एजेंसियों के अपने सर्वे होते हैं, अपने हिसाब से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं, रिजल्ट आएगा तब बातचीत करेंगे: अखिलेश

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को महाकुंभ में आग लगने की घटना पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान महाकुंभ में आग लगने की घटना पर कहा कि सच्चाई तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने कुंभ में आग लगा दी। कुंभ की ही आग लगा दी। दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर सपा सांसद ने कहा कि एजेंसियों के अपने सर्वे होते हैं, उन्होंने अपने हिसाब से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। शनिवार को जब दिल्ली का रिजल्ट आएगा तब बातचीत करेंगे। बता दें कि महाकुंभ के लिए योगी सरकार द्वारा पहले से ही व्यापक स्तर पर जो तैयारी की गई थी, उसकी मदद से शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। ओल्ड जीटी रोड स्थित महाकुंभ नगर में शुक्रवार को स्वामी हरिहरानंद और सुखदेवानंद के शिविर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल महाकुंभ के फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा के अनुसार, आग इस्कॉन क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे 20 से 22 टेंट जल गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि इससे पहले 30 जनवरी को भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लग गई थी। यह आग मेला क्षेत्र के झूंसी छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर-22 के पास लगी थी, उस दौरान भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। recent visitors 63

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में उपचुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करता तो मिल्कीपुर में निष्पक्ष चुनाव हुआ होता। ये चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है, इसलिए मैंने कहा है कि वह (भाजपा) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ वोटिंग का अधिकार छीनना चाहते हैं। सभी ने देखा है कि भाजपा के लोगों ने वोट के अधिकार को भी छीन लिया है।" उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, "अयोध्या के एसएसपी राजकरन नय्यर, मिल्कीपुर के एसडीएम राजीव रतन सिंह, सीओ मिल्कीपुर श्रेयस त्रिपाठी, इनायतनगर थाना के एसओ देवेंद्र पांडेय, थाना कुमारगंज के अमरजीत सिंह, थाना खंडासा के संदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी पर काफी दबाव है। इतनी सी बात है कि दबाव बहुत है और कोई भी सच नहीं बोल सकता है।" बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा की जनता ने उपचुनाव में अपना 2022 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां के मतदाताओं ने साल 2022 में हुए अब तक के सर्वाधिक 60.23 फीसदी मतदान को पीछे छोड़ते हुए उपचुनाव में 65.35 फीसदी मतदान किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली को लेकर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंटों को मतदान कक्ष से बाहर निकाला गया, पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की आईडी चेक की गई और दर्जनों पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा द्वारा फर्जी वोटिंग कराया गया। आरोप ये भी है कि भाजपा नेताओं द्वारा चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ निर्वाचन क्षेत्र में घूम-घूम कर चुनाव को प्रभावित किया गया है। recent visitors 69

मिल्कीपुर उपचुनाव पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना होगा’

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्‍कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। गुरुवार को दिल्‍ली में संसद जाने से पहले मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की। आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान करने के बहाने उन्हें भयभीत और अपमानित किया गया। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मतदाताओं का परिचय पत्र चेक किया। अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध किया गया है। अखिलेश ने कहा है कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की। पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। मिल्कीपुर उपचुनाव में कई बूथों पर प्रशासन और बीएलओ ने फर्जी मतदान कराया। भाजपा के सत्ता संरक्षित लोगों ने फर्जी वोटिंग करवाई। बूथ संख्या-158 पर एसडीएम द्वारा खुद बूथ कैप्चरिंग की शिकायत चुनाव आयोग से की गई। अखिलेश ने आयोग से मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के बीच डर का माहौल बनाकर मतदान को प्रभावित किया। भाजपा के समर्थकों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने फर्जी मतदान किया है। अकेले एक व्यक्ति ने छह वोट डाले। फर्जी मतदान करते हुए कुछ लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने स्वयं पकड़ा है। मिल्कीपुर उपचुनाव में रायपट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और क्या सबूत चाहिए। recent visitors 40

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है, अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव ने पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन – अखिलेश  वहीं संभल में हो रही कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि जिले में जो कुछ हुआ है इसकी सच्चाई सबके सामने है। इसके लिए हमारे लोगों को पहली बार संभल के लोगों से मिलने के लिए नहीं जाने दिया गया था। सरकार आखिर क्या वहा छुपाना चाहती है। सर्वे को लेकर सरकार को इतनी जल्दी क्या थी। प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट का क्यों ध्यान नहीं रखा गया। संभल में पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों को पीटा जा रहा है। दबाव बनाया जा रहा है। हमारे लोग जब संभल में गए तो वहां अधिकारियों का जाति के आधार पर सस्पेशन किया गया। भाजपा एक हृदयहीन पार्टी है – अखिलेश सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। भाजपा का आकलन करे तो वह हृदयहीन पार्टी है। इस सरकार में न्याय मिलना, लोगों की सुनवाई हो, ऐसा होता हुआ नहीं नजर आ रहा है। भाजपा के दो पलड़े हैं, एक पीडिए के खिलाफ अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। भाजपा में भ्रष्टाचार के आरोप उनके लोग ही लगा रहे है। वहीं मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव सबसे फेयर चुनाव होने जा रहा है। 'सपा के सत्ता में आने पर होगी कानूनी कर्रवाई' प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में संत महात्मा बड़ी संख्या में आए हैं। मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो जब यहां से जाएं तो कुछ और लोगों को भी अपने साथ ले जाएं। ऋषिमुनियों से मेरा अनुरोध है कि जब यहां से जाएं तो अपने साथियों को अपने साथ लेकर जाएं क्योंकि कुछ लोगों को जो काम नहीं करना चाहिए, जो काम नहीं आता वो काम कर रहे हैं। अपना भ्रष्ट्राचार छुपाने के लिए हत्या हो गई। लखनऊ में ट्रांसफर पोस्टिंग का हर विभाग में रेट तय हो गया है। पूरे स्वास्थ्य विभाग में दवाई से लेकर इलाज तक भ्रष्ट्राचार हो रहा है। जब कभी समाजवादी सत्ता में आएंगे तो इन सबकी जांच करवा कर कानूनी करवाई करेंगे।   recent visitors 75

बुलडोजर पर निशाना साधते हुए इस पोस्टर पर लिखा गया है ‘सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में: अखिलेश यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता रंजीत सिंह द्वारा नए साल की शुभकानाएं देने के लिए एक पोस्टर लगाया गया है। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के पास लगाया गया है। इस पोस्टर पर अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ-साथ डॉक्टर बी.आर अंबेडकर की तस्वीर भी है। साथ ही बुलडोजर पर निशाना साधते हुए इस पोस्टर पर लिखा गया है 'सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में।' बीजेपी के पोस्टर पर सपा का पलटवार नए साल के अवसर पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। नए साल के मौके पर बीजेपी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था। जिसपर लिखा था, ” चरखे से क्रांति आई, बुलडोजर से शांति आई।”  इस पोस्टर के जवाब में अब सपा ने एक पोस्टर जारी कर बुलडोजर पर निशाना साधते  हुए लिखा, "सपा के राज में बुलडोजर जाएगा गैराज में. बुलडोजर में नहीं रह गया कोई दम, साइकिल दिखाएगी 27 में दम।” उपचुनाव से ही जारी है पोस्टर वॉर दोनों पार्टियों के पोस्टर को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ये पहला मौका नहीं है जब दोनों पार्टियों के बीच पोस्टरबाजी देखने को मिल रही है। गौरतलब हो कि उपचुनाव के समय से ही सपा और भाजपा में पोस्टर वॉर छिड़ी हुई है। पोस्टर की ये सियासी जंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान से शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों पार्टियों की सियासत तेज हो गई थी। अब एक बार फिर बुलडोजर को लेकर दोनों में सियासत गरमा रही है। recent visitors 75

कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है, कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं: अखिलेश यादव

प्रयागराज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाकुंभ को लेकर दिए जा रहे निमंत्रण पर बयान दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेस में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, "कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है. कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं. मैं किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता. हमने अपने धर्म में सीखा और पढ़ा है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं. जो करोड़ो लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है? ये सरकार अलग है." अखिलेश यादव ने कहा कि कुम्भ सही से हो हम सहायता देने के लिये तैयार हैं. मैंने भी हकीकत चेक कराई है, PDA पत्रकार ने कुंभ की हकीकत चेक की और सब उजागर हुआ है. वहीं VHP के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, मैं तो कहता हूँ कि ये जो रोज खुदाई चल रही है. CM हाउस में भी करें वहाँ शिव मंदिर है, CM के घर में भी खुदाई हो शिवलिंग मिलेगा. अवैध निर्माण राज्यपाल के हाउस में भी हो रहा है. जर्मनी में बैलेट से डाले जाते हैं वोट-अखिलेश यादव वहीं सपा सांसद अखिलेश यादव ने जर्मनी के संसद सदस्य राहुल कंबोज को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे लगातार बात हो रही थी. मुझे खुशी है कि हमलोग आज लखनऊ में मिल रहे हैं. आज की पीढी को सबसे ज्यादा पढ़ाई की जरूरत है. वो भी अपने परिवार को खुशहाल बनाना चाहता है. सपा मुखिया ने कहा कि जर्मनी जैसा देश जहां अभी भी बैलट से वोट डाले जाते हैं और हर स्तर पर बैलेट से चुनाव होते हैं. हमें भी अपने वोटिंग प्रक्रिया पर वो भरोसा वापस पैदा करना होगा. हम लोग अपनी संस्थाओं पर भरोसा खो रहे हैं, हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में जनता बदलाव लाने का काम करेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि वहां की सु्प्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आप ईवीएम की मांग करेंगे वोटिंग के लिए तो वो असंवैधानिक होगा. जब जर्मनी जैसा देश ये मान रहा है तो ये एक लंबी बहस है. हम भले हार जाएं लेकिन हमें भरोसा होना चाहिए कि हम हारे हैं. हम हारने के बाद भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और जीतने वाला जीतने के बाद भरोसा नहीं कर रहा है. अंतिम चरण पर हैं महाकुंभ की तैयारियां बता दें कि प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण पर हैं. महाकुंभ की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार ने युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं. खुद सीएम योगी महाकुंभ की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. recent visitors 45

संभल: मंदिर और शिवलिंग होने के दावे किए जा रहे, अब अखिलेश ने कहा-सीएम आवास के नीचे भी शिवलिंग, खुदाई कराएं

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिर खोजने और खुदाई का मामला छाया हुआ है। संभल के बाद से शहर-शहर नए मंदिर मिल रहे हैं और जगह-जगह मंदिर और शिवलिंग होने के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक दावा कर दिया है। अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि लखनऊ में सीएम योगी जिस मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं उसके नीचे भी शिवलिंग है। अखिलेश ने उसकी भी खुदाई की मांग कर दी। अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है। यह हमारी जानकारी है। इसकी भी खुदाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव के इस दावे के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अखिलेश इससे पहले भी संभल में हो रही खुदाई को लेकर निशाना साध चुके हैं। अब मुख्यमंत्री आवास की खुदाई कराने की मांग के पीछे की उनकी रणनीति और मंशा को सीधे संभल में चल रही खुदाई से जोड़ा जा रहा है। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से प्रशासन मुस्लिम इलाकों में लगातार बिजली चोरी और मंदिर के जीर्णोद्वार कराने में जुटा है। यहां पर कई पुराने कुओं को दोबारा खुदाई कर नया जीवन दिया जा रहा है। जमीन के अंदर चली गईं बावड़ियों पर भी खुदाई चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जब नए घर में जा रहा था तो पीआईएल हुआ थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के पीआईएल करने वालों को मैं जानता हूं। अखिलेश यादव ने अवैध अतिक्रमण बुलडोजर एक्शन को लेकर राजभवन के बाहर हुए कंस्ट्रक्शन का मामला उठाया। पूछा कि उसका नक्शा क्या पास है? वहां बुलडोज़र कब जाएगा? अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चल रही अव्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक्स पर इसे लेकर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इसे लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगे तो कुम्भ मेले में अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। वहीं सीएम योगी का दिल्ली जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित साह समेत तमाम लोगों को कुंभ का न्योता देने पर भी अखिलेश ने सवाल खड़ा किया। अखिलेश ने कहा कि कुंभ मे आने का किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता है। लोग स्वयं कुंभ मे आते है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने गंगा एक्सप्रेस वे कुंभ से पहले शुरू होने की बात कही थी, लेकिन कहां यह चालू हुआ। अखिलेश ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया और कहा कि यहां ईवीएम के कारण हारने वाले को हार का और जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए। recent visitors 55