रायपुर.
जिस ताई ने रायपुर की पहली महिला विधायक होने का गौरव हासिल किया। आज उसी के दो बेटे उनके राजनीतिक विरासत और छवि पर दाग लगा रहे हैं। घर की लड़ाई सड़क पर लाकर रिश्तों को बदनाम कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रायपुर की पहली महिला विधायक 92 वर्षीय रजनी ताई की। दरअसल, छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और उनके बड़े भाई जगदीश उपासने का विवाद अब सड़क पर पहुंच गया है।
जगदीश का आरोप है कि उनके भाई और बीजेपी नेता सच्चिनानंद ने रायपुर के टिकरापारा स्थित अपने ही घर में कुछ लोगों के साथ पहुंचकर ऑफिस और घर का ताला तोड़कर डकैती डालने की कोशिश की है। सारा सामान लूटने की कोशिश की। बीते दिनों सच्चिदानंद को उनके बड़े भाई जगदीश ने बीच सड़क पर सबके सामने थप्पड़ जड़ दिये। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दूसरी ओर इस मामले में सच्चिदानंद का आरोप है कि कि उनके बड़े भाई जगदीश पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मित्र हैं। वो कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने मुझे दो थप्पड़ मारे हैं, लेकिन वह थाने में नहीं जायेंगे क्योंकि परिवारिक मामला है।
जानें पूरा मामला
मामले में जगदीश का कहना है कि टिकरापारा का मकान हमारी ताई रजनी ने बनवाया है। सच्चिदानंद पहले यहीं रहा करते थे। यहीं पर उनकी ऑफिस थी, जो अभी भी है। कुछ सालों से वे यहां नहीं रहते हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में उन्होंने अब अपना अलग से मकान बनवा लिया है। वो 20 अक्टूबर की रात में आठ से दस लोगों के साथ पहुंचकर शटर का ताला तोड़कर सामान निकाले की कोशिश की। इस पर मैंने विरोध जताते हुए कहा तुम अपने ही घर में इस तरह से ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो? चाबी लेकर ताला खोलो और ताई से मुलाकात कर लो। वो तीन साल से ताई से मिलने तक नहीं आया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








