Ruckus over wheat procurement in Harda, Congress launches scathing attack on MP government
- हरदा में गेहूं खरीदी को लेकर बवाल, कांग्रेस का एमपी सरकार पर तीखा हमला
हरदा। गेहूं खरीदी में हो रही देरी, बढ़ते कर्ज और किसानों को डिफॉल्टर घोषित किए जाने के मुद्दे पर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मध्यप्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए तीखा हमला बोला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, हरदा विधायक रामकिशोर दोगने और टिमरनी विधायक अभिजीत शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। “ना समय पर भुगतान, ना उचित समर्थन मूल्य—सरकार किसानों को कर्ज में डुबोकर डिफॉल्टर बना रही है,” नेताओं ने आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया को तुरंत दुरुस्त किया जाए और किसानों को उनका हक दिया जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











