संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन।
Lecture programme organised at Dr. Bhimrao Ambedkar Government College on Constitution Day.
प्राचार्य ने कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, भाषण प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, साधना द्वितीय।
आमला (हरिप्रसाद गोहे)। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संविधान दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मुकेश इवने ने संविधान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान पढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। राजनीति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ. सुनीता सोलंकी ने कहा कि भारतीय संविधान आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक समानता एवं न्याय दिलाने वाला विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

ग्रंथपाल सतीश बागड़े ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का वर्णन करते हुए बाबा साहब से संबंधित प्रेरक प्रसंग बताए। प्रो. निधि द्विवेदी ने संविधान की व्याख्या करते हुए उसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना ही संविधान की आत्मा है। उन्होंने संविधान सभा के गठन, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, स्रोत, कठिनाई एवं चुनौतियों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी कराया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में खुशबू अंबुलकर ने प्रथम तथा साधना मोहवे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. लोकेश झरबड़े ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. जगदीश पटैया, डॉ. माधुरी धोटे, डॉ. पंचम सिंह कवड़े, प्रो. राजा अतुलकर, दीपक हाथिया, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. कल्पना बारस्कर, प्रो. अनीता सोनपुरे, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. देविका देशमुख, प्रो. सतीश भूमरकर सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।