आगरा एक्सप्रेसवे पर जोरदार हादसा में 5 डॉक्टरों की मौत, शादी से लौटते समय कन्नौज में हुआ एक्सिडेंट

कन्नौज  उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। बुधवार सुबह उतर तड़के 4:00 बजे यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिल रही जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर लखनऊ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। कन्नौज के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उसकी टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही डॉक्टरों की मौत हो गई। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया है। साथ ही, इस घटना पर कन्नौज पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि एक कार लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना तिर्वा क्षेत्र के तहत 196 किलोमीटर पर अनियंत्रित होकर दूसरी साइड जा रहे ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि इसमें कुल 6 लोग सवार थे। थाना तिर्वा पुलिस की ओर से तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से 5 लोगों को मृत घोषित किया गया। 1 व्यक्ति मेडिकल कॉलेज तिर्वा में इलाजरत है। मृतकों के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की गई है। कन्नौज हादसे में कार की स्थिति देख कांप गए लोग कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में मृतक डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। भीषण सड़क हादसे में डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, डॉ.संतोष कुमार मौर्य, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ.नरदेव की मौत हुई है। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात डॉक्टरों की मौत की जानकारी मिलते ही दुख पसर गया है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस मामले में सामने आया है कि लखनऊ से सैफई लौटते समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतलवाली क्षेत्र में बेकाबू कार की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में कार के उड़े परखच्चे कार और ट्रक की टक्कर में मौके पर ही पांचों डॉक्टरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पांचों डॉक्टर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात थे। वे अपने साथी के शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आए थे। शादी समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दुर्घटना की जांच की गई। मृतकों के शवों को कार से निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जानकारी संस्थान को भी दी गई है। वहीं, दुर्घटना वाली सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अलीगढ़ में बारातियों से भरी बस और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, 12 घायल, चार की हालत गंभीर अलीगढ़ में थाना छर्रा इलाके के छर्रा मंडी रोड पर मंगलवार देर रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनाज से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. इस भीषण दुर्घटना में बस के परखचे उड़ गए और 12 लोग घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर है, जिन्हें तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बारातियों से भरी यह बस बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद के भामनी गांव से अलीगढ़ के बरला के बमनोई जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे की हालत में था और उसने तेज रफ्तार के कारण बस से नियंत्रण खो दिया. इसके चलते बस अनाज से लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला. पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बस के ड्राइवर सत्यदेव समेत 12 लोग घायल हुए हैं. घायलों को पहले छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. घायल लोगों में सत्यदेव (ड्राइवर), ललित, प्रदीप, जय सिंह, सोहनलाल, चरण सिंह, अर्जुन, और रघुराम शामिल हैं। इनमें सत्यदेव, ललित, प्रदीप और चरण सिंह की हालत गंभीर है. बाकी घायलों का इलाज छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. recent visitors 60

दमोह : 50 लाख की ज्वेलरी से भरा सूटकेस चुराकर भागे चोरों की कार का एक्सीडेंट, 1 की मौत 2 को पुलिस ने पकड़ा

दमोह  दमोह जिले में एक शादी समारोह से 50 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर भाग रहे चार चोरों में से एक की मौत हो गई। वहीं दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि एक चोर अभी फरार है। दरअसल, चोरी करके भाग रहे चोरों की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। जिसमें एक चोर की मौत हो गई। वहीं फरार चोर की पुलिस तलाश कर रही है। चोरों की कार के साथ हादसा जानकारी के मुताबिक, दमोह के राधिका पैलेस मैरिज गार्डन से सेठ परिवार की शादी समारोह के संगीत कार्यक्रम के दौरान करीब पचास लाख रुपए के आभूषणों से भरा एक सूटकेस लेकर शातिर चोर फरार हो गए। मैरिज गार्डन से बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई। वहां से भागने के बाद चोरों की कार हादसे की शिकार हो गई। गाड़ी में कुल चार चोर थे। एक्सीडेंट के चलते एक चोर की मौत हो गई। गहनों से भरा सूटकेस बरामद हादसा मैरिज गार्डन से तकरीबन तीस किलोमीटर दूर घाट पिपरिया के पास हुआ। चोर ऑल्टो कार से भाग रहे थे। हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय एक चोर की मौत हुई। एक फरार हो गया जबकि दो अन्य आरोपी को दमोह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चोरी हुआ लाल रंग का सूटकेस पुलिस ने बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि चोर राजगढ़ जिले के कड़िया गांव के हैं, जो इसी तरह की चोरियां करने में माहिर हैं। मृतक चोर की पहचान युग सिसोदिया के रूप में हुई है। वहीं देवेंद्र व सोनू नाम के दो चोर पुलिस हिरासत में हैं। उन दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरार चोर की पहचान रितिक के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। शादी समारोह के बीच शातिर चोर कुछ इस तरह लाल सूटकेस ले जाने में सफल हुए कि किसी को भनक तक नही लगी। शिकायत करने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने ही सूटकेस का लॉक खोला और सारे जेवरात जस के तस पाए। आभूषणों की कीमत तकरीबन पचास लाख बताई जा रही है। recent visitors 98

Hardoi में भीषण सड़क हादसा, Bolero-Bus की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत

हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार की तड़के प्राइवेट बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बोलेरो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. हरदोई में भीषण सड़क हादसा. देखें वीजुअल्स रविवार को चौबेपुर के गबड़हा में एक मैरिज हॉल से शादी समारोह था. इसमें शामिल होकर 9 लोग बोलेरो से लौट रहे थे. सोमवार की तड़के 3 बजे के आसपास मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. सभी लोग वाहन में फंस गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बोलेरो के गेट को काटकर किसी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला. हालांकि तब तक सीमा देवी (40), प्रतिमा (32), प्रतिभा (42), बोलेरो चालक शुभम (28), रामलली (52) समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में विमला (40), केशव (12), शौर्य (10) और आजिग (12) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें सीएचसी मल्लावां पहुंचाया. यहां से हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मरने वाले हरदोई के माधौगंज इलाके के सेउदही और गौरीनगर कुरसठ के रहने वाले थे. घायल भी इन्हीं दो जगहों के रहने वाले हैं. हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बस में सवार यात्री भी निकल गए. हादसे के बाद कुछ देर तक जाम लगा रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आशंका है कि कोहरे के कारण ड्राइवर को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ. बस सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं हैं. बोलेरो सवार लोगों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही शोक संवेदना भी व्यक्त की है. recent visitors 65

सिवनी में जोरदार सड़क हादसा, एंबुलेंस और 2 बाइकों की सीधी टक्कर, 3 की मौत व 2 घायल

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी में एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। रफ्तार के कहर ने पहले भी कई जिंदगियों को समाप्त किया है। इस बार हुए इस दर्दनाक हादसे मे एक एम्बुलेंस और दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सिवनी जिले के छिंदवाड़ा रोड पर बम्होड़ी गांव के पास हुई। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। ये हुए हादसे का शिकार मृतकों की पहचान गजेंद्र बघेल (25 वर्ष), बबलू बघेल और निहाल यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। गजेंद्र और बबलू दोनों जमुनिया थाना क्षेत्र के लखनवाड़ा गांव के रहने वाले थे, जबकि निहाल सुरेखा केवलारी के रहने वाले थे। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल एंबुलेंस और बाइकों की इस भीषण भिड़त ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं लोगों के मन में डर का माहौल है। मृतकों के परिजनों का भी दुख के मारे बुरा हाल है। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को घटनास्थल से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया, ''कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी गांव के पास एंबुलेंस और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 व्यक्ति घायल हैं. शवों को घटनास्थल से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इनका पंचनामा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है. इनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है. ये हादसा कैसे हुआ है. इसकी हम लोग जांच कर रहे हैं.'' recent visitors 91

राजधानी भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

भोपाल निशातपुरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। वह शुक्रवार को ही अपने माता-पिता से मिलने मुंबई से बैरसिया स्थित अपने घर आया था। परिवार से मिलने के बाद वह शुक्रवार रात को करोंद में रहने वाले अपने भाई से मिलने के लिए बाइक से निकला था। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आनंद पुत्र पूरन सिंह राजपूत लंगरपुर बैरसिया का रहने वाला था। भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छह माह पहले ही मुंबई में टीसीएस कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। शुक्रवार रात आनंद करोंद में रहने वाले अपने भाई अरविंद के पास जाने का कहकर गांव से निकला था। शनिवार भोर लगभग साढ़े तीन बजे पूरनसिंह को फोन पर उनके बेटे आनंद के सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने की सूचना मिली। उसे जेल रोड स्थित कंफर्ट लास ग्रीन कालोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह घर बड़ा बेटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका छोटा भाई अरविंद एवं एक छोटी बहन है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है। recent visitors 80

गिलगित-बाल्टिस्तान में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 26 लोगों की मौत

   गिलगित-बाल्टिस्तान दुनियाभर में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। वैसे तो हर देश में रोड सेफ्टी बेहद ही अहम है, पर अक्सर ही लोगों की लापरवाही या दूसरे कारणों से रोड सेफ्टी में चूक हो जाती है और इसी वजह से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार को पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ। पाकिस्तान में मंगलवार को एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह बस एक्सीडेंट गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit Baltistan) के डायमेर (Diamer) जिले में यात्रियों से भरी एक बस के साथ हुआ, जब बस सिंधु नदी (Indus River) में गिर गई। बस में सवार लोग गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत के अस्तोर (Astore) जिले से पंजाब (Punjab) के चकवाल (Chakwal) जिले में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 26 लोगों की हुई मौत पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान में डायमेर जिले में मंगलवार को शादी में शामिल होने के लिए जा रहे यात्रियों से भरी बस के सिंधु नदी में गिरने से पहले 16 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार अन्य यात्रियों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 26 हो गया है। मरने वालों में दूल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। मरने वालों में 12 लोगों की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन उन्हें मृत मान लिया गया है। किस वजह से हुआ हादसा? जानकारी के अनुसार ओवरस्पीडिंग की वजह से यह बस एक्सीडेंट हुआ। बस काफी तेज़ रफ्तार से जा रही थी और इस वजह से उसका कंट्रोल छूट गया और वो नदी में गिर गई। ड्राइवर ने बस को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह हादसे को टाल नहीं सका। बस तेज रफ्तार से चलाने के चलते हुआ हादसा अधिकारियों के अनुसार हादसा बस को तेज रफ्तार से चलाने के चलते हुआ। ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था। बस पाकिस्तान के चकवाल जिले की ओर जा रही एक शादी जुलूस का हिस्सा थी। वह डायमर जिले की सीमा पर तेलची पुल से नदी में गिर गई। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने जताया शोक हादसे पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने बचावकर्मियों से लापता यात्रियों को ढूंढने के प्रयास तेज करने के लिए कहा। बता दें कि खराब बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं। यहां अगस्त में दो अलग-अलग बस हादसों में 36 लोग मारे गए थे और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। recent visitors 152

देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना में छह छात्रों की मौत, एक घायल

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक इनोवा कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं. इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है. ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार बनी इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ. यहां कार में एक साथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई. जबकि एक युवक की हालत गंभीर है, उसे नजदीकी सेनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है. 5 मृतक देहरादून और एक चंबा से इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत D/O तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल D/O पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी D/O तुषार सिंघल (20) शामिल है. ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं. इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल S/O सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन S/O तरुण जैन (24) के रूप में हुई है. इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे. घायल युवक देहरादून का रहने वाला इसके अलावा जो एक युवक घायल हुआ है, उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल S/O विपिन कुमार अग्रवाल (25) के रूप में हुई है. वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.   recent visitors 52