पाली।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह पाली जिले में स्थित मुंडारा दौरे पहुंचे। सुबह 11.51 बजे शर्मा हेलीकॉप्टर से मुंडारा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनकी आगवानी की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंडारा गांव में पहुंचे, जहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी मां के निधन पर शोक जताया।
यहां कुछ देर रुकने के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मुंडारा हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, पाली कलक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आज ही दोपहर में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी दिल्ली से मुंडारा आने का कार्यक्रम है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र