Thursday, July 16, 2026 9:15 am

कई लोगों को पकड़कर फोन-सिम कार्ड किए जब्त, छत्तीसगढ़-बीजापुर के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची एनआईए

बीजापुर. नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। बीजापुर पुलिस के अफसरों की मदद से एनआईए की टीम पहुंची थी। पालनार गांव से टीम ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। नक्सल गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने शनिवार को बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक साथ कई स्थानों पर छापा मारा। गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में  छापेमारी हुई है। जहां टीम ने कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। recent visitors 70

बैठक कर सीआरपीएफ जवानों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-बीजापुर जिले में पहली बार किसी डीजी ने बिताई रात

बीजापुर. बीजापुर जिले में पहली बार सीआरपीएफ के डीजी ने रात बिताई है। डीजी ने जवानों के साथ ही आला अधिकारियों के साथ काफी देर तक चर्चा की। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ डीजी अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे में आये हुए हैं। सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार किसी डीजी का बीजापुर जैसे जिले में रात्रि विश्राम हुआ है। सीआरपीएफ आला अधिकारियों के साथ डीजी का रात आठ बजे तक बैठक का दौर चलता रहा। धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ के सीआरपीएफ कैंप जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। डीजी अनीश दयाल जवानों से मुलाकात करने के लिए भी जा सकते हैं। इस दौरान डीजी सीआरपीएफ जवानों का हौसला अफजाई के साथ उनकी दिक्कतों को जानने की कोशिश भी करेंगे। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा और बीजापुर के एसपी, एएसपी सहित काफी पुलिस के अफसर-कर्मी मौजूद हैं। वहीं, इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। अधिकारियो का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते बीजापुर पुलिस इस एक दिवसीय दौरे के बारे में किसी भी तरह से कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। recent visitors 59

ग्रामीणों को दोबारा तेलंगाना में बसाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर के विधायक मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र

बीजापुर. बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। इसमें विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हुए कहा किसलवा-जूडूम के दौरान छत्तीसगढ़ की सीमा में बसे सैकड़ों ग्रामीण पड़ोस के तेलंगाना राज्य के गांवो में जाकर कई वर्षों से बस गए हैं और अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। तेलंगाना राज्य के जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गांव वेनल मड़गू में ग्रामीणों के साथ वन विभाग द्वारा बीते 14/10/2024 को रात के समय जाकर ग्रामीणों के घरों मे तोड़-फोड़कर तथा मारपीट कर बीजापुर जिले के सीमा से लगे ग्राम तारलागुड़ा में लाकर छोड़ दिया गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण अपने घरो से एवं गांवो से बेदखल हो गए है। इसलिए तेलगांना में बसे ग्रामीण जो कि वर्तमान मे अपने घरों से बेदखल हुए है। उनकी समस्याओं पर तेलंगाना शासन से बात करते हुए उचित पहल करें, ताकि सैकड़ों ग्रामीण अपने घरों में पुनः बस जाए और अपना जीवन-यापन पुनः कर सके। recent visitors 63

सरकार की बता रहे लोगों को योजनाएं, छत्तीसगढ़-बीजापुर में भाजपा का तेजी से चल रहा सदस्यता अभियान

बीजापुर. बीजापुर जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान बेहद प्रभावी तरीके से चल रहा है। कार्यकर्ता अंदुरुनी क्षेत्रों तक पहुंच कर जहां नये सदस्य बना रहे है, वहीं कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। जिले के भोपालपटनम ब्लाक के अंदुरुनी बारेगुड़ा, गंगाराम व लिंगापुर जैसे इलाकों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का काम रहे है। वही केंद्र की मोदी व राज्य की साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत करा रहे है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बढ़चढ़ भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा नेता रेड्डी ने कहा कि भाजपा आम लोगों के आकांक्षाओं की पार्टी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि देश में जब से  मोदी सरकार बनी है, तब से देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर होकर विश्व में भारत की विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनी हैं। श्री रेड्डी ने आगे कहा कि बीजापुर जिले में भाजपा सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 30 हजार नये सदस्य का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 22 हजार ज्यादा लोग भाजपा सदस्य बन चुके है। कुछ दिनों में बचे हुए सदस्य का लक्ष्य पूरा कर लीजिएगा। श्री रेड्डी ने आगे बताया कि 10 हजार से ज्यादा ऑनलाइन व बाकी अन्य ऑफलाइन सदस्य बने हैं। recent visitors 84

पुलिस पर फायरिंग और विस्फोट में रहा शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। हत्या, फायरिंग व विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो लाख रुपये का ईनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर बासागुड़ा थाना में सात स्थाई वारंट लंबित हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त पार्टी पुसबाका व गगनपल्ली के बीच जंगल से जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नम्बर 9 के नक्सली सदस्य मड़कम शंकर उर्फ शंकरैया पिता हिरमा उर्फ हिड़मा उम्र 35 निवासी गगनपल्ली को पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सली पर छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध बासागुड़ा थाना में 7 स्थाई वारंट लंबित है। बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं। इन घटनाओं में रहा शामिल 9 नवम्बर 2012 को सारकेगुड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, 13 जनवरी 2016 को तर्रेम के छात्र बासागुड़ा छात्रावास में रहकर अध्यनरत थे, जो मोटर सायकल से बासागुड़ा जा रहे थे। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। 27 अप्रैल 2016 को चुटवाही और गुंडम के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल, 24 जनवरी 2018 को आउटपल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 7 नवम्बर 2018 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर तर्रेम बुड़गीचेरु के बीच पुलिया के पास आईईडी लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 27 फरवरी 2020 को मंडीमरका व तर्रेम के बीच जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल व 22 सितंबर 2020 को पुतकेल के ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल रहा। recent visitors 75

लोगों ने की तारीफ, छत्तीसगढ़-बीजापुर में गरबे में युवाओं संग थिरके पूर्व मंत्री गागड़ा

बीजापुर. नवरात्र के अवसर पर चारों तरफ माता के जयकारे गूंज रहे. जगह-जगह गरबा का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां भक्त माता रानी के भजनों पर थिरक रहे. वहीं बीजापुर में गरबा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. गरबा की धुन पर युवाओं संग गागड़ा जमकर थिरके, जिसकी लोगों ने तारीफ भी की. पूर्व मंत्री गागड़ा ने इस अवसर पर कहा कि गरबा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है. इसे प्रोत्साहित करने प्रतिबद्ध हैं. गरबा के माध्यम से संस्कृति को आगे बढ़ाना, नई पीढ़ी में उत्साह जगाना हमारा कर्तव्य भी है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के नृत्य की जमकर तारीफ की और युवाओं को उत्साहवर्धन की सराहना भी की. लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री का प्रदर्शन अनोखा था, जिसने लोगों के दिल को छुआ. recent visitors 68

जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में चार नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों में चार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें जनमिलिशिया कमाण्डर भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना द्वारा पुसबाका आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया कमाण्डर आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु पिता मंगलू ओयाम उम्र 35 निवासी कोत्तागुडा बिटिलपारा थाना बासागुड़ा को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गया नक्सली 29 सितंबर 2024 को डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से  घटना में सूरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए थे। चिन्नागेलूर की घटना में पकड़ा गया नक्सली आयतु शामिल था। वही भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के फुलादी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व थाना मिरतुर का संयुक्त बल अभियान पर निकला था। अभियान के दौरान फुलादी और तड़केल के बीच जंगल से 3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए नक्सलियों में सुखराम पोडियामी पिता स्व. बदरू पोडियामी उम्र 32 निवासी हकवा मुसीरपारा, मनीराम इरपा उर्फ ताड़खुडा पिता स्व. मंगू उम्र 30 निवासी हकवा पटेलपारा व लछिन्दर पोडियामी उर्फ आयतु पिता स्व. बुधराम उम्र 35 निवासी हकवा मुसीरपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है। पकड़े गए उक्त नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेम व मिरतुर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया हैं। recent visitors 53