मुंबई,
बालीवुड की फिल्म फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें सोनू सूद एक्शन मोड में नजर आए थे। फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की जो चीज़ सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है फतेह का हाईटेक विलेन। हालांकि, अब तक इस विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम रहस्य बना हुआ था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि फिल्म में सोनू सूद के सामने जो विलेन खड़ा है, उसका नाम सूरज जुमानी है।
सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू सूद, सूरज जुमानी को हथौड़ी से घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्टर दर्शकों को फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन और विलेन की ताकत का संकेत दे रहा है। सूरज जुमानी इस फिल्म में एक साइबर फ्रॉड के किरदार में नजर आएंगे, जो सोनू सूद के खुफिया एजेंट वाले किरदार को जबरदस्त चुनौती देगा। सूरज जुमानी चेन्नई के रहने वाले हैं और एमबीए करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले वह आई लव दुबई, आई लव दुबई 2.0 और काली तेरी जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब, फतेह में वह एक हाईटेक क्रिमिनल के रूप में दर्शकों को दहशत में डालने के लिए तैयार हैं। फिल्म में सोनू सूद के साथ विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
जैकलीन फर्नांडीस सोनू सूद के अपोजिट फिल्म में नजर आएंगी, और सोनू सूद इस फिल्म में एक खुफिया एजेंट का रोल निभा रहे हैं। कहानी एक पंजाब के गांव की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साइबर क्राइम सिंडिकेट का शिकार हो जाती है, और फिर सोनू सूद, खुशी (जैकलीन फर्नांडीस) के साथ मिलकर इन विलेन से मुकाबला करते हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




