थाने में नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर की पहली विधायक बेटे ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और सड़क पर मारा थप्पड़

रायपुर. जिस ताई ने रायपुर की पहली महिला विधायक होने का गौरव हासिल किया। आज उसी के दो बेटे उनके राजनीतिक विरासत और छवि पर दाग लगा रहे हैं। घर की लड़ाई सड़क पर लाकर रिश्तों को बदनाम कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रायपुर की पहली महिला विधायक 92 वर्षीय रजनी ताई की। दरअसल, छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके बड़े भाई जगदीश उपासने का विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है। जगदीश का आरोप है कि उनके भाई और बीजेपी नेता सच्चिनानंद ने रायपुर के टिकरापारा स्थित अपने ही घर में कुछ लोगों के साथ पहुंचकर ऑफिस और घर का ताला तोड़कर डकैती डालने की कोशिश की है। सारा सामान लूटने की कोशिश की। बीते दिनों सच्चिदानंद को उनके बड़े भाई जगदीश ने बीच सड़क पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिये। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दूसरी ओर इस मामले में सच्चिदानंद का आरोप है कि कि उनके बड़े भाई जगदीश पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मित्र हैं। वो कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने मुझे दो थप्पड़ मारे हैं, लेकिन वह थाने में नहीं जायेंगे क्योंकि परिवारिक मामला है। जानें पूरा मामला मामले में जगदीश का कहना है कि टिकरापारा का मकान हमारी ताई रजनी ने बनवाया है। सच्चिदानंद पहले यहीं रहा करते थे। यहीं पर उनकी ऑफिस थी, जो अभी भी है। कुछ सालों से वे यहां नहीं रहते हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में उन्होंने अब अपना अलग से मकान बनवा लिया है। वो 20 अक्टूबर की रात में आठ से दस लोगों के साथ पहुंचकर शटर का ताला तोड़कर सामान निकाले की कोशिश की। इस पर मैंने विरोध जताते हुए कहा तुम अपने ही घर में इस तरह से ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो? चाबी लेकर ताला खोलो और ताई से मुलाकात कर लो। वो तीन साल से ताई से मिलने तक नहीं आया। recent visitors 89

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही खुशी में किया डांस, छत्तीसगढ़-रायपुर में बेटी ने पिता को किया लीवर डोनेट

रायपुर. इस दीपावली में बेटी ने अपने पिता को बड़ी उपहार दिया है, जी हां बेटी ने अपने लीवर डोनेट कर पिता की जान बचाई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी में मरीज ने अस्पताल में ही डांस करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लीवर ट्रांसप्लांट होने के बाद मरीज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज डांस करते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, मरीज का नाम अनिल कुमार यादव है। वह तिल्दा का रहने वाला है। बेटी ने लीवर ट्रांसप्लांट कर उसकी जान बचाई है। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में अनिल पुराने गानों पर डांस करते नजर आए। 52 वर्षीय मरीज अनिल कुमार यादव रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती था। उनकी बेटी ने लीवर डोनेट किया है और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका सफल लीवर ट्रांसप्लांट किया है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य होने और अस्पताल से डिस्चार्ज की खबर सुनकर खुशी से झूम उठा। खुद को उसने नहीं रोक पाया और अस्पताल के वार्ड में ही डांस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। recent visitors 71

22 नंवबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, छत्तीसगढ़-रायपुर में नगर पलिकाओं-पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू

रायपुर. रायपुर जिले के नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक प्रकाशन का कार्य रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय, मुख्य पलिका कार्यालय, और निर्धारित वार्डों और ग्राम पंचायतों में चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान निकायवार और वार्डवार कुल 240 स्थलों पर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आपत्तियों के निपटारे के लिए 29 अक्टूबर 2024 तक का समय रखा गया है। इसके खिलाफ अपील करने की प्रक्रिया भी उपलब्ध है। अपील की समयसीमा निर्धारित निपटारे की तिथि से पांच दिन है। इस चुनाव में जिले में कुल 406 पंचायतों में सरपंच, 6159 पंच, 16 जिला पंचायत सदस्य और 100 जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि सभी नागरिक सही जानकारी प्राप्त कर सकें और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। recent visitors 60

सुसाइड नोट में लिखे कुछ महिलाओं और अधिकारियों के नाम, छत्तीसगढ़-रायपुर में युवक ने लगाई फांसी

रायपुर. रायपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, युवक घर में अकेला ही रहता था। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम प्रतीक सैम्युल है, जो कि पेशे से कंस्ट्रक्शन और सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने कुछ महिलाओं और बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइडल नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या की असली वजह सुसाइडल नोट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, प्रतीक सैम्युल ने दो दिन पहले ही आत्महत्या की है। घर में अकेले रहने की वजह से आत्महत्या की जानकारी किसी को नहीं मिली। मृतक का मित्र जब उसके घर पहुंचा, तब उसने फांसी के फंदे पर लटकते हुए अपने दोस्त प्रतीक को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 70

3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड में 8 करोड़ का सोना जब्त

रायपुर. पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि पुलिस ने आकस्मिक चेंकिग के दौरान बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में तीन तस्करों से लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना मिला  है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बस स्टैंड भाठागांव में आकस्मिक चेकिंग किया। चेकिंग दौरान बस स्टैंड में यात्री लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रों के बैंगो की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को 12 किलो 800 ग्राम का सोना मिला। इस मौके पर पुलिस ने तीनों से सोने के संबंध में पूछताछ की। इस पर तीनों ने गोल-मटोल जवाब देने लगे। पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की। इस पर किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं दिया गया। जिसके कारण बरामद सोने की सामग्री को सीललबंद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को सौपी गई है। पुलिस ने 12 किलो 800 ग्राम का सोना जब्त कर लिया है। इसकी कीमती आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी – 0- लिंगराज नायक 34 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर 0- हितेश तांडी 27 साल, निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर 0- शुभम पात्रों 28 साल, निवासी थाना टिकरापारा रायपुर recent visitors 82

चुनावी खर्चों पर निगरानी व 4 नाकों पर करेंगे चेकिंग, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में 9 उड़नदस्ते तैनात

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए संपूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. साथ ही नौ उड़नदस्ता दल (एफएसटी), 12 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और दो वीडियो अवलोकन दलों (वीवीटी) का गठन किया है. इसके साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है. टिकरापारा थाना के अंतर्गत देवपुरी में, पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत भाठागांव में, आजाद चौक थाना के अंतर्गत अग्रसेन चौक में और कोतवाली थाना के अंतर्गत सुभाष स्टेडियम में ये स्थैतिक नाके स्थापित किए गए हैं. recent visitors 70

वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से आए 2920 खिलाड़ी, छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। देशभर से 2920 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ में भारतीय क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए। प्रतियोगिता प्रारंभ के पूर्व विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों द्वारा किए गए मार्च पार्स्ट में छत्तीसगढ़ प्रथम, हिमाचल प्रदेश द्वितीय और तृतीय स्थान पर तमिलनाडु, असम और गुजरात के दल को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ की मेजबानी में चार साल बाद 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में 26 खेल की 300 विधाओं में प्रतियोगिताएं होगी। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक राजधानी के 16 अलग-अलग खेले मैदानों में होगा। इसमें देशभर से 2920 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें 2331 पुरुष और 585 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मेजबान छत्तीसगढ़ के 268 खिलाड़ी 12वीं बार ओवरऑल चैम्पियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हमारी टीम अब तक 11 बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत वर्ष 1992 में हुई थी। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। इस खेल में कश्मीर से कन्याकुमारी ही नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। हमारा भारत देश विविधताओं का देश है, राजधानी रायपुर का यह स्टेडियम लघु भारत के रूप में नजर आ रहा है। बिहार के वन मंत्री डॉ. प्रेमकुमार ने कहा कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत आंध्रप्रदेश के हैदराबाद से हुई थी। इस बार यह आयोजन प्राकृतिक खनिज संपदा से भरपूर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्ष 2023 में हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत वन है, जो पूरे भारत में तीसरा स्थान रखता है। अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में तीसरी बार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जय जोहर के उद्बोधन से अपनी बात रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में वनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों ओर हरियाली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कैरियर में अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए वनों को हराभरा रखने और खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए बधाई दी। recent visitors 66