जूनागढ की सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत

जूनागढ गुजरात (Gujarat) के जूनागढ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान पांच कॉलेज स्टूडेंट्स सहित कुल 7 लोगों के मौत की खबर है. जेतपुर- वेरावल हाईवे पर भंडुरी गांव के पास सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार से आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान भीषण हादसा हो गया. यह एक्सिडेंट भंडुरी के नजदीक कृष्णा होटल के पास हुआ. एक कार में सवार 5 कॉलेज स्टूडेंट्स एग्जाम देने जा रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरी कार में सवार 2 लोगों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक कार डिवाइडर फांद कर दूसरी और से आ रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जब खड़ी ट्रक में घुस गई थी कार इससे पहले 19 नवंंबर को खबर आई थी कि गुजरात के भरूच में खड़े ट्रक के साथ कार की भिडंत से भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी. यह हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर देर रात हुआ था. टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पाटन में भी हुआ था भीषण हादसा हाल ही में गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ था. एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई थी.     recent visitors 150

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा। recent visitors 83

चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो-ट्रक की हुई भिड़ंत

चित्रकूट  थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बताए जा रहे है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है। 42 वर्षीय जमुना पुत्र कामता, उसकी 40 वर्षीय पत्नी फुला, 18 वर्षीय पुत्र राज अहिरवार व 15 वर्षीय आकाश, 65 वर्षीय नन्हे, 45 वर्षीय हरिराम, 45 वर्षीय मोहन, 45 वर्षीय रामू, 50 वर्षीय मंगना व 48 वर्षीय राम स्वरुप यादव सहित एक अज्ञात बोलेरो में सवार थे। सभी निवासी कस्बा व थाना गुलगंज जिला छतरपुर के रहने वाले हैं। मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कारण है कि जो पांच लोग घायल हैं, उनकी हालत बहुत गंभीर है, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है। recent visitors 126

चूरू के हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर और टाटा सफारी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

 चुरू चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। नॅशनल डेस्क। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। हादसा कैसे हुआ? इस मौके पर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर स्थित बुकनसर फांटा के पास पहुंची। सामने से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सफारी गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान इस घटना की सूचना मिलने के बाद DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हुआ हो सकता है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल सका है। अंत में कह सकते हैं कि यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है ताकि सही कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। recent visitors 195

छिंदवाड़ा में बस हुई हादसे का शिका , अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 15 श्रद्धालु घायल

 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा में मगंलवार (3  दिसंबर) को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां चौरई के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई. इस हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे, तब ही ये दुर्घटना हुई. ये एक्सीडेंट की घटना छिंदवाड़ा के चौरई में केंद्रीय विद्यालय हुई. जानकारी के मुताबिक बस में छिंदवाड़ा के यात्री सवार थे जो अयोध्या दर्शन कर छिंदवाड़ा लौट रहे थे. घायलों को पुलिस 108 एंबुलेंस वाहन द्वारा अस्पताल भेज रही है. एसपी अजय पांडेय ने बताया कि हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल या जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। छिंदवाड़ा एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह छिंदवाड़ा की राहुल बस है, जो श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन से लौट रही थी। recent visitors 52

केरल में बस में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत, बस से टकराने के बाद कार के उड़ गए परखच्चे

अलाप्पुझा  केरल के अलाप्पुझा में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसे में पांच MBBS छात्रों की मौत हो गई। ये छात्र जिस कार में सफ़र कर रहे थे, उसकी केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से टक्कर हो गई। हादसा रात लगभग 10 बजे कलाकोड के पास हुआ। इस टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रों को कार तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मृतक एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र थे। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। टीडी मेडिकल कॉलेज के थे छात्र जानकारी के अुसार, मृतक छात्र TD मेडिकल कॉलेज, अलाप्पुझा के प्रथम वर्ष के छात्र थे। मृतकों की पहचान लक्षद्वीप के देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मुहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेस्क्यू टीम को कार में फंसे छात्रों को निकालने के लिए मेटल कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। हादसे में पांच छात्रों की मौत सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच छात्रों को मृत घोषित कर दिया। बस को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। recent visitors 74

खरगोन में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 की मौत, 20 घायल

 खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। recent visitors 81