परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित राजोरिया: ब्राह्मण समाज 4 बच्चे पैदा करे, मिलेंगे 1 लाख, अभा ब्राह्मण समाज संघ मप्र ने की घोर निंदा

भोपाल। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया के 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान से ब्राह्मण समाज में सियासी पर चढ़ गया है। इस बयान के बाद पंडित राजोरिया ब्राह्मण समाज के विरोध से घिरते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के चारों तरफ से उनके बयान की निंदा की खबरें आने लगी हैं। राजधानी भोपाल के ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भी इस बयान पर विरोध दर्ज करा रहे हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने पंडित राजोरिया के बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का माध्यम भले हो सकता है, लेकिन समाज को दिशा देने के लिए कतई नहीं। उन्हें इस तरह के बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण वर्ग बुद्धिमत्ता वाला समाज है। वह हर काम अपने विवेक से करता है और अन्य समाज को भी दिशा देता है।पंडित राजोरिया ने जिस सनाढ्य ब्राह्मण समाज को 4 बच्चे पैदा करने पर बोर्ड की ओर से 1 लाख रूपये देने वाला जो संदेश दिया है, वह इस तरह के बयान कतई स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने मोहन सरकार से पूछा है कि आपकी सरकार सनाढ्य समाज के दम्पति द्वारा 4 बच्चे पैदा करने पर ₹1 लाख रुपये देने वाली ऐसी कौन सी योजना चल रही है, सरकार इसका जवाब दे? पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने पंडित विष्णु राजोरिया को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि बयान को तत्काल वापस लेते हुए खेद जतायें, अन्यथा अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ मध्य प्रदेश श्री राजोरिया के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड से हटाने की सरकार से मांग भी करेगा। बयान के बाद सोशल मीडिया में शोर परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने गत दिवस इंदौर में ब्राह्मण समाज के ही एक कार्यक्रम में जब चार बच्चे पैदा करने पर ₹100000 इनाम देने की योजना शुरू कर अपने समाज के लोगों को बता रहे थे। इस बयान के समर्थन में उन्होंने कई ऐतिहासिक तर्क भी दिए थे। उन्होंने कहा कि समाज में लगातार जनसंख्या घट रही है, यह ब्राह्मण समाज के लिए चिंता का विषय है। ब्राह्मण समाज में एक बच्चे की संस्कृति बढ़ती गई तो एक दिन हमारा समाज मुट्ठी में सिमट जाएगा। बयान के दौरान समाज के लोग बजा रहे थे तालियां परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने इंदौर में एक ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में कहा कि सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग 4 बच्चे पैदा करेंगे तो उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड ₹100000 का इनाम देगा, चाहे मैं रहूं या ना रहूं, लेकिन यह बोर्ड आपको प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराता रहेगा। पंडित राजोरिया जब यह बयान दे रहे थे, उस समय बड़ी संख्या में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग बैठे हुए थे, जिनकी तालियों से सभा स्थल गूंज रहा था। हालांकि विरोध की आग तब फैली, जब यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बयान ऐसा वायरल हुआ कि कुछ ही घंटों में पूरे सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। कार्यक्रम के बाद इस बयान ने कुछ अलग ही रंग ले लिया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न उपवर्गों के लोग खुलकर विरोध जता रहे हैं। विरोध की आग बड़ी तेजी से फैलती जा रही है। अब यह तो समय ही बताएगा कि पंडित राजोरिया अपने बयान से पलटी मारते हुए खेद प्रकट करेंगे या फिर विरोध करने वाले ही चुप रहने में अपनी भलाई समझेंगे! वैसे जिस तरह से विरोध के स्वर उबल रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह आवाज और उग्र रूप ले सकती है। देखा जाए तो इस बयान का सबसे ज्यादा विरोध अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश कर रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 530