Thursday, July 16, 2026 10:49 am

पेटी कांट्रेक्टर ने सीएम से की शिकायत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के ठेकेदार ने रोका भुगतान

बीजापुर. पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार के कारनामे के चलते एक महिला पेटी ठेकेदार ने लेनदेन को लेकर सीएम से लिखित रूप से शिकायत की है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना विभाग के ठेकेदार के कार्यों को करवाने के बावजूद पेटी ठेकेदार को भुगतान के लिए ठेकेदार का चक्कर काटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता ने जिले में सड़क, पुल, पुलिया, निर्माण कार्यों का अनुबंध स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार से कर रखा है। काम कर भुगतान की राशि के लिए पेटी ठेकेदार आज भी भटक रही है। स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार नीता शाह ने बताया है कि चार अक्तूबर को सीएम प्रवास के दौरान पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता पर लेनदेन को लेकर सीएम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता से अनुबंध कर जिले में सडक पुल-पुलिया का निर्माण करवाया गया है, लेकिन ठेकेदार अंकित गुप्ता के द्वारा कार्यों का भुगतान आज तक नही किया गया है। नीता शाह ने आगे बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता लगातार गुमराह करने काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता जिले के क्षेत्रों में सड़क, पुल, पुलिया निर्माण कार्यों को करवाने के लिए पेटी ठेकेदार से सहायता लेकर कार्य करवाते हैं। लेकिन पेटी ठेकेदारों के द्वारा किये गये कार्यों का भुगतान नहीं करते हैं। विदित हो कि ऐसे और भी कई पेटी ठेकेदारों का विभिन्न निर्माण कार्यों का कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। पेटी ठेकेदारों द्वारा सीएम कलेक्टर एवं पीएमजीएसवाई के समस्त अधिकारियों को लिखित रूप भुगतान नहीं होने कि शिकायत किया गया है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेटी ठेकेदार भुगतान को लेकर भटकने को मजबूत हैं। नीता शाह ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड व रजिस्ट्रेशन रद करते हुऐ उक्त ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कांट्रेक्टर अंकित गुप्ता से बात करने उन्हें कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। recent visitors 111

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग, छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर

बीजापुर. उसूर ब्लॉक के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलो की संयुक्त पार्टी व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से एक एसएलआर रायफल, अन्य हथियार व आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा, उसूर, पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस व नक्सलियों के बीच रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल व भारी संख्या में अन्य आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। सर्च अभियान जारी है। recent visitors 67

जवानों ने किया डिफ्यूज, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नम्बी कैंप के पास मिले दो आईईडी

बीजापुर. नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किये थे। प्लांट किये गए दो आईईडी जवानों ने बरामद कर उसे वहीं डिफ्यूज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के सुरक्षा कैंप नम्बी से कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन व बस्तरिया बटालियन की संयुक्त टीम डिमाइनिंग तथा एरिया डॉमिनेशन पर उसूर थाना क्षेत्र के भुसापुर की ओर निकली थी। डिमाइनिंग के दौरान कोबरा 205 की बीडीएस टीम ने घने जंगली इलाके नम्बी कैम्प से करीब ढाई किलोमीटर दूर से अलग-अलग जगहों एक 3 किलो व एक 1.5 किलो के दो आईईडी बरामद किया गया। कोबरा बीडीएस की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से उसे वही निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी को स्विच सिस्टम से लगा रखा था। नक्सलियों ने यह आईईडी सुरक्षाबलो के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था। recent visitors 44

दीपावली पर लगा टावर, छत्तीसगढ़-बीजापुर के कावड़गांव और मुतवेन्डी में भी बजेगी मोबाइल की घण्टी

बीजापुर. बीजापुर जिले के संवेदनशील कांवड़गांव और मुतवेंडी में दीपावली के अवसर पर संचार सेवा विस्तार करते हुए मोबाईल टॉवर स्थापित कर दिया गया हैं। अब इन गांवों में भी मोबाईल की घण्टी बजनी शुरू हो जाएगी। बीजापुर जिले के संवेदनशील कांवड़गांव व मुतवेंडी गांव में दीपावली के अवसर पर संचार सुविधा का विस्तार करते हुए जिओ का मोबाइल टॉवर प्रारंभ किया गया है। इस पहल से अब इन गांवों के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलना संभव होगा। पुलिस व प्रशासन द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से इन क्षेत्रों में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। इन गाँवो में अब स्थानीय ग्रामीणों आसानी से लोगों से संपर्क स्थापित कर पाएंगे। साथ ही कांवड़गांव व मुतवेंडी में सुरक्षा की दृष्टि से कैम्प की स्थापना भी की गई है। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आया है, बल्कि सड़क मार्ग और आवागमन की सुविधा भी बहाल की गई है। जिससे इन क्षेत्रों का बाहरी संपर्क मजबूत हुआ हैं। recent visitors 78

ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में युवक की हत्या

बीजापुर. बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 की बीती रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है। जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है। recent visitors 60

इलाज के लिए पुलिस ने मेकाज भेजा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले के धुर नक्सल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ कुम्मामेटा के जंगलों में हुई है। इस दौरान जवानों ने एक घायल नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया तो उन्हें इस दौरान एक नक्सली घायल हालत में मिला। मुठभेड़ के साथ जवानों ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने घायल नक्सली को इलाज कराने के लिये जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। घायल नक्सली को बीजापुर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात को भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से जवानों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जवानों को लगातार बड़ी सफलता भी मिल रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि तीन और चार अक्टूबर को  दंतेवाड़ा  और नारायणपुर के सीमा में बसे थलथुली गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी नक्सलियों पर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। recent visitors 54

चावल बांटते समय वारदात, छत्तीसगढ़-बीजापुर में कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

बीजापुर. नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालूम नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मारुड़ बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (35) शनिवार की शाम उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। recent visitors 69