मुंबई
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-अजित पवार गुट ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की राकांपा ने गुरुवार को पहली सूची में 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और आज सात उम्मीदवारों की सूची जारी की।
सूची में बांद्रा पूर्व से मारे गए राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के पुत्र ज़िशान सिद्दीकी, इस्लामपुर से निशिकांत पाटिल, तासगांव से संजयकाका पाटिल, लोहा खंडार से प्रताप चिक्लिकर, वडगांव शेरी से सुनील यिंगरे, शिरूर हवेली से दिनेश्वर कटके और अनुशक्तिनगर निर्वाचन क्षेत्र से श्री नवाब मलिक की पुत्री सना मलिक शामिल हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






