15 पदों के लिए 45 अभ्यर्थी होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार 17 को

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परिवहन विभाग में परिवहन उप निरीक्षक की पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 17 दिसंबर को होगा। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार दो पालियों में होगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से आयोजित होगी। साक्षात्कार से एक दिन पहले 16 दिसंबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन दो पालियों में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे प्रथम पाली और दोपहर डेढ़ बजे द्वितीय पाली आयोग कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले या अर्हता पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन उप निरीक्षक के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम तीन अक्टूबर को घोषित किया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में  शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निःशक्तजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पहचान पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा। सभी प्रमाण पत्रों का जारी तिथि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक सुनिश्चित होना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे। दस्तावेजों की कमी की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। recent visitors 58

5वीं और 8वीं कक्षा में होगी केन्द्रीकृत परीक्षा, छत्तीसगढ़-शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की कवायद

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सत्र 2024-25 में कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने यह कदम विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर को सुधारने और शैक्षणिक वातावरण को और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है। यह परीक्षा राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में संचालित होगी। हालांकि सीबीएससी और आईसीएससी पाठ्यक्रम वाले विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन नवा रायपुर से समस्त जिला कलेक्टर और जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दी गई है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने कहा कि परीक्षाएं जिला स्तर पर निशुल्क आयोजित की जाएगी और जिला शिक्षा अधिकारी गोपनीयता बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण परीक्षा संपन्न कराएंगे। परीक्षा मार्च माह में आयोजित होगी और इसकी समय-सारणी लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र  विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पूर्ण गोपनीयता के साथ तैयार किए जाएंगे और प्रश्न पत्र वितरण के बाद, उन्हें संबंधित केंद्र के निकटवर्ती थाने में सुरक्षित रखा जाएगा। शिक्षकों को प्रश्न पत्र के नमूने पहले से उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि छात्रों को सही दिशा में तैयारी करा सकें। सचिव परदेशी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केन्द्रीय मूल्यांकन केंद्रों में किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य उन्हीं शिक्षकों से कराया जाएगा, जो कक्षा 5वीं और 8वीं पढ़ाते हैं। कक्षा चौथी और सातवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अन्य विद्यालयों में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा, उन्हें दो महीने के भीतर पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। हालांकि, विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश (छठवीं और नवमीं) दे दिया जाएगा। विद्यार्थियों की तैयारी सत्र प्रारंभ से ही सुनिश्चित किया जाएगा। केन्द्रीकृत परीक्षा की तैयारी के लिए संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की जाएगी। recent visitors 112

दक्षिण क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार, छत्तीसगढ़-उत्तरी और मध्य भागों में बढ़ेगी ठंड

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर कम हो गया है।  इन दिनों मौसम साफ है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं एक बार फिर से न्यूनतम तापमान गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। मध्य और उत्तर भागों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। यह आज शाम तक इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और काम स्पष्ट होने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। एक दो जगह पर ही हल्की से हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य भागों में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। वहीं दक्षिणी भागों में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान दक्षिण क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश बस्तर जिला के तोकापाल स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा और बालोद में दर्ज किया गया है। यहां 32.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। यह प्रदेश के सबसे ठंड इलाका रहा। वही रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। recent visitors 68

4285.74 करोड़ रुपये का भुगतान, छत्तीसगढ़-4.36 लाख किसानों से 20.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी रही है। 14 नवंबर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवंबर से अब तक 20.54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 4.36 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 4285 करोड़ 74 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों की ओर से पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक दिसंबर को 45455 किसानों से 2.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 62966 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 38508 टोकन जारी किए गए हैं। recent visitors 76

पत्नी के बार-बार आत्महत्या के प्रयास और धमकी को माना क्रूरता, छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की बार-बार धमकी देने और प्रयास करने को क्रूरता माना है। इस आधार पर पति को तलाक की अनुमति देते हुए कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई भी जीवनसाथी शांति से नहीं रह सकता। पति द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों से स्पष्ट है कि पत्नी बार-बार आत्महत्या की धमकी देती थी। दुर्ग जिला निवासी याचिकाकर्ता युवक की 28 दिसंबर 2015 को बालोद निवासी युवती के साथ चर्च में शादी हुई। पत्नी शादी के बाद निजी कॉलेज में जॉब करने लगी। उसे 22 हजार रुपये वेतन मिलता था, इसमें से 10 हजार रुपये अपने माता-पिता को भेजती थी। पति ने इस पर कभी आपत्ति नहीं की। पत्नी ने कुछ दिन अपने भाई को भी साथ रखा। भाई किसी कारण से वापस चला गया। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। बात-बात में वह आत्महत्या करने की धमकियां देने लगी। कभी नशीला सिरप पीया तो कभी छत से कूदी। पहली बार उसने रसोई में घुस कर दरवाजा बंद कर गैस चालू कर जल मरने की धमकी दी। दूसरी बार अत्यधिक मात्रा में नशीला कफ सिरफ पीकर खुदकुशी की कोशिश की। इसके बाद एक बार उसने छत से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस पर पति ने परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर पति ने हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत की। वहीं पत्नी ने भी वैवाहिक अधिकार की बहाली के लिए याचिका प्रस्तुत की। दोनों की याचिका पर जस्टिस रजनी दुबे एवं संजय कुमार जायसवाल की डीबी में सुनवाई हुई। सुनवाई उपरांत कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देना क्रूरता के समान है।साथ ही अगर यह आशंका पैदा हो जाए कि दूसरे पक्ष के साथ रहना उसके लिए हानिकारक होगा तो साथ रहना मुश्किल है। फरवरी 2018 से दोनों अलग अलग रह रहे हैं। पत्नी के आचरण को देखते हुए मानसिक दबाव में पति का उसके साथ रहना सम्भव नहीं है। कोर्ट ने क्रूरता के आधार पर पति के तलाक की याचिका को स्वीकार किया। कोर्ट ने पति को दो माह के अंदर पत्नी को 5 लाख रुपए स्थाई गुजारा भत्ता एक मुश्त देने का निर्देश भी दिया है। recent visitors 101

अगले चार छाए रहेंगे बादल, छत्तीसगढ़-कई इलाकों में हुई हल्की बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट हो सकती है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी भागों में आगामी चार दिनों तक एक दो जगह पर आकाश मेघमय रहने और हल्की के मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक और उसे सती पूर्वी मध्य अरब सागर पर सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। चक्रवर्ती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। अगले दो दिन के दौरान इसके पूर्वी मध्य अरब सागर पर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन जारी है।  इसकी वजह से प्रदेश में आगामी दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही हल्की धूप निकली हुई है। यहां आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश कोटा में दर्ज की गई है। वही सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.9 डिग्री रहा। इन दोनों बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। recent visitors 83

दिनभर बादल और बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों बूंदाबांदी हो रही है। चक्रवाती तूफान फेंगल के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। बीते दिनों सारंगढ़ और बरमकेला इलाके में बारिश दर्ज की गई है। वहीं बादल छाए रहने की वजह से अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुल जिलों में आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। साथ ही एक दूजे के ऊपर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। आज भी बारिश के आसार मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवर्ती तूफान फेंगल अवशेष उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु पर निम्न दबाव के क्षेत्र में बना हुआ है। शेष निम्न दबाव क्षेत्र के आज आसपास उत्तर केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और समवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर में उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिर होगी गिरावट मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती तूफान की वजह से इन दोनों दिनभर बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आगामी दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब बादल हटने से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि नामी हवाओं का आगमन जारी है, जिसके  वजह से ठंड बरकरार है। आने वाले दिनों में मौसम का हाल आगामी दो दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 29.8 डिग्री रहा। सोमवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर बहुत हल्की से हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं सर्वाधिक बारिश बरमकेला स्टेशन में दर्ज की गई है। recent visitors 68