आमला की जनसमस्याओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर शहर कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के नाम कलेक्टर को  सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन।

City Congress submitted a 7-point memorandum to the Collector in the name of the Minister in-charge regarding the public problems and corruption of Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला। शहर कांग्रेस कमेटी आमला जिला बैतूल के अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश शासन के नाम 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिला कलेक्टर बैतूल को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि आमला क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न जनसमस्याओं एवं प्रशासनिक अनियमितताओं से परेशान है। आम नागरिकों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जन हितैषी मांगो में प्रमुख आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर संचालन सुचारू एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। आमला अस्पताल में तत्काल कम से कम 3 महिला चिकित्सकों की पदस्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके।आमला अस्पताल से छोटी-छोटी बीमारियों, सामान्य जांचों अथवा गोली-दवाई के लिए मरीजों को बैतूल रेफर किया जाता है। अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। आमला एसडीएम एवं जनपद पंचायत से संबंधित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायत की दुकानों के निर्माण से आवंटन एवं नीलामी की पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाए। यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा उनके रिश्तेदारों के नाम पर दुकानों के आवंटन तथा उनसे जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मिली जानकारी अनुसार पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों एवं एफआईआर की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। यदि किसी प्रकरण में तथ्यहीन अथवा दुर्भावनापूर्ण शिकायत पाए जाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करने का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयावधि में जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का उचित निराकरण नहीं किया जाता है तो हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन/प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी भ्रष्ट नेता, अधिकारी की होगी।ज्ञापन सौंपने समय प्रमुख रूप से अजय सिंह सोलंकी (अध्यक्ष शहर कांग्रेस आमला), नीरज सोनी,जितेंद्र शर्मा,दीपक बेले, जितेश वाईकर, छन्नू बेले, राकेश सोने ,विजय पारधी, विजय अतुलकर , रमजान खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 112

जमीन के लिए बहन को 3 साल बंधक बनाने का आरोप, 62 वर्षीय महिला पहुंची जनसुनवाई

62-year-old woman accused of holding her sister hostage for three years for land, attends public hearing हरिप्रसाद गोहे आमला/बैतूल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है जैसे स्लोगन के साथ-साथ लाड़ली बहनों के आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर प्रदेश सरकार नित नई योजनाएं लागू कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। लेकिन तथाकथित लोगों द्वारा आज भी महिला अत्याचारों को बढ़ावा देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है, जो गंभीर एवं विचारणीय प्रश्न है। इकलौती बेटी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बीच धोखाधड़ी से जमीन हड़पने एवं मां की इकलौती बेटी को मां की संपत्ति के हक-अधिकार से वंचित कर मां की बेशकीमती जमीन दो सगे मामाओं द्वारा धोखाधड़ी कर हड़पे जाने का मामला बैतूल जिले के आमला विकासखंड के ठानी बंजारीढाल में प्रकाश में आया है। फरियादी मां-बेटी ने जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन वापस दिलाने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामला पहुंचा जिला जनसुनवाई में  जिला कलेक्टर कार्यालय बैतूल में 29 सितंबर 2026 को आयोजित जनसुनवाई में शिवाजी वार्ड बोड़खी, आमला निवासी 62 वर्षीय वृद्धा कलाबाई पति स्व. शिवप्रसाद चौहान ने सगे भाइयों पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जिला जनसुनवाई में प्रेषित आवेदन के माध्यम से आवेदिका ने बताया कि उसके सगे भाई नाथूराम पिता नन्दू गोहे (60 वर्ष) एवं सुन्दरलाल पिता नन्दू गोहे (57 वर्ष) निवासी ठानी बंजारीढाल, तहसील आमला ने दिनांक 30.01.2023 को उसे डरा-धमकाकर बंजारीढाल ले जाकर बंधक बना लिया। आवेदक का आरोप है कि दिनांक 14.02.2023 को ग्राम खिड़कीकला रा.नि. आमला के खसरा नं. 10/15 तथा ठानी के खसरा नं. 92/3 में से जमीन की दान-पत्र रजिस्ट्री जबरन करवा ली गई। न्यायालय में झूठे कथन और फर्जी हस्ताक्षर से जवाब पेश कर सम्पूर्ण भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली गई। वहीं आवेदिका का आरोप है कि बंधक अवधि में उसकी जमा पूंजी 40 हजार रुपये नाथूराम के पुत्र ज्ञानेश ने और 10 हजार रुपये राजा ने ले लिए तथा 8 खंडी गेहूं जो नाथूराम के घर रखा था, वह भी नहीं दिया गया। गन्ने की फसल के पैसे भी रख लिए गए। उसे खाने-पीने और इलाज से वंचित रखा गया, जिससे उसका शरीर जीर्ण-शीर्ण हो गया। लगभग 3 वर्ष तक उसे ग्राम ठानी में बंधक बनाकर रखा गया और पुत्री संध्या व नाती-दामाद से मिलने नहीं दिया गया। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 31.08.2026 को सुन्दरलाल का छोटा लड़का उसे बीमार, भूखा-प्यासा हालत में आमला बोड़खी में छोड़कर चला गया। जैसे-तैसे वह अपनी पुत्री के घर पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया। आवेदिका ने सुखराम कुमरे, गणेश गोहे (ठानी), धनराज साहू (बोचनवाड़ी) एवं सहादेव बामने (आवरिया) पर जान से मारने की धमकी और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में दिनांक 22.09.2026 को थाना आमला में लिखित शिकायत दी थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवेदिका ने प्रशासन से अनावेदकों के विरुद्ध धोखाधड़ी, बंधक बनाने, मारपीट का मामला दर्ज कर जमीन, नकद राशि और गेहूं वापस दिलाने की मांग की है। recent visitors 18

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

बैतूल में छात्रों के पैदल मार्च के बाद जागा प्रशासन, जांच में मिली गड़बड़ी तो की कार्रवाई

The administration woke up after the students’ march in Betul, and took action after an investigation found irregularities. बैतूल ! शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्राचार्य पंकज शरण को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया गया है। स्टाफ नर्स सोनम हनोते और काउंसलर पूजा दुबे की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। साथ ही मेस ठेकेदार आलोक सिंह की निविदा निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें बुधवार को करीब 600 छात्र भोजन की खराब गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर विरोध जताते हुए शाहपुर से बैतूल कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़े। छात्र 36 किलोमीटर दूर बैतूल जाने के लिए निकले और बरेठा तक पहुंच गए।कलेक्टर और केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचेस्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी शाहपुर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को बसों से वापस हॉस्टल भेजा। मौके पर केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी पहुंचे। दोनों ने छात्रों से करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। वहीं छात्रों की शिकायतों पर कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट आयुक्त को भेजी। रिपोर्ट में खराब भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की कमियां सही पाई गईं। इसके बाद प्रशासन ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की है। recent visitors 98