नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार की शाम केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त ऐक्शन लेते हुए सिंधु जल समझौता रोक दिया है और अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान अपनी सैन्य तैयारियां तेज करते हुए सतह से सतह में मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण में जुट गया, ताकि वह भारत को यह दिखा सके कि वह युद्ध के मोर्चे पर टकराने को तैयार है लेकिन पाकिस्तान यह टेस्ट करता, उससे पहले ही भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली Destroyer का सफल परीक्षण किया है।
यानी पाकिस्तानी नौसेना अरब सागर में अभी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने को सोच ही रही थी, तभी भारत ने अपनी ताकत दिखा दी। इस दौरान INS सूरत ने अरब सागर के ऊपर तेजी से उड़ने वाले टारगेट पर MR-SAM मिसाइल प्रणाली से सटीक निशाना साधा और उसे नेस्तनाबूद कर दिया। MR-SAM सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अन्य हवाई लक्ष्यों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है।
अरब सागर में हवा में सटीक निशाना
इस परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना ने X पर लिखा, "भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS Surat ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है।" नेवी के एक बयान में कहा गया है कि भारतीय नौसेना के नवनिर्मित स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस सूरत ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया है जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
स्वदेश निर्मित है गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास तथा संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है, और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह उपलब्धि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज आईएनएस सूरत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे परिष्कृत विध्वंसकों में से एक है। इसमें 75% स्वदेशी सामग्री है और यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और उन्नत नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है। इससे पहले, भारतीय नौसेना के जहाज INS चेन्नई और INS केसरी AIKEYME अभ्यास के पहले संस्करण के सफल समापन के बाद दार एस सलाम से रवाना हुए थे। भारतीय नौसेना द्वारा एक बयान में कहा गया है कि ये जहाज 19 अप्रैल को वहां से रवाना हुए थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









