Friday, July 17, 2026 5:00 am

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कहा : CM नीतीश टायर्ड, रिटायर्ड अधिकारी चला रहे सरकार

Tejashwi Yadav’s big attack: CM Nitish is tired, retired officers are running the government पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमाल बोला है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अब टायर्ड हो गए हैं और अब वह होश में नहीं है. वो खुद टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार की सरकार को चला रहे हैं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों संवाद यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान उन्होंने मोतिहारी में पत्रकारों से बात करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सीएम राजनीतिक रूप से टायर्ड करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब टायर्ड हो गए हैं और अब वह होश में नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश खुद टायर्ड हैं और रिटायर्ड अधिकारी अब बिहार की सरकार को चला रहे हैं. उनके अगल-बगल में दिल्ली और पटना में रहने वाले लोग अब उनको गाइड कर रहे हैं. वहीं सीएम की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनकी यात्रा पर अरबों रुपए की राशि खर्च की जा रही है. यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि अधिकारियों को लूट की छूट यात्रा है. यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि बिहार की दुर्गति यात्रा है. वो अपनी यात्रा के दौरान चुप्पी साधे हैं. ना किसी से संवाद करते है ना किसी अधिकारी से बात करते है. ‘बिहार में अधिकारी लूट रहे है, CM मूकदर्शक बने देख रहे’ तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अधिकारी लूट रहे है और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब तो यात्रा में भी नहीं बोल पा रहे हैं हालत अब ऐसी हो चुकी है कि उन्हें राजनीतिक बयान देने के लिए प्रेस रिलीज का सहारा लेना पड़ता है. अब वह निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बीजेपी के इशारों पर चल रही है. कुछ लोग सीएम को हाईजैक कर चुके हैं. जिनमें कुछ दिल्ली और कुछ पटना में हैं. वहीं लोग अपने फायदे के लिए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार की सरकार चला रहे हैं recent visitors 199

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: मंत्री को नहीं पता शू-कवर और सर्जिकल कवर का अंतर

Question on health system: Minister does not know the difference between shoe-cover and surgical cover बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल: मंत्री और स्वास्थ्य कर्मियों की चूक ने उजागर की स्थिति पटना ! बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक और चौंकाने वाली घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में एक अस्पताल में, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एक बेहद ही अजीब और शर्मनाक गलती की। उन्होंने अस्पताल के एक उच्चाधिकारी को सर्जिकल हेड कवर की बजाय सिर पर शू-कवर पहना दिया। यह घटना तब और गंभीर हो गई जब खुद मंत्री जी को इस अंतर का एहसास नहीं हुआ और वे इसे सामान्य मानते रहे। यह घटना बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का एक और उदाहरण है, जिसमें ना केवल संसाधनों की कमी है बल्कि प्रशासनिक क्षमता और जागरूकता का भी अभाव है। मंत्री जी का इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया ना देना और इसे नजरअंदाज करना, उनके कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री अब तक के सबसे नाकारा और असफल मंत्री रहे हैं। उनके नेतृत्व में अस्पतालों की स्थिति और भी खराब हुई है, जहां कर्मचारियों को बुनियादी चिकित्सा उपकरणों और प्रक्रियाओं का ज्ञान तक नहीं है। इस घटना ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की खस्ता हालत को उजागर किया है और आम जनता के बीच गहरी नाराजगी और निराशा पैदा की है। अब यह देखना होगा कि इस पर कोई सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं या फिर यह भी बिहार की अन्य समस्याओं की तरह भुला दिया जाएगा। अब सवाल उठता है? बिहार की जनता ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें जताई थीं, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सुधार की राह अभी बहुत लंबी है। जनता अब कार्रवाई की उम्मीद कर रही है, ताकि ऐसे लापरवाह कदमों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। recent visitors 141