कोटा.
शहर के नांता थाना क्षेत्र में स्कूली बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। बस में 30 बच्चे सवार बताए। जिनमें 4 बच्चे गंभीर घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। कोटा उत्तर के वार्ड नंबर 29 के पूर्व सहवरित पार्षद लटूर लाल ने बताया कि घटना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है।
सुभाष नगर में स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 40-50 बच्चे सवार थे। तभी ट्रेचिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक स्कूल बस पलट गई। सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े। कांच तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर में भी मौके पर गया। नांता पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगी बताई। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। स्टेयरिंग फेल होना हादसे का कारण बताया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र