भाजपा विधायक दल की बैठक कल मुख्यमंत्री निवास या हरियाणा निवास में होने की संभावना, शपथ ग्रहण हो सकती है जल्द

चंडीगढ़ हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब सरकार बनने की स्थिति साफ हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी जहां हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के पद को लेकर पार्टी हाई कमान पहले से ही नायब सिंह सैनी का नाम घोषित कर चुकी है। इस प्रक्रिया में भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास या हरियाणा निवास में होने की संभावना है।इसी सिलसिले में चंडीगढ़ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी वीरवार को पहुंच सकते हैं आ नए चुने विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं।हरियाणा में वर्ष 2014 से 2019 तथा 2019 से 2024 तक कमान साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल के पास ही रही है। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने दशहरा के पर्व के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की बात कही है। इसी बीच अब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नामों को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में पार्टी के कईं दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सम्मुख मंत्रिमंडल का गठन किए जाने के समय भौगोलिक और जातीय सभी समीकरणों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। हालांकि अनिल विज, मूलचंद शर्मा, विपुल गोयल सरीखे कुछ नाम ऐसे है, जिनका मंत्री बनना लगभग तय है।घरोंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम विधानसभा अध्यक्ष के इस पद के लिए चर्चा में हैं। मंत्री के लिए चर्चा में यह नाम मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा की नई बनने वाली सरकार में मंत्री बनने की चाह रखने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। इनमें कुछ नामों के बारे में हम आपकों बताने जा रहे हैं। इन नामों में पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे अनिल विज का इस बार भी मंत्री बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। हालांकि वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन साथ ही वह यह भी कह चुके हैं कि वह किसी भी पद पर अपना दावा नहीं जताएंगे और पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे बखूबी निभाएंगे। इसके अलावा पूर्व बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मूलचंद शर्मा का इस बार भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके अलावा मनोहर पार्ट वन में राज्य मंत्री रहे कृष्णलाल पंवार, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव, रामकुमार गौतम, महीपाल ढांडा, प्रमोद विज, कृष्ण गहलावत, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विनोद भयाना, घनश्याम दास अरोड़ा, श्रुति चौधरी के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल है। यह बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा में चूंकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता इस बार विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए है तो इस सूरत में बीजेपी को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। ऐसे में पूर्व में डिप्टी स्पीकर रहे रणबीर गंगवा का अलावा घरोंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम इस पद के लिए चर्चा में हैं।गंगवा मंत्री बनना चाहते हैं। विजयदशमी के दिन 12 अक्टूबर को झोट ग्रह की संभावना।देश के पी एम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह में से कोई बड़ी हस्ती भी शपथ ग्रहण में मौजूद रह सकती है। मुख्यमंत्री समेत हो सकते हैं 14 मंत्री 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 14 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अपने कद्दावर नेताओं के अलावा भारतीय जनता पार्टी तीसरी पारी की सरकार में किन-किन नेताओं को मंत्री पद से नवाजने का काम करती है, क्योंकि मंत्री बनाते समय भारतीय जनता पार्टी को चुनावी समीकरण के साथ भौगोलिक और जातीय दोनों समीकरणों को ध्यान में रखन होगा।   recent visitors 92

हरियाणा में और मजबूत हुई भाजपा, दो निर्दलीयों ने थामा बीजेपी का हाथ

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का उत्साह बना हुआ है. इस बीच चुनाव में जीत दर्ज कर चुके दो निर्दलीय बीजेपी में शामिल हो गए हैं. चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर चुके राजेश जून और देवेंद्र कादियान बीजेपी में शामिल हो गए हैं. हरियाणा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले में पड़ने वाली गन्नौर सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35,209 वोटों के अंतर से हराया है. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक तीसरे नंबर पर रहे. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण देवेंद्र कादियान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. गन्नौर सीट से कादियान ने निर्दलीय ही यह चुनाव जीत लिया. कादियान ने 10 सितंबर को वीडियो जारी कर बीजेपी को अलविदा कह दिया था. उन्होंने काफी भावुक होकर दावा किया था कि वह गन्नौर सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी. वहीं, राजेश जून कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय ही बहादुरगढ़ सीट से खड़े हो गए थे. राजेश जून ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश कौशिक को 41,999 वोटों के अंतर से चुनाव हराया. हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक हरियाणा में बीजेपी ने हैट्रिक लगा दी है. ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है. इतना ही नहीं, हरियाणा के इतिहास में बीजेपी का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हैं. बीजेपी इससे पहले कभी भी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जी सकी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48, कांग्रेस 37, आईएनएलडी 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती. इस बार बीजेपी ने 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करते हुए 48 सीटें जीत ली हैं. 2014 में बीजेपी ने 47 और 2019 में 40 सीटें जीती थीं. वहीं, नतीजों से पहले तक कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था. लेकिन कांग्रेस इस बार 37 सीटें ही जीत सकी. 2 सीटें इनेलो को मिली हैं. वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.   recent visitors 99

सदस्यता अभियान की समीक्षा में जुटी भाजपा, राजस्थान में नड्ढा लेंगे मीटिंग

जयपुर. प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा राजस्थान की वर्चुअल बैठक लेने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी। इस समिति का संयोजक ओंकारसिंह लखावत को बनाया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया है। जानिए मंत्री विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सदस्यता अभियान की बात करें तो राजस्थान इस मामले में बहुत ही ज्यादा पिछड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में आदर्श नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर टॉप पर हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विधानसभा क्षेत्र दूदू सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। आदर्श नगर की बात करें तो यहां विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी। रवि नैयर यहां से बीजेपी के प्रत्याशी थे। नए सदस्य बनाने में जयपुर में यह विधानसभा टॉप पर रही है। भजनलाल v/s दीया कुमारी वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर दूसरे तथा डिप्टी सीएम दीया कुमारी का निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर तीसरे स्थान पर है। सांगानेर में 40232 नए सदस्य बनाए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर विधानसभा में 40222 सदस्य बनाए गए हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की विधानसभा झोटवाड़ा 27958 सदस्यों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है।   विधानसभा        नए बनाए सदस्य आदर्शनगर              46879 सांगानेर                  40232 विद्याधर नगर           40222 झोटवाड़ा                27958 सिविल लाइंस          26072 मालवीय नगर          25672 बगरू                    18696 चाकसू                   14794 आमेर                    13782 विराटनगर              13095 बस्सी                     10729 जमवारामगढ़            9615 चौमू                        7891 किशनपोल               8433 किशनपोल               5515 बीएल संतोष से लग चुकी है फटकार – पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले दिनों बीजेपी ऑफिस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेकर जयपुर की स्थिति पर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। कई पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि राजस्थान में इस समय खेती हो रही है इसलिए लोग नए सदस्य नहीं बना पा रहे। इस पर बीएल संतोष ने कहा था कि खेत में भी जाना पड़े तो जाओ लेकिन नए सदस्य बनाओ। राजस्थान का रिपोर्ट कॉर्ड जिला     विधानसभा    सदसय बनाए      क्षेत्र संख्या   जयपुर            7     1,35,735 अजमेर            3      80493 चूरू           6      80301 सीकर           8      80233 भीलवाड़ा          7      71621 भरतपुर         7      70535 जैसलमेर      2      562190 जालौर        5      66244 जोधपुर        3      62190 जयपुर देहात      661324   recent visitors 92

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में भाजपा का जबरदस्त प्रदर्शन, नजर 2028 के विधानसभा चुनाव पर

छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा अब भाजपा का किला बन रहा है. कांग्रेस नेताओं के बाद अब जनता ने भी कमलनाथ से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिला संगठन ने 24 दिन में 2,69,235 सदस्य बना लिए. इस प्रकार छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में इंदौर शहर के बाद नंबर दो पर आ गया है. खास बात ये है कि पहली बार छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस से बीजेपी में आए लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता बढ़-चढ़कर ली है. एक दिन में बीजेपी ने जोड़े 39 हजार से ज्यादा सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रदेश में सदस्यता अभियान के अंतिम दिन 25 सितंबर को पूरी भाजपा सदस्यता के महाअभियान में जुटी. 25 सितंबर की सुबह 10.45 बजे से 26 सितंबर को साढ़े 10 बजे तक छिंदवाड़ा जिला भाजपा ने 39,241 सदस्य बनाए. जिससे छिंदवाड़ा जिले में सदस्य की संख्या 2,69,235 तक पहुंच गई है. वहीं पांढुर्ना जिले ने एक दिन में महज 7904 सदस्य बनाए गए. छिंदवाड़ा जिले में बीजेपी ने जोर-शोर से चलाया सदस्यता अभियान विधानसभा लक्ष्य सदस्यता     छिंदवाड़ा 81734 87647     चौरई 65249 51495     अमरवाड़ा 70134 54270     जुन्नारदेव 68590 41411     परासिया 68172 34415     सौंसर 62929 31593     पांढुर्ना 65810 27857 फिर भी लक्ष्य से दूर दोनों जिले, छिंदवाड़ा सम्मानजनक स्थिति में सदस्यता के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोटों के 75 फीसदी सदस्य बनाने का टारगेट दोनों जिलों को मिला. छिंदवाड़ा जिले को 3 लाख 57 हजार का टारगेट मिला. जबकि अब तक सदस्यता 2,69,235 हो पाई है. पांढुर्ना सदस्यता में फिसड्डी साबित हुआ. यहां 1,26,500 के टारगेट पर अब तक 59,450 सदस्य बन पाए. कम सदस्यता की वजह गुटबाजी और टीम भावना से काम नहीं होना माना जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का कहना है "जनता भाजपा के साथ है. लोग आगे आकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं. इसका नतीजा है कि हम इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं.? सदस्यता अभियान में भी बढ़ाई ताकत चुनावों में शिकस्त देने के बाद भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कांग्रेस को मात दे रही है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस का सबसे सक्रिय और अनुशासित संगठन था, लेकिन अब ऐसा नहीं दिखता। भाजपा ने जिस तरीके से अपनी सदस्य संख्या बढ़ाई है, अगले चुनाव में कांग्रेस के समक्ष मुश्किल खड़ी हो सकती है। पांढुर्ना जिले में 59,450 सदस्य बने भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मिले वोटों के 75 फीसदी यानी 3 लाख 57 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन 25 सितंबर तक 2,69,235 सदस्य ही बन पाए हैं। सदस्यता के मामले में पांढुर्ना जिला फिसड्डी साबित हुआ। यहां 1,26,500 के लक्ष्य के मुताबिक, 59,450 सदस्य बने हैं। यहां कम सदस्यता का मूल कारण नेताओं की आपसी गुटबाजी मानी जा रही है। पार्टी ने दूसरे चरण में सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। अभियान नहीं, देश को सशक्त करने का माध्यम सांसद ने कहा-जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकार्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्त करने का माध्यम भी है। अधिक से अधिक सदस्य बनाने कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं बूथ विजय अभियान का ही परिणाम है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता को लेकर जो कार्य पहले किए गए हैं, उससे भाजपा बूथों पर मजबूत हुई है। बूथों पर भाजपा को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। छिंदवाड़ा में शानदार प्रदर्शन देश के टाप पांच विधानसभा में छिंदवाड़ा विधानसभा शामिल है। भाजपा के सदस्यता अभियान में यहां सबसे अधिक सदस्य बनाने की जानकारी मिली है। जबलपुर में 2.5 लाख सदस्य बने है जबकि लक्ष्य 2.70 लाख सदस्य बनाने का है। लक्ष्य का प्रतिशत 79 पहै। प्रदेश में सदस्यता अभियान का प्रतिशत 79 प्रतिशत हो चुका है। बूथ के नेटवर्क को और अधिक सक्रिय करें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त बूथ तंत्र हमारे पास है। आवश्यकता है उसे अधिक सक्रिय कर कार्य पर लगाने की। निश्चित रूप से अगर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे तो पार्टी निर्धारित लक्ष्य से आगे जाकर सदस्यता अभियान में देश में अपना एक रिकार्ड बनाएगी। शक्ति केंद्रां में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। कांग्रेस के पूर्व महासचिव को दिलाई भाजपा की सदस्यता विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मी बैन, इंजीनियर तरुण दुबे, एडवोकेट आशीष प्रजापति, जयंत सिंह , संतोष सिंह, रवि त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। दोनों बैठकों के दौरान सांसद आशीष दुबे, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक अंचल सोनकर शरद जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, वीरेंद्र गुप्ता रिंकू विज उपस्थित रहे।   recent visitors 139

अपराधियों को बचा रही है ममता सरकार : भाजपा

नई दिल्ली भाजपा ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि बंगाल में अपराधियों को बचाया जा रहा है। साथ ही भाजपा ने घटनास्थल के पास ही मरम्मत कार्य शुरू होने पर भी राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि सबूतों को मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने के उद्देश्य से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। सीबीआई जांच में देरी पर उठाए सवाल भाजपा ने सीबीआई को जांच सौंपने में देरी को लेकर भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ''मीडिया रिपोर्ट्स और हाईकोर्ट का फैसला पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी किसी को बचाने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा…पहले 48 घंटे सबूत इकट्ठे करने के लिहाज से बेहद अहम थे और ममता बनर्जी ने बयान दिया कि वह इस मामले को कुछ दिनों बाद सीबीआई को सौंपेंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों किया गया? अगर यह मामला जल्द सीबीआई को सौंप दिया जाता तो वे निष्पक्ष जांच करती और क्राइम सीन को भी सुरक्षित रखती।' गौरव भाटिया ने कहा कि 'हत्याकांड के बाद 48 घंटे जांच के लिहाज से बेहद अहम थे, लेकिन आपने (ममता बनर्जी) सीबीआई को जांच सौंपने में देरी की।' साथ ही घटनास्थल के नजदीक मरम्मत कार्य शुरू होने पर भी भाजपा ने निशाना साधा और राज्य सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना को दिल्ली के निर्भया कांड से तुलना करते हुए इसे निर्भया कांड 2 करार दिया। भाजपा ने इस हत्याकांड को लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि जब तक ममता बनर्जी सीएम पद पर रहेंगी तो राज्य की कोई भी महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेगी। प्रिंसीपल के इस्तीफे पर भी उठाए सवाल भाजपा प्रवक्ता ने ये भी कहा कि दावा किया जा रहा है कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की आशंका है, लेकिन कोलकाता पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका से साफ इनकार कर दिया है और सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तो क्या ऐसा मान लेना चाहिए कि मामले की जांच समाप्त हो गई है? भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल के इस्तीफे पर भी सवाल उठाए और कहा कि क्या उन्हें प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन नहीं करना चाहिए था। सरकार ने उन्हें इस्तीफे के बाद नई नियुक्ति दे दी है, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे लेकर सरकार को फटकार लगाई है और उन्हें छुट्टी पर भेजने का निर्देश दिया है।     recent visitors 113

भाजपा के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की, बैठक के एजेंडे पर हुई चर्चा

नई दिल्ली भाजपा में नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही विचार-विमर्श की प्रक्रिया के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अमित शाह के आवास पर लगभग एक घंटे तक यह महत्वपूर्ण बैठक हुई। अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई इस बैठक के एजेंडे के बारे में हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो अहम महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। शनिवार को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक दिल्ली में होनी है। बैठक में अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महासचिव भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार की बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर देशभर में चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान और राज्यों में होने वाले संगठन के चुनाव पर चर्चा की जा सकती है। यह माना जा रहा है कि अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के एजेंडे के साथ ही संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक इस बार केरल में अगस्त-सितंबर में होने जा रही है। आरएसएस की यह महत्वपूर्ण बैठक केरल में 31 अगस्त को शुरू होगी और इसका समापन 2 सितंबर को होगा। संघ की इस तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ से जुड़े लगभग 36 विभिन्न संगठनों के मुखिया एवं संगठन महासचिव सहित संघ के अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे। संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव ही इस बैठक में शामिल होकर अपने-अपने संगठन के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी संघ को देते हैं। बैठक के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष को आमंत्रित किया जा चुका है और उस समय जो पार्टी के राष्ट्रीय अथवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, वो ही बीएल संतोष के साथ बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। इसलिए यह माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले 10 दिनों में इसे लेकर कोई अंतिम फैसला सार्वजनिक कर सकती है। recent visitors 161

बीजेपी का अगला अध्यक्ष एक महिला हो सकती है, पहले कभी भी भाजपा की कमान किसी महिला के हाथ में नहीं रही

 नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वहीं, अब तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। खबरें हैं कि इसे लेकर हाल ही में भाजपा की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। अटकलें हैं कि पार्टी की कमान OBC यानी अन्य पिछड़ा वर्ग या किसी महिला नेता के हाथों में भी जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।  सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर लंबी बैठक चली। कहा जा रहा है कि 5 घंटे लंबी मीटिंग के दौरान नए अध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महासचिव बीएल संतोष, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और संयुक्त सह सरकार्यवाह अरुण कुमार शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि अगले पार्टी अध्यक्ष पद के लिए संघ की तरफ से सहमति मिलना जरूरी है। अब जब पार्टी में पहले अहम पदों पर रह चुके दिग्गजों को केंद्र सरकार में शामिल किया जा चुका है, तो भाजपा और संघ के पदाधिकारी जमीनी राजनीति के बैकग्राउंड वाले नेता की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अटकलें हैं कि अगला अध्यक्ष महिला या ओबीसी भी हो सकता है। इससे पहले कभी भी भाजपा की कमान किसी महिला के हाथ में नहीं रही। क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे अध्यक्ष भाजपा के अगले अध्यक्ष की दौड़ में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, फडणवीस या भाजपा की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गईं थीं। recent visitors 123