माँ बाप ने नहीं देखने दी टीवी, बच्चे ने कर दी थाने में शिकायत, मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, अब आगे क्या?

इंदौर इंदौर में बच्चों ने माता पिता पर केस दर्ज करवा दिया। केस भी एेसा कि उसमें सात साल तक की सजा हो सकती है। बच्चों ने इसलिए एेसा किया क्योंकि माता पिता उन्हें टीवी और मोबाइल नहीं देखने देते थे। नाराज 21 साल की बेटी और 8 साल के बेटे ने थाने पहुंचकर माता पिता दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने पैरेंट्स के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है। मामला चंदन नगर थाने का है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट में शुरू हुए ट्रायल पर रोक लगाई अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि माता-पिता ने हाईकोर्ट में इस केस में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद जिला कोर्ट में माता-पिता के खिलाफ शुरू किए गए ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है। चौधरी के मुताबिक, हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में उल्लेख किया गया कि 25 अक्टूबर 2021 को बच्चे थाने पहुंचे और पुलिस अफसरों को माता-पिता के द्वारा मोबाइल देखने, टीवी चलाने पर रोज-रोज डांटने की बात बताई। इस पर पुलिस ने परिजन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। माता पिता का घर छोड़ बुआ के पास रहने लगे बच्चे बच्चों ने बताया कि माता-पिता कई बार उनसे मोबाइल और टीवी चलाने पर मारपीट भी करते थे. एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही दोनों बच्चे बुआ के साथ रह रहे हैं. जिसके बाद पिता का भी अपनी बहन के साथ विवाद हुआ. माता-पिता ने एफआईआर दर्ज होने के पहले कोर्ट में कहा कि बच्चों की मोबाइल, टीवी की लत से हर घर परेशान है. इसलिए कभी कभी बच्चों को डांटना बहुत ही सामान्य बात है. कोर्ट ने फिलहाल ट्रायल पर रोक लगाई है. इसके बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला बच्चों के द्वारा अपील करने पर किया जा सकता है. यह धाराएं लगाई गई बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने पैंरेंट्स पर धारा 342, धारा 294, धारा 323 लगाई है।  recent visitors 111

OnePlus Nord 4 और Pad 2 की सेल शुरू: आधिकारिक साइट पर ऑनलाइन ऑर्डर करें, बेस्ट ऑफर और कीमत

वनप्लस ने नॉर्ड 4 और पैड 2 की ओपन सेल की घोषणा कर दी है। इन डिवाइस के हाल ही में लॉन्च किया गया है। वनप्लस पैड 2 और वनप्लस नॉर्ड 4 क्रमशः 1 अगस्त और 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वनप्लस नॉर्ड 4 और वनप्लस पैड 2 वनप्लस.इन, अमेज़न.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक और अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर जैसे अन्य प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा वनप्लस पैड 2 फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर भी उपलब्ध होगा। वनप्लस नॉर्ड 4 5G युग में वनप्लस नॉर्ड 4 एकमात्र मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन मेटल डिज़ाइन का एक अद्बुत नमुना है, जिसकी मोटाई मात्र 7.99 मिमी है और इसे एल्युमीनियम के एक पीस से सटीक मानकों के अनुसार बनाया गया है, जिससे यह समुदाय की पसंदीदा ‘अलर्ट स्लाइडर’ खूबी को बरकरार रखता है। हुड के नीचे, 5,500mAh की बैटरी है, जो वनप्लस नॉर्ड नंबर सीरीज़ में इस्तेमाल की गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है, जो 100W सूपरवोक तकनीक से लैस है। केवल 28 मिनट में 1-100% तक पहुँचने में सक्षम यह बैटरी आपको केवल पाँच मिनट के टॉप-अप के साथ पांच घंटे तक कंटेंट देखने का मौका दे सकती है। बैटरी हेल्थ इंजन की बदौलत, वनप्लस नॉर्ड 4 की बैटरी को चार साल के उपयोग में 1,600 से अधिक चार्जिंग चक्रों में टिके रहने के लिए परीक्षण किया गया है, जिसमें इसकी मूल क्षमता 80% से अधिक तक बनी रहती है। ग्राउंडब्रेकिंग डिज़ाइन के साथ, वनप्लस नॉर्ड 4 फ्लैगशिप-लेवल हार्डवेयर से लैस है – जिसमे स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर, जो इस साल का सबसे नया प्रोसेसर है, जो क्वालकॉम AI इंजन के साथ मानक स्नैपड्रैगन 7 चिप्स से मीलों आगे है। डिवाइस चार प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और छह साल के सुरक्षा अपडेट से भी लैस है, जो वनप्लस द्वारा पेश किया गया सबसे लंबा सपोर्ट पैकेज है। नॉर्ड 4 में स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 93.5% और 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ एक आकर्षक 6.74-इंच फ्लैट एमोलैड डिस्प्ले शामिल है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50-मेगापिक्सल का सोनी का मुख्य कैमरा सेंसर, 112-डिग्री 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 16-मेगापिक्सल का सोनी सेल्फी कैमरा है। वनप्लस नॉर्ड 4 के लिए ओपन सेल प्राइस और ऑफर 29,999 रुपये से शुरू होने वाला वनप्लस नॉर्ड 4, 2 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में जाएगा और यह 8+ 128GB, 8+ 256GB और 12+256GB वैरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन मर्क्यूरियल सिल्वर, ओब्सीडियन मिडनाइट और ओएसिस ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वनप्लस पैड 2 वनप्लस पैड 2 एक परिष्कृत डिज़ाइन में शानदार प्रदर्शन करता है, जिसकी मोटाई केवल 6.49 एमएम है और इसका वजन 584 ग्राम है। इसकी पतली निम्बस ग्रे ऑल मेटल यूनिबॉडी सुंदरता और स्थायित्व का नमुना है। यह टैबलेट उद्योग अग्रणी 12.1-इंच 3के डिस्प्ले से लैस है जिसमें 7.5 आस्पेक्ट अनुपात, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 303 पीपी पर 3,000 x 2,120 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन है) डॉल्बी विजन® द्वारा बढ़ाया गया डिस्प्ले एक इमर्सिव विजुअल अनुभव के लिए अद्भुत सप्ष्टता, जीवंत रंग और गहरे कंट्रास्ट प्रदान करता है। एक मजबूत 9.510mAh बैटरी से लैस, वनप्लस पैड 2, 43 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करता है और 57W सूपरवोक फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ केवल 81 मिनट में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है, इसमें बहुमुखी फोटोग्राफी के लिए एचएमपी फ्रंट कैमरा और 13एमपी रियर कैमरा भी है अविश्वसनीय हार्डवेयर और ओएस सेटअप के साथ मिलकर काम करते हुए उपयोगकर्ता की कार्यक्षमता में वास्तव में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए वनप्लस पैड 2 शक्तिशाली एआई सुविधाओं का एक सेट है। एआई टूलबॉक्स की बदौलत, उपयोगकर्ता एआई स्पीक रीड टेक्स्ट सुविधा के द्वारा जिसमें मल्टीटास्किंग करते समय ज़ोर से बोलकर, रिकॉर्डिंग सारांश पर कॉल करके ताकि टेक्स्ट के लंबे अंशों से जानकारी को तुरंत सारांशित और संक्षिप्त किया जा सके, और छवि और टेक्स्ट संकेतों के आधार पर ऑनलाइन सामग्री बनाने में मदद के लिए एआई राइटर की मदद से अपने काम को तेज कर सकते हैं। पैड 2 के लिए ओपन सेल मूल्य और ऑफ़र भारत में, वनप्लस पैड 2 की कीमत 8जीबी 128जीबी संस्करण के लिए रूपए 39,999/- और 12जीबी + 256जीबी संस्करण के लिए रूपए 42.999 है, और यह 1 अगस्त 2024 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में जाएगा। यह 8 जीबी+ 128 जीबी और 12 जीबी+ 256 जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। recent visitors 132

दिल्ली कोचिंग जैसा हुआ हादसा, अब राजस्थान-जयपुर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से पिता और दो बेटों की मौत

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली के कोचिंग सेंटर जैसा मामला सामने आया है। शहर में बुधवार देर रात आई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। जिसमें डूबने से पिता और दो बेटों समेत तीन की मौत हो गई। करीब 6 घंटे के चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 12 बजे तीनों के शव बाहर निकाले गए। स्थानीय पार्षद ने बताया कि ध्वज नगर में लोगों ने अवैध मकान बना रखे हैं। तेज बरसात के कारण मकानों की मिट्टी ढह गई। जानकारी के अनुसार जयपुर में बुधवार रात को शुरू हुई बारिश के बाद विद्याधरनगर के ध्वज नगर में स्थित एक मकान के बेसमेंट में पानी भर गया। तेज बारिश के कारण मकान की दीवार ढहने से पिता और उसके दोनों बेटे बेसमेंट में फंस गए थे। सूचना प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे चले ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि मृतक बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर लिया है। उपमुख्यमंत्री और विद्याधरनगर विधायक दिया कुमारी ने जयपुर कलेक्टर से बात कर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हादसे में क्या हुआ था? 29 जुलाई को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU'S IAS कोचिंग सेंटर में इसी तरह के हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। करीब 35 छात्र कोचिंग में बने बेसमेंट में बैठकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शुरू हुई बारिश के बाद दो-तीन मिनट में ही बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया था। जिसमें डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। recent visitors 172

मामले की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-भाटापारा में मजदूर को बल्ली से पीटा

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पुलिस का डर खत्म होता दिख रहा है। गांव से मजदूरी करने आए शहर आए युवक को पीटने का मामला सामने आया है। युवक को शहर के आसामाजिक तत्वों ने गांजा पीने और पैसे नहीं देने पर बल्ली से पीटा है। यह घटना भाटापारा रेलवे स्टेशन शहर थाना के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने शहर थाना में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाटापारा में गांव से मजदूरी करने आए शहर आए युवक को शहर के आसामाजिक तत्वों ने गांजा पीने और पैसे नहीं देने पर बल्ली से पीटा है। recent visitors 131

Hamas चीफ की हत्या के बाद Iran के सुप्रीम लीडर ने दिया हमले का आदेश, Israel ने भी जवाब दिया है!

तेहरान हमास चीफ इस्माइल हानिया (Ismail Haniyeh) की मौत दुनियाभर में चर्चा में बनी हुई है. इजरायल ने सात अक्तूबर 2023 के हमले का बदला लेते हुए बुधवार को हानिया को मार गिराया था. जिस समय हानिया को निशाना बनाकर हमला किया गया, वह ईरान की राजधानी तेहरान में थे. ऐसे में अब ईरान ने इजरायल पर हमले का आदेश दे दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरान के तीन अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने ईरानी सेना को इजरायल पर हमला करने का आदेश दिया है. ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग के बाद खामेनेई ने इस हमले का आदेश दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हमला किस तरह का होगा और ईरान कितनी ताकत से इजरायल पर हमला करेगा. लेकिन इतना तय है कि जिस तरह का हमला ईरान ने बीते अप्रैल में तेल अवीव और हाइफा में इजरायली सैन्य ठिकानों पर किया था. इस बार भी ईरान इसी तरह का ड्रोन और मिसाइल हमला कर सकता है. इसके साथ ही ईरान अपने सहयोगी देशों की मदद से भी हमला कर सकता है.  ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हानिया की मौत की पुष्टि होने के बाद संकेत दिए थे कि ईरान इसका बदला लेते हुए सीधे तौर पर इजरायल पर हमला करेगा. खामेनेई ने कहा था कि हम उनके (हानिया) खून का बदला लेंगे क्योंकि यह हमारे क्षेत्र में हुआ है. ईरान और हमास ने हानिया की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. लेकिन इजरायल ने अभी तक ना तो इस हमले को स्वीकार किया है और ना ही इसे खारिज किया है. भारी कीमत चुकानी होगी! इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का कोई हमला होता है तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी. तेहरान में हवाई हमले में इस्माइल हनिया के मारे जाने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान है. इजरायल का अपने दुश्मनों का खात्मा करने का लंबा इतिहास रहा है. ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों से लेकर सैन्य कमांडरों तक वह विदेश में अपने कई दुश्मनों का खात्मा कर चुका है. हानिया भी ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ईरान गए थे, जहां उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया. दोहा में रहता था हमास चीफ हानिया फिलिस्तीनी संगठन हमास की कई इकाइयां हैं, जो राजनीतिक, फौजी या सामाजिक कामकाज संभालती हैं. हमास की नीतियां एक कंसल्टेटिव बॉडी तय करती है. इसका मुख्यालय गाजा पट्टी इलाके में ही है. अब तक हमास की कमान इस्माइल हानिया के हाथों में थी, जो इसका चेयरमैन था. उसने 2017 से खालिद मेशाल के उत्तराधिकारी के तौर पर ये काम संभाला था. वो कतर की राजधानी दोहा में रहता था और वहीं से हमास का काम-काज देखता था. दरअसल, मिस्र ने उसके गाजा आने-जाने पर रोक लगा रखी थी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा था कि इजरायल ने ईरान में हानिया को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें हमास चीफ के साथ-साथ उसका एक बॉडीगार्ड भी मारा गया था. इससे पहले अप्रैल में  इजरायली सुरक्षाबलों ने हानिया के तीन बेटों को भी मार गिराया था. इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक कर हानिया के तीन बेटों को मारा था. इजरायली सेना IDF ने बताया था कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे, इस बीच तीनों हवाई हमलों की चपेट में आ गए.  ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामनेई ने इजरायल से सीधे बदला लेने का आदेश दे दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ईरान खुद और अपने प्रॉक्‍सी संगठन हमास, हूती और हिज्‍बुल्‍ला की मदद से इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है। इन सब आशंकाओं के बीच ईरान ने अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। ईरान की सरकार ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने बिना अमेरिका की अनुमति और खुफिया मदद के यह हमला नहीं किया है। वहीं अमेरिका ने एक बार फिर से कहा है कि हमास नेता के ऊपर हुए हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर इजरायल पर हमला किया गया तो वह तेलअवीव की पूरी ताकत से रक्षा करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में ईरानी प्रतिनिधि ने कहा, 'यह अमेरिका की जिम्‍मेदारी है कि वह अपने रणनीतिक सहयोगी और क्षेत्र में इजरायली सरकार की मुख्‍य समर्थक उसके खौफनाक अपराधों को अनदेखा नहीं करे।' उन्‍होंने कहा कि इजरायल इस हमले के जरिए राजनीतिक लक्ष्‍य का पीछा कर रहा है। उसका ईरान की नई सरकार को नाकाम करने का इरादा था।' ईरान के इस बयान के बाद विश्‍लेषकों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका के साथ उसका तनाव भड़क सकता है। अब तक ईरान के प्रॉक्‍सी संगठन हूती और इराकी मिलिश‍िया के लोग अमेरिका के युद्धपोतों और ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं। 7 अक्टूबर को क्या हुआ था? बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग 7 अक्टूबर 2023 से जारी है. तब हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे. हमास ने 250 नागरिकों को बंधक भी बना लिया था. दावा है कि अब भी 150 बंधक हमास के कब्जे में है. वहीं, हमास दावा करता है कि इजरायली हमलों में अब तक 39 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इजरायल का कहना है कि उसने इस ऑपरेशन में हमास और उसके सहयोगियों के 14 हजार से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है.   recent visitors 233

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की     रीवा उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भवन भोपाल के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की वृहद् समीक्षा की। उन्होंने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों और मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों की वर्तमान स्थिति एवं कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि विभिन्न संचारी और असंचारी रोगों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन के लिए सघन स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाये। ताकि प्रारंभिक स्तर में ही रोगों का चिन्हांकन कर उनका निदान सुनिश्चित किया जा सके।     हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रकरणों को चिह्नांकित कर नियमित करें मॉनिटरिंग – उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न संकेतक आईएमआर, एमएमआर आदि की क्षेत्रवार समीक्षा की और निर्देश दिये कि क्षेत्र में प्राप्त हो रहे प्रकरणों के आधार पर रणनीति तैयार की जाये। जिससे वास्तविक समस्याओं का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के चिन्हांकन हेतु सघन सर्वे और चिह्नांकित प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप-मुख्यमंत्री ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के संभावित कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एनीमिया की स्थिति कई बार हाई रिस्क प्रेगनेंसी का कारण बनती है। इसके लिए विद्यालयों और कॉलेजों में बालिकाओं-किशोरियों को आयरन फ़ॉलिक एसिड दवा का वितरण किया जाये और उनके प्रयोग के लिए जागरूक किया जाये, ताकि भविष्य में एनीमिया की स्थिति से उन्हें संरक्षित किया जा सके।     उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित विभिन्न डैशबोर्ड टेलीमीडिसिन, सीटी स्कैन, सीएलएमसी, कैंसर, आईडीएसपी आदि की रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाने के मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेश में डायरिया के प्रकरणों और निदान हेतु की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की और सजग रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए सावधानियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश में चांदीपुरा वायरस की स्थिति की जानकारी ली और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक चांदीपुरा वायरस का कोई भी प्रकरण नहीं है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के निदान हेतु प्रारंभिक स्तर में स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण हैं। प्रारंभिक स्तर में चिन्हांकन से सहजता से इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विगत वर्षों में स्क्रीनिंग की जानकारी प्राप्त की और स्क्रीनिंग कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में 6 लाख 25 हज़ार और वर्ष 2023-24 में 9 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन मोड पर करें प्रयास – उप-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विस्तार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि भवन निर्माण के साथ ही, आवश्यक उपकरण और मैनपावर उपलब्धता का कार्य किया जाये। उप-मुख्यमंत्री ने वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर चिकित्सकीय जाँच सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के लिए मैदानी अमले के प्रशिक्षण का प्रबंध किया जाये ताकि वे कुशलता से और प्रभावी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन-मोड पर कार्य करना होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विवेक कुमार पोरवाल, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक महिला एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ अरुणा कुमार, संचालक टीकाकरण डॉ संतोष शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 112

रोजगार मेले में 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का किया गया प्रारंभिक चयन

सिंगरौली मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सिंगरौली द्वारा आज जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर बैढन सिंगरौली में रोजगार मेला सह कैरियर कांउसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। रोजगार मेले में उपस्थित 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 16 महिला आवेदक लाभांवित हुई। उक्त आयोजन के दौरान रोजगार संबंधी चर्चा की गई, साथ ही 74 छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये। कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी, सीमा वर्मा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 113