MY SECRET NEWS

जयपुर
 राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अब अपनी नई टीम बनाने वाले हैं। नई टीम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं। एक औपचारिक अनुमति के लिए केंद्रीय नेताओं के सामने नई टीम के पैनल को रखा जाएगा। केंद्रीय नेताओं से हरी झंडी मिलते ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। जुलाई 2024 में मदन राठौड़ को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में फरवरी 2025 में राठौड़ को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए आठ महीने हो गए लेकिन अभी तक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से बनाई गई ही यथावत है। अब राठौड़ अपने स्तर पर संगठन में फेरबदल करने जा रहे हैं।

महिला नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा के संगठन में इस बार महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन 33 फीसदी आरक्षण के लिहाज से अहम पदों पर महिलाओं को नियुक्ति देना तय है। प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री जैसे अहम पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाने वाली है। प्रदेश भाजपा की महिला नेत्रियों में इस बात को लेकर बड़ी खुशी भी है कि उन्हें संगठन में अहम पदों पर काम करने का मौका मिलेगा। पूरी कार्यकारिणी में करीब 90 पद हैं। 33 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से करीब 30 पदों पर महिलाओं को मौका मिलने वाला है।

दीप्ति किरण माहेश्वरी, अनिता भदेल, डॉ. ज्योति मिर्धा और रंजीता कोली को मिलेगा बड़ा अवसर

प्रदेश संगठन की मुख्य कार्यकारिणी में भी अब महिलाओं नेत्रियों को अवसर मिलने वाला है। मौजूदा विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, अनिता भदेल, पूर्व सांसद रंजीता कोली सहित अन्य वरिष्ठ नेत्रियों के लिए अब बड़ा मौका है जब पार्टी में उनकी अहम भूमिका होने वाली है। पूर्व सांसद संतोष अहलावत और ज्योति मिर्धा को भी अहम जिम्मेदारी मिलने वाली है। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला कार्यकारिणियों का भी गठन होगा तो वहां भी स्थानीय महिला नेत्रियों को ज्यादा अवसर मिलने वाले हैं। महिला नेत्रियों को दी जाने वाली नियुक्तियों में जातिगत समीकरण भी साधे जाएंगे। ऐसे में हर वर्ग की महिला नेत्रियों को मौका मिलना तय है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0