MY SECRET NEWS

मुंबई
 शिवसेना के एक पैंतरे से मुंबई की वर्ली सीट पर अब मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। महायुति ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे आदित्य ठाकरे को वर्ली विधानसभा में घेरने की रणनीति बनाई है। शिंदे की शिवसेना वर्ली से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतार सकती है। मिलिंद दो बार साउथ मुंबई से सांसद रहे हैं और फिलहाल शिवसेना के राज्यसभा सांसद हैं। उनके पिता मुरली देवड़ा मुंबई के मेयर और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आदित्य ठाकरे ने बुधवार को वर्ली सीट से नामांकन दाखिल किया था।
लोकसभा चुनाव में यूबीटी को वर्ली में मिली थी बढ़त

आदित्य ठाकरे पहली बार 2019 में वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़े और 67,427 वोटों से जीते। तब महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन था। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार सुरेश माणे को हराया था। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी आदित्य के खिलाफ कैंडिडेट नहीं उतारा था। जीत के बाद आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ली से शिवसेना यूबीटी को सिर्फ 6700 वोटों से लीड मिली थी, इसलिए मिलिंद देवड़ा के मैदान में उतरने से मुकाबला टक्कर का होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

जनवरी में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए थे देवड़ा

मिलिंद देवड़ा को भी राजनीति विरासत में मिली है। दो बार लोकसभा सांसद रह चुके मिलिंग अभी राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने करीब 10 महीने पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। जून में उन्होंने शिवसेना सांसद के तौर पर संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पहला भाषण दिया। उन्होंने राज्यसभा में कहा था कि मुझे पिता ने पार्टी के प्रति वफादारी से पहले देश के प्रति वफादारी सिखाया है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0