जोधपुर, बीकानेर.
जैश-ए-मोहम्मद के नाम से लिखे गए पत्र में धमकी दी गई है कि 'आने वाले 30 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर के रेलवे स्टेशन और जगहों को बम से उड़ा दिया जाएगा.' जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन है.
मीणा ने कहा कि खत की जानकारी के बाद से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी),स्थानीय पुलिस, बीएसएफ के जवानों ने कई जगह तलाशी ली है. जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.
प्राइवेट स्कूलों को मिली थी धमकी —
राजस्थान में इससे पहले भी कई बार ऐसी धमकियों भरे मेल और चिट्ठियां मिली है. इससे पहले इसी साल मई में जयपुर में प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया था. यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी जिसके बाद स्कूलों को खाली करवा लिया गया. सबसे पहले धमकी भरा मेल एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को मिला जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया. मौके पर पुलिस और एटीएस कमांडो ने मोर्चा संभाला ही था कि पता चला जयपुर में ही माहेश्वरी स्कूल, विद्या आश्रम, सेंट टेरेसा सहित करीब 44 स्कूलों को भी ऐसा मेल भेजा गया है. धमकी भरे ई-मेल में लिखा था, 'स्कूल की बिल्डिंग में बम है, जो कि कभी भी फट सकता है'. इसके बाद पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित जगह ले जाया गया. वहीं, बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्कूलों में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन किसी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











