UP विधानसभा के सचिव की बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई फिर ट्रक ने रौंदा, सड़क हादसे में मौत

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के दौरान उनका बेटा भी कार में मौजूद था, उसे भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ब्रजभूषण दुबे का बेटा गाड़ी चला रहा था, तभी अयोध्या के पास ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी दूसरी लेन में आ रही ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह से डैमेज हो गई है। बता दें, मूल रूप से पत्रकार ब्रजभूषण दुबे को केसरीनाथ त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। जानकारी के मुताबिक विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ लखनऊ वापस आ रहे थे। बेटा कृष्णा दुबे गाड़ी चला रहा था। तभी अयोध्या में गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक और उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। पिता की मौत, बेटे को किया डिचार्ज राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे को मृत घोषित कर दिया। साथ ही बेटे कृष्णा का इलाज कर उसे डिचार्ज कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस्ती के रहने वाले ब्रजभूषण दुबे की मौत की सूचना मिलते ही लखनऊ से लेकर बस्ती तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शासकीय कार्य मे आने से पहले तक वें पत्रकारिता से जुड़े थे। अयोध्या में हादसा और बस्ती से लखनऊ तक शोक की लहर वहीं उनके घर में कोहराम मच गया है। हादसा अयोध्या के थाना पटरंगा गनौली कट के पास हाईवे पर बीती रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। विशेष सचिव रहे ब्रजभूषण दुबे मिलनसार और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्हें सूचना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। recent visitors 73

गुरुग्राम में संतुलन बिगड़ने पर पिलर से टकराई कार…12 फीट हवा में उछली, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

 गुरुग्राम  गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 फीट उछली कार जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। अक्षित, दक्ष और ध्रुव की कार जब सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा टकराई और 12 फीट उछलकर पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार वहां से गुजर रही बाइक और कार के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर के रहने वाले अक्षित (18) और दक्ष (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। सीसीटीवी भी खंगाले गए हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को पीछे रोक लिया। हादसे के दौरान मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए तीनों छात्रों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। एक छात्र और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पलवल तीनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। recent visitors 136

सीहोर : हाइवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

सीहोर  सीहोर जिले में सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद कार बीच सड़क पर ही पलट गई थी. उसे क्रेन मशीन से हटाया गया. जानकारी के अनुसार, भोपाल-इंदौर हाइवे पर सैकड़ा खेड़ी के पास एक अनियंत्रित कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक रिटायर्ड फौजी और मेडिकल संचालक बताया जा रहे हैं. हादसे में 2 की मौत, एक गंभीर घायल बताया गया है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ. इस हादसे में गोविंद (50) और मुकेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ हादसा पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर से तीन युवक कार से इंदौर जा रहे थे तभी लापरवाही से कार ड्राइव करने के कारण ये हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि कार सवारों को भी मामूली चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कार सवार लोगों ने कहा कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई.   recent visitors 134

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

सुंदरगढ़ ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार सुबह कोहरे के कारण ट्रेलर में टक्कर लगने से एक भजन मंडली के कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुंदरगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भजन मंडली के गायक शनिवार सुबह अंतिम संस्कार में हिस्सा लेकर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे तभी चालक ने पीछे से खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले सुंदरगढ़ के कंदाधुडा और समरपिंडा गांवों की भजन मंडली श्राद्ध कर्म के लिए छत्तीसगढ़ के चकबहाल गई थी और सभी एक मारुति वैन में वापस लौट रहे थे। दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “यह दुर्घटना देर रात लगभग 2 बजे के बीच हुई। वे मारुति वैन में यात्रा कर रहे थे जो एमसीएल-टोपरिया रोड पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक समेत सात लोगों की वहीं मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हेमगिर के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। चालक भजन मंडली को अपने पिता के श्राद्ध समारोह में ले गया था।” फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के पीछे का सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन संदेह है कि इलाके में कोहरे की वजह से विजन कम था और वैन चालक ट्रेलर को नहीं देख पाया जिसके बाद यह टक्कर हुई। recent visitors 82

भारत में 2023 में सड़क हादसों के कारण 1,73,000 लोगों की मौत हुई: रिपोर्ट

नई दिल्ली भारत में सड़क हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है। 2023 में देश में 1,73,000 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा बैठे। इनमें से लगभग 55% मौतें केवल छह बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई हैं। राजस्थान में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा इजाफा देखा गया है, जहां 2022 की तुलना में 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 6% की वृद्धि हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बढ़ते हुए आंकड़े पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को अधिकारियों और इंजीनियरों से सड़क दुर्घटनाओं की जांच करने और सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। सड़क हादसों में बुझ गए हजारों घरों के चिराग आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में इन छह राज्यों में 95,246 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई, जबकि 2022 में यह संख्या 91,936 थी। हालांकि सड़क परिवहन मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा अभी तक सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की गई है, लेकिन यह ट्रेंड बताता है कि भारत द्वारा अगले छह वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को आधा करने की कोशिश के बावजूद यह समस्या कितनी गंभीर होती जा रही है। पिछले साल देश में कहां हुए सबसे अधिक सड़क हादसे दिल्ली में संयुक्त आयुक्त (यातायात) रह चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी सत्येंद्र गर्ग ने बताया कि दुर्घटनाओं की उचित जांच और हस्तक्षेप से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है। दिल्ली के यातायात मुद्दों से निपटने के दौरान मुझे इसका एहसास हुआ था। ज़्यादातर दुर्घटनाओं और मौतों को रोका जा सकता है। हादसों की जांच जरूरी विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी अधिकारियों को इस मानसिकता से बाहर निकलने की जरूरत है कि बड़े राज्यों में सड़कें और वाहन ज्यादा होने के कारण सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या भी ज्यादा होगी। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ और ड्राइविंग मैनुअल के लेखक नरेश राघवन का कहना है कि कानूनों को लागू करने के साथ-साथ ड्राइवरों को शिक्षित करने पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। वह कहते हैं कि याद रखें कि केवल पांच या छह नियमों को ही पुलिस यातायात नियमों को लागू कर सकती है। शेष 45 बुनियादी सड़क नियम लोगों/ड्राइवरों को सिखाने होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को सड़क और पुल निर्माण में उभरते रुझानों और तकनीकों पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में हमने 1.73 लाख लोगों की जान गंवाई है और याद रखें कि हर साल मरने वाले लगभग 60% लोग 18-34 वर्ष की आयु वर्ग के होते हैं। सड़क दुर्घटनाओं की सामाजिक-आर्थिक लागत हमारे सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 3% है। कृपया इसे गंभीरता से लें। सड़क सुरक्षा के मुद्दों को संवेदनशीलता से निपटें, दुर्घटनाओं की जांच करें, खतरनाक जगहों को ठीक करें और मुद्दों का समाधान करें। हमने युद्धों में भी इतने लोगों को कभी नहीं खोया। recent visitors 73

श्रीगंगानगर में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत, 12 साल का बच्चा और ड्राइवर घायल

श्रीगंगानगर राजस्थान में एक बा​र फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनूपगढ़ में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे है। वहीं, हादसे में कार सवार एक बच्चा और पिकअप चालक घायल हो गया। जिनका अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।  पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह 7 बजे नेशनल हाइवे 911 पर गांव 15 ए बस स्टैंड के पास हुआ। कार और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अनूपगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। परि​जनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। कार में सवार तीन लोगों की मौत हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से कार चालक प्रभु, उसके पिता ओमप्रकाश पुत्र हनुमान निवासी श्रीगंगानगर, ममेरा भाई बलबीर पुत्र हनुमान निवासी संगरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय प्रशांत घायल हो गया। हादसे में पिकअप चालक करणी सिंह भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में दो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जबर्दस्त भिड़ंत के चलते हुए तेज धमाके से आसपास के लोग भी सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा शुरूआती जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनूपगढ़ से घड़साना की तरफ आ रही कार ने आगे चल रही ट्रॉली को ओवरटेक किया। तभी कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इसके बाद बेकाबू पिकअप ट्रॉली में जा घुसी, जिससे ट्रॉली भी पलट गई। recent visitors 62

बड़वानी में तेज रफ्तार ट्रक गाय को टक्कर मारकर बाइक सवारों पर पलटा, पिता-पुत्र सहित 4 की दर्दनाक मौत

सेंधवा बड़वानी में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौका देखकर ट्रक चालक और उसका साथी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक के नीचे दबे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल हुआ।   महाराष्ट्र से पंजाब जा रहा था ट्रक पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के शाहदा से मिर्ची भरकर ट्रक पंजाब के लुधियाना जा रहा था। सेंधवा के पुराने एबी रोड पर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचते ही ट्रक ने पहले गाय को टक्कर मारी। गाय को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक बाइक सवार और राहगीरों पर पलट गया। हादसे में रिंगनिया (40) पिता जाड़ियां मेहता, जितेंद्र (18) पिता रिंगनिया मेहता, बबलू (17) पिता पूनिया मेहता और श्यामलाल (35) पिता नंगा बडवा मेहता की मौत हो गई। मजदूरी करके गांव लौट रहे थे चारों नागलवाड़ी के सालीकला निवासी रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र, भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल सेंधवा में एक निजी जिनिंग में मजदूरी करते थे। देर रात काम खत्म करने के बाद शहर से 10 किमी दूर अपने गांव सालिकला लौट रहे थे। रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र बाइक पर थे। उनके साथ रोड किनारे रिंगनिया का भतीजा बबलू और पड़ोसी श्यामलाल खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और उनके ऊपर पलट गया। हादसे में चारों की मौत हो गई। दमोह: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 33 घायल दमोह में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार 33 लोग घायल हो गए। सभी को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग जिले के मदनपुर गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान सादपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सिंगपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कटारे ने अपने निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। recent visitors 118