MY SECRET NEWS

Monday, June 22, 2026 7:12 pm

एमपी गजब: भाजपा अपराधियों पर मेहरबान एक साल से फरार आरोपी को बनाया अध्यक्ष

MP Amazing: BJP is kind to criminals, made an accused who was absconding for one year as its president

  • 19 दिसंबर 2023 से स्थायी फरार है हरिसिंह गुर्जर 

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं, लेकिन इन नियुक्तियों में भाजपा ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि केन्द्रीय नेतृत्व की गाइडलाइन थी कि संगठन चुनाव में दागी को मंडल या जिला अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। फिर भी आलोट विधानसभा में जोगणिया माता मंडल का अध्यक्ष धोखाधड़ी मामले में फरार हरिसिंह गुर्जर को बना दिया गया।

रतलाम जिले की आलोट विधानसभा के जोगणिया माता मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, उसका नाम हरिसिंह गुर्जर है। हरिसिंह गुर्जर चिटफंड मामले में एक साल से फरार है। वो एडीवी चिटफंड कंपनी का एजेंट था और उस पर बरखेड़ा के कैलाशचंद्र सेठिया से रुपए लिए, जिसे समय पूरा होने पर भी नहीं लौटाए। कोर्ट ने 2 दिसंबर को एडीवी एमडी राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह को 3 साल की सजा सुनाई। पुलिस ने हरिसिंह और रमेश ब्राह्मण को 19 दिसंबर 2023 से स्थायी फरार घोषित किया।

MP Amazing: BJP is kind to criminals

हैरानी की बात तो ये भी है कि पुलिस ने जिस हरिसिंह गुर्जर को फरार घोषित किया था उसका मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद स्वागत किया गया। लेकिन फिर भी वो पुलिस को नजर नहीं आया। बता दें कि भाजपा ने रतलाम जिले के 25 में से 20 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें हरिसिंह गुर्जर का नाम भी है।

Loading spinner

Leave a Comment