Thursday, July 16, 2026 12:24 pm

हिस्टेरिया डर से 23 छात्र हुए बीमार, छत्तीसगढ़-बीजापुर के स्कूल में प्रार्थना में चक्कर खाकर गिरे बच्चे

बीजापुर. बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम के 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें अधीक्षक नें अस्पताल मे भर्ती कराया है। अचानक एक साथ इतने बच्चों के बीमार पढ़ने से हड़कंप मच गया हैं। आश्रम में शाम को प्रार्थना करते समय अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े। देखते ही देखते अन्य बच्चों  को भी चक्कर आने लगा। अधीक्षक ने तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरो नें बच्चो का इलाज शुरू किया। डॉक्टर के मुताबिक, हिस्टेरिया डर कि वजह से बच्चों को चक्कर आया है। फिलहाल सभी स्वस्थ हैं। अस्पताल मे इलाज के बाद भूत-प्रेत का शक जाहिर करते हुए अधीक्षक ने बच्चों को झाड-फूंक भी कराया है। recent visitors 90

पूर्व मंत्री गागड़ा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-बीजापुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक संपन्न

बीजापुर. बस्तर ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विजेता खिलाड़ियों में आगामी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के उत्सुकता दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने संभागीय स्तर के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जो खिलाड़ी संभाग स्तर के प्रतियोगिता के लिए चयन से चूक गए उन्हें पुनः अपनी पूरी क्षमता और ताकत के साथ प्रयास करने हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि खेल में जीत और हार स्वाभाविक है, जो आज हार गए हैं वह कल के विजेता होंगे। कोशिश करते रहना है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। बता दें खो-खो कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, एथलेटिक्स सहित 11 खेलों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला, पुरुष सहित कुल 384 खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के लिए हुआ है। बीजापुर जिले में बस्तर ओलंपिक का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री एवं बस्तर सासंद ने बीजापुर पहुंचकर  खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी। बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय समापन समारोह को सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने संबोधित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित खेल प्रतियोगिता में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों प्रशिक्षकों एवं खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को आभार व्यक्त किया। recent visitors 48

भाजपा-कांग्रेस के साथ अब सीपीआई भी विरोध में, छत्तीसगढ़-बीजापुर में वनरक्षक भर्ती में स्थानीयों को मिले प्राथमिकता

बीजापुर. देर रात तक भूखे-प्यासे वनरक्षक अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट मामला, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नियम विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए सत्त्तापक्ष भाजपा, कांग्रेस व सीपीआई ने सरकार से मांग की है। वनरक्षक भर्ती मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा के नेता स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति करने के साथ भर्ती निरस्त करने की मांग की है। सोशल मीडिया में भाजपा नेता फूलचंद गागडा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ने सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर पोस्ट करके अधिकारियों की मनमानी और नियम विरुद्ध देर रात तक कराये जा रहे फिजिकल टेस्ट को बंद करते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग सरकार से की है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में सीसीआई का एक दल वनरक्षक भर्ती स्थल ज्ञानगुड़ी पहुंचा, जहां दल ने अधिकारियों पर लग रहे आरोपों पर बातचीत करनी चाही, लेकिन कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला। सीपीआई नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करके स्थानीय बेरोजगार युवाओ की भर्ती करने की मांग की है। इधर मुख्य  विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। बीजापुर से कांग्रेस विधायक ने बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर में हो रहे वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही हैं। नियम विरुद्ध रात के अंधेरे में कराए जा रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा की जांच की मांग विधायक ने की है। recent visitors 68

खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में बस्तर ओलंपिक में जुटे अंदरूनी क्षेत्रों के युवा

बीजापुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सपनों को साकार करते हुए बीजापुर के सुदूर अंचलों के खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने मैदानों में जुटे हुए हैं। विकास की सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ बढ़ते हुए विकसित बीजापुर के युवा खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में अपने जोश और जूनून का भलीभांति परिचय करा रहे है। बस्तर ओलंपिक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन का आगाज बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लॉक में हो गया है। अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिए सुशासन का सूर्योदय के साक्षी बने। ब्लॉक स्तरीय आयोजन बीजापुर के मिनी स्टैडियम एवं भैरमगढ़ में 18 से 21 नवंबर तक चलेगा जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। बस्तर ओलंपिक में दो वर्गों के खिलाड़ी 14 से 17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक गोला फेक, तवा फेक, लंबी कूद, लंबी दौड़, रिलेरेस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, कराते, वालीबॉल, रस्साकसी जैसे विविध खेलों में प्रतिभागी बने हैं। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में हुए शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद अध्यक्ष बोधी ताती,  जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, श्रीनिवास मुदलियार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, जीत और हार खेल का हिस्सा होता है जीतने पर अति आत्मविश्वास न हो, न ही हारने पर निराश होने की बात कही। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर उत्तम सिंह पंचारी सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। recent visitors 86

कोर इलाके में डेरा डालकर नक्सलियों को मारेंगे सुरक्षाबल, छत्तीसगढ़-बीजापुर के कोंडापल्ली में खुला कैंप

बीजापुर. नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाना माने जाने वाले कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों का नया कैंप लगने से यहां नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी। साथ ही कैंप खुलने से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा। उसूर ब्लॉक के अंतिम छोर व नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन का कोर इलाका माने जाने वाले कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने अपना नया कैंप लगा लिया है। जिले के इस अंदुरुनी क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन व विकास कार्यों में तेजी लाने बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी बीजापुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. जिंतेंद्र कुमार यादव व सीआरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर राज्य सरकार से संचालित नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित माने जाने वाले कोर क्षेत्र कोंडापल्ली में बीते दिनों सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित कर दिया गया है। इस कैंप के स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी व क्षेत्र में रहने वाले आम ग्रामीणों को सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पानी स्वास्थ्य, पीडीएस, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार सहित अन्य सुविधाएं मिल पाएगी। कोंडापल्ली में कैंप खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कैंप लगते ही सीआरपीएफ की मेडिकल यूनिट द्वारा वहां मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। recent visitors 47

मुठभेड़ में दोनों ओर से चल रही गोलीबारी, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों के गढ़ में घुसे जवान

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दल जब आज पूर्वाह्र 11 बजे क्षेत्र में था तब माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है तथा दोनों ओर से रूक रूककर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। हालांकि फायरिंग रुकने के बाद मौके पर सर्च अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद स्थिति साफ होगी। सभी जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बड़ी संख्या में नक्सली होने की सूचना शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे से नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों के गोलीबारी का जवान लगातार जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है ये अभी क्लियर नहीं है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑपरेशन में शामिल सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सलवाद को खत्म करने की डेटलाइन तय की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। recent visitors 67

सात घायल यात्री अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रक से टकराई बस

बीजापुर. बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोट भी आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली बस रविवार कि सुबह जैसे ही सिंगनपुर गुलबापारा के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए, घटना के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। recent visitors 73