लोकसेवकों की तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रभक्ति, संविधान सम्मान का संदेश, पुरानी पेंशन बहाली करने सरकार को चेताया

Public servants’ ‘Tiranga Yatra’ conveys a message of patriotism and respect for the Constitution; warns the government to restore the old pension scheme.

  • संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) भोपाल जिलाध्यक्ष सुरसरि प्रसाद पटेल के नेतृत्व में व्यापम चौराहा से भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा के दौरान सुरसरि प्रसाद पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। कर्मचारी एकता एवं पुरानी पेंशन की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है। NMOPS के जिला संरक्षक श्याम सुंदर शर्मा ने कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य को महत्वपूर्ण बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की आवश्यकता पर बल दिया।

हाउसिंग बोर्ड इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है और कर्मचारी हितों के लिए संगठित एवं रचनात्मक प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए।

अपाक्स प्रांताध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

अपाक्स के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा ने कर्मचारी हितों और भविष्य की सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। निगम-मंडल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र कोठारी ने कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता को आवश्यक बताया। संविदा कर्मचारी संगठन प्रांताध्यक्ष के प्रांताध्यक्ष रमेश राठौर ने संविदा कर्मचारियों के हितों एवं भविष्य की सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।

कर्मचारी मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि संगठित एवं लोकतांत्रिक आवाज सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकती है।

NMOPS की संभागीय अध्यक्ष शैलजा बैरागी ने महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को कर्मचारी आंदोलन की महत्वपूर्ण शक्ति बताया। जबकि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने महिला कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सुरक्षित भविष्य को कर्मचारी हितों का अभिन्न हिस्सा बताया।

NMOPS के प्रांतीय सचिव उदय सिंह मालवीय ने संगठन की शक्ति को एकता और अनुशासन में बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। संभागीय अध्यक्ष सवाई लाल सिंह परिहार ने कर्मचारी संगठनों के आपसी समन्वय पर जोर दिया।अपाक्स के प्रांतीय कोषाध्यक्ष कैलाश बैरागी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता को आवश्यक बताया।

कार्यवाहक अध्यक्ष माखन सिंह परमार ने तिरंगा यात्रा को एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का प्रेरक संदेश बताया। महासचिव जय सिंह ने कर्मचारी हितों के लिए जागरूकता एवं संगठनात्मक एकता को समय की आवश्यकता बताया। हीरा लाल सैनी, आरबी जायसवाल, माजिद मोहम्मद खान, थान सिंह यादव एवं अकबर ने भी राष्ट्रहित, संविधान सम्मान, कर्मचारी एकता, सामाजिक सुरक्षा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता व्यक्त की।

हीरानंद नरवरिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, संविधान के प्रति सम्मान और कर्मचारी एकता की भावना को मजबूत किया है। पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट होकर शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहना चाहिए।

तिरंगा यात्रा व्यापम चौराहा से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक पहुंची, जहां सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यात्रा ने राष्ट्रभक्ति, संविधान सम्मान, पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारी एकता और सामाजिक सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।

सभी लोकसेवकों ने एक स्वर में कहा कि “तिरंगा हमारी शान है, संविधान हमारा सम्मान है और कर्मचारी एकता हमारी शक्ति है। पुरानी पेंशन बहाल हो, कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो और राष्ट्रहित के साथ कर्मचारी हितों की आवाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मार्ग से निरंतर बुलंद होती रहे।

Loading spinner
Advertisement