Thursday, July 16, 2026 6:52 pm

मध्यप्रदेश: बाते एयर एम्बुलेंस की और वक्त पर 108 भी नहीं

Madhya Pradesh: Talk of air ambulance and not even 108 on time भोपाल। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति है? यह सीधी जिले के वायरल विडिओ से देखा जा सकता है। जो स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला है। जिनके अधीन सम्पूर्ण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आती है। जब इन मंत्री के जिले का यह हाल है, तो सम्पूर्ण प्रदेश का क्या हाल होगा? जब इनके ही गृह जिले में प्रसूता के लिए बार-बार फोन लगाने पर भी 108 की सुविधा नहीं मिल पाती और हाथ ठेले से ले जाने के दौरान डिलीवरी उसी पर हो जाती है। समय पर एम्बुलेंस न आने से नवजात असमय काल के ग्रास में समां गया है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर स्थिति में पहुँच चुकी  है? पीएम, सीएम से पूछा सवाल  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी पूछा है कि प्रधानमंत्री और आपने प्रदेश में मरीजों के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधाएं प्रदान करने की बड़ी-बड़ी बाते की थी।महिमामंडन के लिए प्रचार-प्रसार पर करोड़ो रूपये खर्च किये थे, लेकिन कितनी शर्म की बात है कि एयर एम्बुलेंस तो दूर प्रदेश में मरीजों के लिए 108 भी उपलब्ध नहीं है।  मरीजों के स्थान पर यात्रा कर रहे नेता- अधिकारी  आम जन को समय पर एम्बुलेंस भी नहीं मिल पा रही है, तो क्या मुख्यमंत्री यह बताएँगे कि 108 तो छोड़िये, अभी तक एयर एम्बुलेंस से कितने गरीब मरीजों को एयर लिफ्ट किया गया है? यह सुविधा मात्र गरीब लोगों के ऊपर लगाए गए गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) के बदले प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ही चलाई गई है। प्रदेश में गरीब और मध्यमवर्गीय आम जन इसी प्रकार सीधी जिले के वायरल विडिओ की तर्ज पर  एम्बुलेंस का इंतज़ार करते करते ठेले पर प्रसव और नवजात दम तोड़ते रहेंगे। recent visitors 411

सीएम मोहन यादव का एक्शन प्लान : हर जिले में साइबर थाना, हर थाने में हेल्प डेस्क… फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं

CM Mohan Yadav’s action plan: Cyber ​​police station in every district, help desk in every police station… fraudsters are in trouble मध्य प्रदेश के हर जिले में अब साइबर पुलिस स्टेशन खुलेंगे और हर थाने में हेल्प डेस्क बनेगी। अब तक यह सुविधा सिर्फ भोपाल में थी। अन्य जिलों में पुलिस थानों में साइबर ठगी की शिकायतें लिखी जाती थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। भोपाल ! मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले में एक साइबर थाना और हर थाने में एक साइबर हेल्प डेस्क होगी।यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। अभी तक सिर्फ भोपाल में ही एक साइबर थाना था, बाकी जिलों में साइबर क्राइम के मामले क्राइम ब्रांच में दर्ज होते थे। एक साल पहले आ गया था प्रपोजल साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव तो एक साल पहले ही आ गया था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर काम नहीं हो पाया था। अब राज्य साइबर मुख्यालय ने इसके लिए शासन से बजट की मांग की है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में शुरू हो जाएगी। पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर क्राइम की जांच के लिए ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी लोगों की शिकायतें सुनेगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें साइबर थाने भेजेगा। इस साल में 250 करोड़ की ठगी साइबर क्राइम के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी तेजी आई है। पिछले पांच सालों में साइबर क्राइम की शिकायतें पांच हजार से बढ़कर तीन लाख से ज़्यादा हो गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। दूसरे देशों से ठगी कर लेते हैं लोग साइबर पुलिस के मुताबिक, दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में शामिल हैं। साइबर थाने बनने से साइबर कानून के जानकार पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकेंगे। इससे अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने तक का काम समय पर और अच्छी तरह से हो सकेगा। मध्य प्रदेश में बढ़े हैं ऐसे मामले मध्य प्रदेश में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, इसलिए हर जिले में एक अलग साइबर थाने की सख्त ज़रूरत है। उम्मीद है कि इससे साइबर अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे। recent visitors 202

त्योहार खत्म, चुनावी दंगल शुरू, CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई वन विभाग की बैठक 

Festival is over, election battle has begun, CM Dr. Mohan Yadav called a meeting of the Forest Department  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाम 7 बजे सीएम हाउस में वन विभाग की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री, बांधवगढ़ में 10 हाथियों के मौत के मामले में रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि सीएम ने 1 नवंबर को आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। वन राज्य मंत्री, प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल और पीसीसीएफ को मौके पर जाकर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था। साथ ही 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट मांगी थी।   त्योहार खत्म, चुनावी दंगल शुरू मध्य प्रदेश में त्योहार खत्म होते ही चुनावी दंगल शुरू हो गया है। उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज कल से अगले एक हफ्ते तक बुधनी और विजयपुर में धुआंधार प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा के तमाम दिग्गज अगले हफ्ते दोनों विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालेंगे।   उपचुनाव में प्रचार करने आएंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट सचिन पायलट, कमलनाथ समेत ये दिग्गज भरेंगे हुंकार 9 और 10 नवंबर को सचिन पायलट बुधनी और विजयपुर में प्रचार करेंगे  6, 7,8 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधनी और विजयपुर में जनसभा करेंगे 5 और 6 नवंबर को कमलनाथ के साथ प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह प्रचार करेंगे दिग्विजय सिंह आज से उपचुनाव के प्रचार में जुट गए 4 नवंबर को अरुण यादव बुधनी में प्रचार करेंगे। कमलेश्वर पटेल, विवेक तंखा भी प्रचार करेंगे।  सीएम डॉ. मोहन ने प्रदेशवासियों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश वासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में समाहित प्रेम, समर्पण एवं मंगल कामना का यह पावन अवसर, संबंधों को अमरता प्रदान करता है। भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए कामना करने वाली बहनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है। recent visitors 126

69वें स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश का जश्न, मुख्यमंत्री करेंगे समारोह का शुभारंभ

Madhya Pradesh celebrates 69th foundation day, Chief Minister will inaugurate the function मध्य प्रदेश का 69वां स्थापना दिवस: धूमधाम से मनाया जाएगा राज्य का जन्मदिन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन करेंगे समारोह का शुभारंभ भोपाल। आज मध्य प्रदेश अपना 69वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 9:45 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह को आगे बढ़ाया जाएगा। स्थापना दिवस के प्रमुख आकर्षण समारोह में प्रदेश की संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करने के लिए कई खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मध्यप्रदेश का राज्य गान, पारंपरिक खेल मलखंब का प्रदर्शन और आर्मी के उपकरणों की प्रदर्शनी प्रमुख हैं। आर्मी उपकरणों का प्रदर्शन सुरक्षा और साहस का प्रतीक होगा, जो देश की रक्षा में सेना की भूमिका को दर्शाएगा।  मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बैंड की प्रस्तुति, पारंपरिक नृत्य और संगीत शामिल होंगे, जो राज्य की अनूठी सांस्कृतिक विविधता को उजागर करेंगे। राज्य की गौरवशाली विरासत का उत्सव मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस को पूरे राज्य में खास अंदाज में मनाया जा रहा है। राज्य ने 69 वर्षों की यात्रा में विकास और समृद्धि की दिशा में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। इस अवसर पर प्रदेशवासी अपने राज्य की प्रगति और उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।  कार्यक्रम का उद्देश्य और भाव इस समारोह का उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक धरोहर को संजोते हुए आने वाली पीढ़ियों को इसे संरक्षित रखने की प्रेरणा देना है। साथ ही, यह आयोजन प्रदेशवासियों में एकता और समर्पण का भाव उत्पन्न करता है, जो राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस, न केवल राज्य के लिए एक विशेष दिन है बल्कि पूरे देश के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। recent visitors 150

धनतेरस पर PM मोदी करेंगे एमपी में तीन मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी 1624 करोड़ की कल्याण निधि

PM Modi will inaugurate three medical colleges in MP on Dhanteras, farmers will get welfare fund of Rs 1624 crore मंदसौर। धनतेरस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे और प्रदेश के तीन नए मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मंदसौर में रखा गया है। इन तीनों नए मेडिकल कॉलेजों में मंदसौर, नीमच और सिवनी का मेडिकल कॉलेज शामिल है। इन कॉलेजों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, और इसी सत्र से छात्रों का प्रवेश भी आरंभ हो गया है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के साथ ही ये तीनों मेडिकल कॉलेज आधिकारिक रूप से कार्यरत हो जाएंगे, जिससे क्षेत्र के छात्रों को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। किसान कल्याण निधि की सौगात इस मौके पर 80 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 1624 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी। किसान कल्याण निधि के इस वितरण को लेकर मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में आयोजित किया गया है, जिससे किसानों में काफी उत्साह है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में 512 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर के लिए कुछ अतिरिक्त घोषणाएं भी कर सकते हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र के लिए ये योजनाएं प्रदेश के नागरिकों और किसानों के लिए दीपावली पर विशेष उपहार के रूप में हैं, जो राज्य के विकास और कल्याण में अहम भूमिका निभाएंगी। recent visitors 136

CM मोहन यादव का एक्शन मोड: देर रात समीक्षा बैठक में 11 अधिकारी निलंबित, तीन कलेक्टरों को फटकार

CM Mohan Yadav’s action mode: 11 officers suspended in late night review meeting, three collectors reprimanded भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीती रात समाधान ऑनलाइन हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली वितरण कंपनी के जीएम सहित 11 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतों पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने तीन जिला कलेक्टरों पर भी नाराजगी जताई। बैठक में रायसेन जिले के एक व्यक्ति की बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर बिजली वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया, जबकि खंडवा में एक लापता लड़की की रिपोर्ट दर्ज न होने पर संबंधित उपनिरीक्षक पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, झाबुआ जिले में कपिलधारा कूप निर्माण योजना में भुगतान में देरी पर पंचायत सचिव को निलंबित कर सीईओ और लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन कलेक्टरों पर नाराजगी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने तीन कलेक्टरों पर भी असंतोष जताया। अशोकनगर के कलेक्टर को छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर फटकार लगाई, जबकि आलीराजपुर कलेक्टर से नि:शक्त जन मामलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। बालाघाट कलेक्टर को बैठक में आईटी और डीआईजी के बीच बैठने पर निर्देशित किया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करते हुए वे सही जगह पर बैठें। कर्मचारियों को जिम्मेदारी का संदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कार्यों में देरी और लापरवाही को अस्वीकार्य बताया और कहा कि समाज के प्रति सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रमोशन से प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का संदेश स्पष्ट है। recent visitors 137