रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा

Raipur: Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai made a big announcement on Hindi Day.

Raipur: Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai made a big announcement on Hindi Day. रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था भी हम हिंदी में करेंगे। इस साल के प्रथम सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए छात्र छात्राओं की संख्या अनुरूप आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी दिवस की सार्थकता इस बात में है कि हम शासन प्रशासन और शिक्षा के हर स्तर पर हिंदी को लागू करें, हिंदी को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा हमें इस बात की खुशी है कि हमारे यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2022 को उत्तरप्रदेश के उन्नाव की रैली में हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की थी, हम उसका क्रियान्वयन करने जा रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय हैं। हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने का सबसे अधिक लाभ हमारे ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को होगा जो अधिकतर हिंदी मीडियम से होते हैं जो प्रतिभाशाली होते हैं लेकिन अंग्रेजी की वजह से उन्हें चिकित्सा पाठ्यक्रम में कुछ दिक्कत आती है। अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इससे चिकित्सा छात्र छात्राओं का आधार भी मजबूत होगा और अच्छे चिकित्सक तैयार करने में इससे अधिक मदद मिलेगी। मातृभाषा में शिक्षा दिए जाने का यह सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इससे विषय की बारीक समझ  बनती है। इसे हम छत्तीसगढ़ में हर स्तर पर कार्यान्वित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। recent visitors 147

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

solve the problems of the public with full sensitivity - Chief Minister Vishnu Dev Sai

Change the old style, solve the problems of the public with full sensitivity – Chief Minister Vishnu Dev Sai रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहृदयता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुने और उसका यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें।  मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। इस बात का ध्यान जिला प्रशासन को रखना चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान में लाई गई जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएं। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान साफ तौर पर कहा कि इस विभाग का आम लोगों और किसानों से ज्यादा वास्ता है। राजस्व के प्रकरणों का निराकरण बिना किसी लेट-लतीफी के किए जाने से शासन-प्रशासन की छबि बेहतर होती है। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की भूमि संबंधी छोटी-छोटी त्रुटियों एवं समस्याओं का निदान पूरी संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राजस्व मामलों के निराकरण की धीमी गति पर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने जिलेवार कलेक्टरों से अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ऐसे जिले जिनकी प्रगति 70 प्रतिशत से कम है, उन्हें इस मामले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विवादित बटवारा के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी कमिश्नरों को अधीनस्थ जिलों का नियमित दौरा कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री ने अभी पीएम आवास के अंतर्गत 8 लाख 46 हजार 931 आवासों को स्वीकृति दी है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान पीएम आवास का काम काफी पिछड़ गया था। हमें तेजी से इस पर काम करना है। यह सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसके साथ ही हमने चिन्हांकित किये गये लगभग 47 हजार आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने का निर्णय भी लिया है। इस पर भी जुट कर काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वच्छता सर्वे अभी चल रहा है। छत्तीसगढ़ के गांव और ग्राम पंचायतें स्वच्छता सर्वे को सभी मानदंडों को पूरा करती हों, इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत हैं। मनरेगा रोजगार सृजन का सबसे अच्छा माध्यम है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी अधोसंरचनाएं तैयार करें। मनरेगा में भुगतान संबंधी दिक्कतों का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कलेक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देने के साथ ही ट्रेनिंग, बैंक लिंकेज आदि की व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पंचायतों का व्यापक निरीक्षण करने, वहां की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप देने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का तेजी से निर्माण कराए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी द्वारा पहली किश्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और खैरागढ़, सारंगढ़, सक्ती, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा के दौरान गरियाबंद जिले के सूपेबेड़ा में किडनी की बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने और आवश्यकतानुसार दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाकर सेवाएं लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का सभी जिलों में संचालन तथा रोगियों को लाभ सुनिश्चित करने, आगामी 6 माह में शत प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन करने, पीएम जनऔषधि केंद्रों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर जिले में बेहतर स्थिति की सराहना की। उन्होंने अन्य जिलों को भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सरस्वती सायकल योजना के वितरण में कुछ जिलों में हुई लेट-लतीफी को लेकर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने कलेक्टरों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सायकल का वितरण शिक्षा सत्र शुरू होते ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सुकमा एवं बलरामपुर जिले में साइकिल वितरण अब तक न होने पर की स्थिति को देखते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जन मन योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कबीरधाम जिले में वन अधिकार पट्टा के कार्य में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया और जिन जिलों में डिजिटलाइजेशन का कार्य 80 प्रतिशत से कम है, वहां तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आश्रम एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा और कलेक्टरों को स्वयं निरीक्षण करने के … Read more

भारतीय उद्यमियों को मिलेंगे नए व्यावसायिक अवसर, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेला के ब्रोशर का किया विमोचन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले  ‘स्वदेशी मेला’ की विवरणिका (ब्रोशर)  का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025,  राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025  व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा।     इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, प्रान्त समन्वयक श्री जगदीश पटेल, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्री प्रवीण मैशेरी, श्रीमती शीला शर्मा, श्री युगबोध अग्रवाल, श्री अमर बंसल, स्वदेशी मेला एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी, श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे। recent visitors 91

कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने की समीक्षा, छत्तीसगढ़ के युवाओं को स्थानीय रोजगार की मांग अनुसार प्रशिक्षण दिलाएं

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्थानीय उद्योगों के मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभा कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण की गतिविधियों की समीक्षा की। मंत्री श्री कश्यप ने राज्य के युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। बैठक में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव श्री एस. भारतीदासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु संभागवार बैंक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर स्तर पर किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में स्थानीय आवश्यकताओं जैसे बेलमेटल, बॉस शिल्प, टेराकोटा एवं इमली, लाख, हर्रा बहेरा, छिन्द, फुड प्रोसेसिंग इत्यादि कोर्स में तथा बाजार मांग के अनुरूप ट्रेडों का चिन्हांकन कर प्रशिक्षण देने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं में सोशल मिडिया के प्रति रूचि एवं इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना को देखते हुए सोशल मिडिया से संबंधित कोर्स में संचालित करने को कहा। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं का सर्वे कर उनकी रूचि के अनुसार कौशल प्रशिक्षण जिला मुख्यालय अथवा उनके निवास स्थान के समीप प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछ्डी जनजातियों के युवाओं को लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा संचालित आजीविका विकास कार्यक्रम अथवा अन्य कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के तहत प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने बस्तर संभाग के जिलों में निर्माणाधीन छात्रावास को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कर प्रशिक्षण प्रारंभ कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। recent visitors 152

CISF को मिला प्रथम पुरस्कार, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने आकर्षक मार्च पास्ट पर किया सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी। आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम और राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार से मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मानित किया। आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल दूसरा और ओडिशा पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। इसी प्रकार राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार, जेल प्लाटून को द्वितीय और केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरुष) को तीसरा पुरस्कार मिला। एनसीसी के लिए एनसीसी जूनियर ब्वायस को प्रथम और  एनसीसी जूनियर गर्ल्स को द्वितीय पुरस्कार मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। पुलिस परेड मैदान में पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा ने परेड का निरीक्षण कराया। मुख्यमंत्री ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा मुख्यमंत्री के साथ रहे। प्लाटूनों के हर्ष फायर की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, नीतियों, योजनाओं पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया। परेड कमांडर रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरुष), ओडिशा पुलिस, छत्तीसगढ सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ पुलिस बल महिला, छत्तीसगढ पुलिस 6 वीं वाहिनी, जेल प्लाटून, नगर सेना 13 वीं वाहिनी (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी जूनियर (पुरुष), एनसीसी जूनियर (महिला), पुलिस अश्वारोही दल, बैंड प्लाटून प्रथम वाहिनी के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री साय सलामी दी। recent visitors 87

बस्तर-जांजगीर-चांपा में हर तरफ लहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा

रायपुर. देशभर में आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर जिले के लालबाग मैदान में को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मंच पर पहुंचे। परेड में 15 टुकडियां शामिल हुईं, जिसमें सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ 80 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, 19वीं पोखरण वाहिनी, जिला बल पुलिस, वन विभाग, नगर सेना, जिला बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के जवान थे। वहीं, कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।  ततपश्चात परेड का निरीक्षण किया। शांति के प्रतीक सफेद, सौहार्द्र और उत्साह के प्रतीक कपोत (कबूतर) और रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान पर छोड़े। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय के आमाखेरवा ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने ध्वजरोहण किया। जांजगीर चांपा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फहराया झंडा जांजगीर चांपा जिले के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने झंडा फहराया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सीएम विष्णुदेव साय के संदेशों का वाचन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिकों का विकास ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग  की स्थाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से महिला दीदी के खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह जमा करते छह माह हो चुका है। यह उपहार सरकार ने दिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद वीर जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल श्रीफल देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। recent visitors 116