BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधन दीवान ने भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड नं. 18 से निर्विरोध निर्वाचित हुई पूनम सोलकी ने अपने वार्डवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें और उनके पति पर भरोसा जताया जिससे अनवरत हम पांच बार निर्वाचित होते आ रहे हैं। वार्डवासी हमारे सभी कार्य की सराहना करते थे और उसी का प्रतिफल है कि आज मै निर्विरोध चुनी गई हूं। मैं हमेशा अपने वार्डवासियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है। परिवारवाद के चंगुल में पड़कर उन्होंने पूरे देश के अलावा पूरी पार्टी का बेडागर्क किया है। यही कारण है कि आज डूबती नाव से लोग कूद-कूद कर भाग रहे हैं। आज रायगढ़ के वार्ड नं. 18 में भी कांग्रेस की एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे नेता प्रतिपक्ष रही पूनम दिबेश सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो जाएंगी। recent visitors 67

कांग्रेस के पार्षद का भी आवेदन रद्द, छत्तीसगढ़-बालोद के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

बालोद। बालोद जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। जिला बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं। आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया। बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे। recent visitors 58

रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और ग्रामीण की श्याम नारंग को मिली जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-बीजेपी के 15 जिलाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। बीजेपी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की कमान रमेश ठाकुर को दी गई है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। बता दें कि 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों  का निर्वाचन हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पारख ने बताया कि  छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। यहां देखें भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची- 0- रायपुर (शहर) जिला – रमेश ठाकुर 0- रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग 0- कांकेर जिला – महेश जैन 0- भिलाई  जिला – पुरुषोत्तम देवांगन 0- दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक 0- बीजापुर जिला – घासीराम नाग 0- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव 0- बालोद जिला – चेमन देशमुख 0- सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी 0- मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी 0- रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान 0- बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल 0- जशपुर जिला – भरत सिंह 0- चौकी मोहला मानपुर जिला- नम्रता सिंह 0- कोरबा  जिला – मनोज शर्मा recent visitors 229

दिल्ली में भाजपा चलने जा रही ‘लाडली बहना कार्ड’, पीएम ने भी किया इशारा

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रचार की रफ्तार फुल स्पीड पकड़ चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों के साथ दो जनसभाएं करके भाजपा के चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम ने एक तरफ जहां यह साफ कर दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में मुफ्त वाली स्कीमों को जारी रखा जाएगा तो वहीं दिल्ली की आधी आबादी को साधने की भरसक कोशिश की। पीएम ने यह भी इशारा कर दिया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों की तरह दिल्ली में भी पार्टी 'लाडली बहना कार्ड' चलने जा रही है। महिला सम्मान योजना की काट की ताक में भाजपा आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि चौथी बार उन्हें सत्ता मिली तो दिल्ली की हर महिला को मासिक 2100 रुपए की सहायता दी जाएगी। 'आप' ने इसके लिए 'रजिस्ट्रेशन' का दावा करते हुए महिलाओं को पीले कार्ड का वितरण भी किया है। 'आप' को उम्मीद है कि 'महिला सम्मान योजना' से महिलाएं बहुत आकर्षित हुई हैं और चुनाव में पार्टी को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। एमपी, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में महिलाओं के लिए इस तरह की योजनाओं को लागू करके सत्ता बचाने में कामयाब रही भाजपा दिल्ली में भी 'लाडली बहना योजना' का वादा कर सकती है। दिल्ली भाजपा के कई नेता अनौपचारिक रूप से कई बार यह बात कह चुके हैं। पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने रोहिणी की 'परिवर्तन रैली' में गिनाया कि महिलाओं के लिए उनकी सरकार ने क्या-क्या काम किया है। शौचालय बनाने से लेकर उज्ज्वला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना तक का जिक्र पीएम ने किया। पीएम ने कहा, 'महिलाओं के हित में केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं चला रही हैं। भाजपा की अनेकों राज्य सरकारें भी माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। आज दिल्ली के 75 लाख जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भाजपा दे रही है। दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी कि माताओं बहनों के लिए घर चालाना आसान हो। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और नौकरी सहज और सुरक्षित हो। दिल्लीवालों की कमाई बढ़े और जेब में बचत अधिक हो।' पीएम मोदी के इस बयान को इस बात की ओर इशारा माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में भी 'लाडली योजना' का वादा कर सकती है। भाजपा जल्द ही संकल्प पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना का ऐलान इसी के जरिए किया जाएगा। पार्टी घर-घर जाकर महिलाओं को इस संबंध में पर्ची भी दे सकती है। कितनी राशि का वादा कर सकती है भाजपा भाजपा से जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि यह राशि 'आप' की ओर से घोषित 2100 रुपए से अधिक हो सकती है। पिछले साल मार्च में बजट के दौरान 'आप' सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपए मासिक देने की घोषणा की थी। हाल ही में इसे कैबिनेट से पास करके लागू करने का दावा भी किया गया। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि पैसा चुनाव बाद मिलेगा और राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए किया जाएगा। भाजपा के एक नेता ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि उनकी पार्टी 2100 रुपए का ऐलान करने वाली थी, यह जानकर 'आप' ने अपनी योजना में 1000 रुपए को बढ़ाकर 2100 कर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा अब इससे कुछ अधिक राशि देने का वादा कर सकती है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 2500 रुपए का वादा किया जा सकता है। recent visitors 79

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, संगठन से सरकार में जा सकते हैं किरण सिंहदेव

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। इसी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भी बदलने के संकेत हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को संगठन से सरकार में भेजने की रणनीति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए भाजपा की योजना का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को मंत्री बनाने पर सहमति भी बनी है। छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। इसमें विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, दुर्ग के पूर्व सांसद विजय बघेल का नाम चर्चा में है। इसके अलावा पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के नाम की भी चर्चा है। पार्टी नेताओं के अनुसार, सिंहदेव यदि मंत्री बनाए जाते हैं, तो उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिए संकेत केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इसमें कोई खींचतान नहीं है। बिलासपुर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। वो हैं अमर अग्रवाल। लिहाजा स्पष्ट है कि बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर से विधायक किरण सिंहदेव को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही तोखन को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के अभियान में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मैदान में उतार दिया है। तोखन को यहां साहू समाज के महासम्मेलन का जिम्मा सौंपा गया है। साहू समाज की बड़ी जनसंख्या दिल्ली की हर विधानसभा में रहती है। ऐसे में तोखन के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी है। इसके पहले पार्टी ने तोखन को झारखंड की मनिका, चतरा, लातेहार और सिमरिया विधानसभा में प्रभारी बनाकर भेजा था। विपरीत परिस्थितियों में भी तोखन ने कड़ी मेहनत से इनमें से तीन सीटों पर पार्टी को जीत दिलाई थी। तोखन के रणनीतिक कौशल, संगठन के सालों के अनुभव का लाभ पार्टी को इस दौरान हुआ था। ये प्रमुख मंत्री पद के दावेदार अमर अग्रवाल: बिलासपुर विधानसभा से विधायक हैं। सामान्य वर्ग से आने वाले अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विभाग को संभालने का उनके पास बखूबी अनुभव है। किरण सिंह देव: जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। बस्तर से बड़ा चेहरा हैं इसलिए उन्हें मौका मिल सकता है। गजेंद्र यादव: दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है। वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक रहे बिसराराम यादव के बेटे हैं। रायपुर में कई दावेदार: रायपुर में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।   recent visitors 83

छत्तीसगढ़ बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया

रायपुर छत्तीसगढ़ बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में पार्टी के कई सीनियर नेता हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश बीजेपी संगठन अगले तीन से चार दिनों में सभी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकती है। जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। हालांकि छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कब होंगे इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। कौन-कौन हैं दावेदार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी के दावेदारों के भी नाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी में चर्चा है कि पार्टी इस बार किसी ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। साय कैबिनेट में सभी वर्गों को साधा गया है। ऐसे में प्रदेश की ओबीसी राजनीति पर फोकस करते हुए बीजेपी बड़े चेहरे पर दांव लगा सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सीनियर नेताओं के नाम की चर्चा है। जिन नामों की चर्चा है उसमें पार्टी के सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक का नाम सबसे आगे है। कौशिक पहले भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं उसके साथ ही रमन सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। बड़ी के बड़े नेता हैं। इसके अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के भी रिपीट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर किरण सिंहदेव को रिपीट नहीं किया जाता है तो उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। विष्णुदेव साय कैबिनेट में अभी दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में किरण सिंहदेव के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। सामान्य वर्ग से शिवरतन शर्मा का भी नाम प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। इसके अलावा विक्रम उसेंडी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का भी नाम शामिल है। कैबिनेट विस्तार भी है संभावित छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की भी अटकलें हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस सीनियर नेता को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना है। हालांकि कैबिनेट विस्तार को लेकर अभी तर सीएम विष्णुदेव साय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। recent visitors 99

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, केजरीवाल के सामने होंगे प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. बीजेपी ने इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है. वहीं, सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को भी पार्टी ने बिजवासन सीट से टिकट दिया है. बिजवासन से कैलाश गहलोत को टिकट बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट दिया है. कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी पर भरोसा इसके साथ ही नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर में नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा जनकपुरी विधानसभा सीट से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (एससी) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से सरदार अरविंद सिंह लवली, सीमापुरी (एससी) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंदर महाजन और गोहाना से अजय महावर को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। recent visitors 86