Thursday, July 9, 2026 9:11 pm

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

The administration woke up after the students’ march in Betul, and took action after an investigation found irregularities. बैतूल ! शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्राचार्य पंकज शरण को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया गया है। स्टाफ नर्स सोनम हनोते और काउंसलर पूजा दुबे की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। साथ ही मेस ठेकेदार आलोक सिंह की निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें बुधवार को करीब 600 छात्र भोजन की खराब गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर विरोध जताते हुए शाहपुर से बैतूल कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़े। छात्र 36 किलोमीटर दूर बैतूल जाने के लिए निकले और बरेठा तक पहुंच गए।कलेक्टर और केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचेस्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी शाहपुर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बसों से वापस हॉस्टल भेजा। मौके पर केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी पहुंचे। दोनों ने छात्रों से करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। वहीं छात्रों की शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट आयुक्त को भेजी। रिपोर्ट में खराब भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां सही पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की है। recent visitors 78