार्रवाई कर रही है। सीबीआई ने पेपर लीक मामले में भुवनेश्वर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी रंजीत कुमार, अमित प्रसाद और धीरेंद्र कुमार सेटर गैंग के सदस्य हैं। सीबीआई को पेपर लीक मामले के तार ओडिशा से जुड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सीबीआई ने ओडिशा के भुवनेश्वर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई को पेपर लीक मामले में और भी सुराग हाथ लग सकते हैं। साथ ही सीबीआई को तीनों आरोपियों से संजीव मुखिया और अतुल वत्स जैसे बड़े सेटरों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों आरोपियों को 5 अगस्त तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में मुंबई से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी का नाम रौनक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सॉल्वर रौनक 5 मई को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद था और उसने भी अन्य छात्रों के साथ मिलकर प्रश्न पत्र हल किया था। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपी रौनक की तलाश कर रही थी। सीबीआई को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे 3 अगस्त तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया। बता दें कि सीबीआई ने नीट मामले में पटना एम्स से चार, रांची रिम्स से एक और भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम विश्नोई और सेटर शशिकांत पासवान को गिरफ्तार किया था। सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम विश्नोई भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जबकि तीसरा शख्स शशिकांत पासवान, पटना का रहने वाला है। सीबीआई ने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को भी हिरासत में लिया था। recent visitors 240