The long wait of Bhopal residents is over, normal vehicles will start running on GG flyover from tomorrow
भोपाल। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ की लागत से बने जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 2734 मीटर लंबा ये भोपाल का पहला सबसे लंबा फ्लाईओवर है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर को पूरा करने की भी 8 बार तारीखें बदल चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकार्पण का समय दिया है।
60% की राह बदलेगी
वल्लभ भवन चौराहा से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उत्तर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी।
“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें