अशोकनगर
अशोकनगर जिले में शराब माफिया का गजब का कारनामा सामने आया। शराब बनाने वाले माफियाओं ने एक नदी को ही शराब की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया। शराब को छुपाने और स्टॉक करने का अनोखा तरीका देख पकड़ने गए पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए।
मामला अशोकनगर 15 किलोमीटर दूर माधौगढ ग्राम का है। यहां से निकली ओर नदी पर आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध हाथ भट्टी की शराब बडे स्तर पर बनाने की सूचना मिली थी। जिस पर कचनार पुलिस ने करीब 50 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना प्रभारी पूनम सेलर के साथ ग्राम माधौगढ़ पर दबिश दी।
नदी में खाली जगहों पर बड़े बडे़ गड्डे मिले
गांव के पास बहने वाली ओर नदी में खाली जगहों पर बड़े बड़े गड्डों में सीमेंट, प्लास्टिक, लोहे की टंकियां मिली। इनमें गुड लहान का प्रयोग कर बडे स्तर पर अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। उसी समय दो-तीन लोग पुलिस को आता देख टंकियों में तोड़ फोड़ करने लगे। वे टंकियों में पानी डालकर नदी के रास्ते पेड़ और झाडियों का सहारा लेकर भाग गए।
7600 लीटर लहान और 254 लीट कच्ची शराब
इस दौरान पुलिस द्वारा लहान कुल करीब 7600 लीटर अनुमानित मूल्य 7 लाख 60 हजार रू एवं टंकियों में 254 लीटर कच्ची शराब अनुमानित मूल्य ₹38100 की मिली। कचनार पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गुड लहान की टंकियों में से गुड लहान को फैला कर नष्ट किया गया।
जमीन में भी छुपी मिली शराब
इस दौरान पुलिस ने जब मौका स्थल पर छापा डाला तो जमीन के अंदर लोहे की बड़ी-बड़ी टंकियां जमीन के अंदर छुट्टी मिली जिन्हें ऊपर से झाड़ियां से छुपा दिया गया था। तो वही पुलिस की सर्चिंग में नदी से लगे खेतों में शराब की केन और टंकियां भी बरामद हुई।
रंगपंचमी के मेले में खपाने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार जिले में रंग पंचमी पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े मेले में इस अवैध शराब को खपाने की तैयारी थी। क्योंकि रंग पंचमी पर मेले में लोग भारी संख्या में शामिल होगे। कई लोग इस दौरान शराब की बिक्री करते हैं। इसलिए पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के ने अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











