ईरान के बंदरगाह पर भीषण धमाका, 400 से अधिक लोग जख्मी

तेहरान ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में घायलों की संख्या बढ़कर 406 तक पहुंच गई है. ये जानकारी ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबक यक्तापेरस्त ने दी. हालांकि धमाके के करीब तीन घंटे बाद तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है. घायलों में से कई लोगों को होर्मोज़गान प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हसनजादेह के मुताबिक ये धमाका राजई बंदरगाह पर कंटेनरों की वजह से हुआ है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य टीमें क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ देखा जा सकता है. राजई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल करता है. वहां तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां भी मौजूद हैं, जिससे आग की भयावहता का खतरा बना हुआ है. निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर लगाई रोक ईरानी मीडिया के मुताबिक धमाके के बाद ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे बंदरगाह के लिए निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर तत्काल रोक लगा दें. ये रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, जिन ट्रकों ने पहले ही सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें बंदरगाह क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस बीच ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रमुख यकतापरस्त ने बताया कि बंदरगाह धमाके में घायल हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शनिवार को हुए इस भीषण धमाके ने न सिर्फ बंदरगाह की गतिविधियों को ठप कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और सप्लाई चेन पर भी बड़ा असर डाला है. कंटेनरों में हुआ धमाका मेहरदाद हसनजादेह ने कहा कि विस्फोट शहर के राजाई बंदरगाह पर कंटेनरों में हुआ। सोशल मीडिया में आए वीडियो में काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। राजाई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर यातायात को संभालता है और इसमें तेल टैंक और अन्य पेट्रोकेमिकल सुविधाएं भी हैं। 2020 में राजाई बंदरगाह को भी साइबर हमले का निशाना बनाया गया था ईरानी अर्थव्यवस्था में है बंदरगाह का बड़ा रोल बता दें कि, ईरान का सबसे व्यस्त और बड़ा बंदरगाह, बंदर अब्बास फारस की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित है। यह बंदरगाह ईरान का मुख्य व्यापारिक केंद्र है और तेल निर्यात के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से दुनिया भर में विभिन्न वस्तुओं का निर्यात और आयात किया जाता है। यह ना सिर्फ ईरानी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति में भी इसकी भूमिका बड़ी है। यह भी जानें इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान ओमान में अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का तीसरा दौर आयोजित कर रहा है। इस वार्ता का नेतृत्व अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन की चेतावनी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि धमाका बंदर अब्बास में IRGC के नौसैनिक अड्डे के पास हुआ. न्यूज एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता की भावना भड़काने के इरादे से फैलाई जा रही हैं और अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. घटना स्थल पर महसूस की गई सल्फर जैसी गंध बताया जा रहा है कि पोर्ट पर धमाके से पहले कंटेनर टर्मिनल क्षेत्र में एक छोटी सी आग लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और ज्वलनशील पदार्थों की वजह से भीषण विस्फोट हुआ. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जानकारी ज्वलनशील वस्तुओं के पास होने की ओर इशारा करती है. घटना स्थल पर सल्फर जैसी तेज गंध महसूस की गई.   recent visitors 27

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही, काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे

ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 15वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्तियां मिली हैं। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही है। काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे, उतना ही विकसित भारत की यात्रा में सहायक होंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भारतीय युवाओं के विकास में सबसे सराहनीय बात उनकी समावेशिता है। विकास की इस यात्रा में हमारी बेटियां दो कदम आगे हैं। हाल ही में आए यूपीएससी के नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बेटियों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए हैं। शीर्ष पांच में तीन बेटियां हैं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने जल परिवहन में नई उपलब्धि हासिल की है। 2014 से पहले जल परिवहन के जरिए 18 मिलियन टन माल ढुलाई होती थी। जो बढ़कर 145 मिलियन टन से अधिक हो गई है। भारत ने इस संबंध में निरंतर नीतियां बनाई हैं। पहले, सिर्फ पांच राष्ट्रीय जलमार्ग थे। जो बढ़ाकर 110 से अधिक हो गए। जलमार्गों की परिचालन लंबाई भी 2700 किमी से बढ़कर 5 हजार किमी हो गई है। वहीं, ग्वालियर के रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर शामिल हुए हैं जहां, अलग-अलग सेक्टर के 368 लोगों को नियुक्ति के प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की शरुआत से पहले, पहलगाम आंतकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही कहा है…. ये हमला भारत माता की आत्म पर प्रहार है, वो लोग सोचते हैं, भारत माता झुकेंगी, लेकिन मां उठेगी, उन्हें नष्ट करेंगी, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, ग्वालियर से संदेश देना चाहते हैं। हम इस शोक की घड़ी में उनके साथ हैं, जो घायल हैं, वो जल्द स्वस्थ हों, भारत नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही सिंधिया ने ये भी कहा कि रोजगार मेला नौजवानों के सपनों को पंख देने के लिए ये कदम है। हम मोबाइल मार्केट में दूसरे स्थान पर है, ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर, आसमान पर भी तिरंगा गाड़ दिया है। पांच देशों में सबसे बड़े अर्थिक शक्ति के रूप में जाना जाता है। हम जर्मनी और जापान को पीछे रखकर तीसरे नम्बर पर आने की कोशिश है। वहीं युवा नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बेहद खुश नजर आएं।   recent visitors 39

भारतीय प्रदर्शनकारियों के सामने पाकिस्तानी डिप्लोमैट की घटिया हरकत, अभिनंदन की फोटो और गला रेतने का इशारा…

लंदन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर शुक्रवार को भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों की ओर गला काटने का इशारा करके आग में घी डालने का काम किया. पाकिस्तानी अधिकारी एक हाथ में भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान का पोस्टर लिए हुए था और दूसरे हाथ चाय की कप लेकर ​प्रदर्शन कर रहे भारतीयों का मजाक उड़ाने की कोशिश की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंटरनेट यूजर्स गला काटने का इशारा करने के लिए पाकिस्तानी अधिकारी की जमकर आलोचना कर रहे हैं. वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों एवं राजनयिकों में शिष्टाचार की कमी स्पष्ट झलक रही है. उनका कहना है कि ऐसे पद पर बैठे अधिकारियों से सामान्य शिष्टाचार की उम्मीद की जाती है, लेकिन पाकिस्तान के राजनयिक और सैन्य अधिकारी अनपढ़ मालूम पड़ते हैं. बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. भारतीय वायुसेना के युद्धक विमानों ने आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्प पर बमबारी करके उसे नेस्तनाबूद कर दिया था. इसके अगले दिन पाकिस्तानी एयर फोर्स की ओर से सीमा पर कुछ हिमाकत की गई, जिसका भारतीय वायु सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच डॉग फाइट छिड़ गई. भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट अभिनंदन वर्धमान ने अपने मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को चुनौती दी और उसे मार गिराया. इस डॉग फाइट के दौरान अभिनंदन एलओसी क्रॉस करके पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए और उनका विमान क्रैश हो गया. पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को पकड़ लिया था. लेकिन भारत के डर से दो दिन बाद उन्हें वाघा बॉर्डर के जरिए रिहा कर दिया. पहलगाम आतंकी हमले के बमुश्किल एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी अधिकारी के गला काटने के इशारे का वीडियो वायरल हुआ. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे सैन्य अधिकारी की पहचान पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात तैमूर राहत के रूप में की. भारतीय और यहूदी समुदाय के 500 से अधिक सदस्य लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एकत्रित हुए और पहलगाम नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाई. पाकिस्तानी हाई कमीशन के सामने मौजूद एक भारतीय-यहूदी प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'हम भारत का समर्थन करते हैं, क्योंकि हम एक ही दुश्मन का सामना कर रहे हैं: इस्लामी कट्टरपंथ. पहलगाम में जो हुआ, उसने हमें इजरायल पर हमास के हमले की याद दिला दी.' पहलगाम हमले की दुनिया भर में व्यापक निंदा हुई. जीवित बचे लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकवादियों ने हिंदू पुरुष पर्यटकों को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी. गला काटने का इशारा करने वाले अधिकारी की निंदा करते हुए दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह पहले अपनी गर्दन बचाए. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'पाकिस्तान और क्या कर सकता है? उसके सिर पर प्रलय मंडरा रहा है. फिर भी उसके अधिकारी निर्दोष लोगों का सिर काटने की धमकी दे रहे हैं. जो लोग दूतावास के बाहर धमकी दे रहे थे, उनकी एक-एक करके पहचान की जाएगी. इंग्लैंड में भी उनसे जवाब मांगा जाएगा.'   recent visitors 27

भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती : वीडी शर्मा

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि देश हो प्रदेश यहाँ रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ ढूंढ कर निकाला जायेगा और वापस भिजावाया जाएगा और अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिक बिलकुल भी नहीं बचेंगे, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पहलगाम हमले के रूप में की गई कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जायेगा पूरा देश गुस्से में है। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज पार्टी कार्यालय में उन विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों को बुलाकर बात की जो पिछले कई दिनों से सार्वजानिक मंच से पार्टी लाइन से हटकर बातें कर रहे थे, उन्होंने सभी से बात की जो नहीं आ पाए उनको बुलाकर बात की जाएगी, जबकि एक नेत्री को नोटिस पार्टी नोटिस दे रही है। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाती ऐसा करने वाला कार्यकर्ता हो, पदाधिकारी हो, मंत्री, सांसद, विधायक हो कोई बक्शा नहीं जाता भाजपा में एक पद्धति है एक प्रक्रिया है उसके तहत काम होते है आज उसी के तहत सबसे बात हुई है, हम सब इंसान हैं हो जाता है कभी कभी लेकिन सबको समझाइश देने बुलाया था। हमारी बेटियों-बहनों की तरफ आँख उठाकर देखने वाला बचेगा नहीं भोपाल में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के जाल में फंसाने वाली गैंग के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी पुलिस बहुत एक्टिव है वो एक्शन ले रही है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी कड़े निर्देश दिए है, उन्होंने कहा हमारी बेटियों बहनों की तरफ आँख उठाकर देखने वाला बचेगा नहीं। बिलकुल बक्शा नहीं जायेगा वीडी शर्मा ने पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़े सवाल पर कहा कि एक एक पाकिस्तानी नागरिक को ढूंढ ढूंढ कर निकाला  जायेगा और वापस भेजा जायेगा और जो अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें बिलकुल बक्शा नहीं जायेगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब हमारे भाई बहनों के ताबूत आये तो अब आतंकवाद का अंतिम ताबूत होगा जिसपर कील ठुकेगी, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कह चुके हैं पाकिस्तान को पहलगाम हमले का करार जवाब  मिलेगा, पूरा देश इस मामले में एकजुट है। recent visitors 53

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नाम परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम करने की घोषणा की। साथ ही मुख्य मंच से इस अवसर पर 15 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण, 11 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण अदायगी करने पर ब्याज सब्सिडी एवं श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर उनके व्यवसाय एवं नए स्टार्टअप के लिए ऋण प्रदान कर मदद करनी चाहिए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ सके। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनो के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिले में आए थे, तब दिव्यांगजनों से उनका विशेष लगाव देखने को मिला था। आज हमारी सरकार ने बेहद अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी है, जिसका सीधा लाभ दिव्यांग साथियों को मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्पों के आधार पर दिव्यांगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने एवं उनके कौशल विकास पर जोर दे रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोकेश कावड़िया को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण समारोह में शासकीय दिव्यांग स्कूल माना के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक गीत गाया गया, जिसने सबका मन मोहा।इसके साथ ही राजनांदगांव के दिव्यांग स्कूल के श्रवण बाधित छात्रों द्वारा देशभक्ति नृत्य का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा,  विधायक राजेश मूणत,  मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्षगण, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। recent visitors 32

पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दो , PoK को भारत में मिला दो, हम आपके साथ हैं: CM रेड्डी

हैदराबाद पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ हैदराबाद में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समर्थन में  कैंडल मार्च निकाला गया. इस प्रोटेस्ट में AIMIM सांसद असदुद्दीन औवेसी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद सहित कई अन्य लीडर्स शामिल हुए है. आतंकी हमले के बाद की स्थिति से निपटने में केंद्र को समर्थन देने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की गुजारिश की. उन्होंने कहा, "कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए, भले ही इसका मतलब पीओके को भारत में मिलाना हो." आतंकी हमले के विरोध में कैंडल लाइट रैली का नेतृत्व कर रहे रेवंत रेड्डी ने कहा, "पहलगाम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा निर्णायक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है." उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी. 'समझौते का वक्त नहीं, मुंहतोड़ जवाब…' सीएम रेड्डी ने कहा, "आप (पीएम मोदी) दुर्गा माता को याद रखें, कार्रवाई करें, चाहे वह पाकिस्तान पर हमला हो या कोई और उपाय. आज पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए. यह समझौता करने का वक्त नहीं है, मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए. आगे बढ़िए, हम आपके साथ खड़े होंगे. 140 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं." रेड्डी ने कहा, "पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दीजिए, पीओके को भारत में मिला लीजिए. हम आपके साथ खड़े रहेंगे. आप दुर्गा माता के भक्त हो. इंदिरा जी को याद करो." इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने बोलते हुए रेड्डी ने यह भी कहा कि तेलंगाना सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. ओवैसी सहित कई नेता कैंडल मार्च में शामलि इस मौके पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सीनियर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, तेलंगाना के मंत्री, पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन और अन्य नेता मौजूद थे. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'भारत शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी मोमबत्ती रैली में भाग लिया. इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ राज्य में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए. असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार की नमाज से पहले एक मस्जिद में काली पट्टियां बांटीं और लोगों से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में इसे पहनने की गुजारिश की. पार्टी सूत्रों ने बताया कि ओवैसी ने भी काली पट्टियां पहनी थीं और शास्त्रीपुरम की एक मस्जिद में उन्हें बांटा. मुस्लिम युवाओं ने शुक्रवार की नमाज के बाद आतंकी हमले के खिलाफ ऐतिहासिक चारमीनार पर विरोध प्रदर्शन किया. यहां बेगम बाजार के मुसलमानों ने अपनी दुकानें बंद की और एक शांतिपूर्ण रैली में शामिल हुए, जबकि मलकाजगिरी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया.   recent visitors 34

बालाघाट में पुलिस के जवानों ने 4 खूंखार महिला नक्सलियों को किया ढेर, 62 लाख रुपये का था इनाम

बालाघाट मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यहां पर जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ मध्य प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में एमपी में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। एसपी नागेंद्र ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा। बैकफुट पर हैं नक्सली एसपी नागेंद्र सिंह ने आगे कहा कि अब उन्होंने अपना ये अभियान तेज कर दिया है। हमारी अपील है कि अगर कोई नक्सली सरेंडर करना चाहता है तो वह सरकार का सहयोग करें। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। नहीं तो यह हमारी आखिरी लड़ाई है। हम ‘मिशन 2026’ के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि ‘मिशन 2026’ के तहत मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने का लक्ष्य रखा गया है। इधर देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी अभियान चल रहा है। इस अभियान में कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं, कई नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बीतें दिनों छत्तीसगढ़ – तेलंगाना बॉर्डर पर भी नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई थी। इस दौरान 5 नक्सली मारे गए थे। 1000 से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया गया था। 72 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए थे। बाद में नक्सलियों ने ऑपेशन को रोकने की मांग की थी। नक्सलियों से SSP की अपील बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने महिला नक्सलियों के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद बाकी बचे नक्सलियों से एक अपील की है। नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जो भी नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं और सरेंडर करना चाहते हैं तो वो सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। बता दें कि देशभर में नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ऐक्शन मोड में है। इस दौरान झारखंड से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। सुरक्षाबलों ने बीते कुछ महीनों में सबसे बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाकों में की है, जिसमें सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है और सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई में 5 नक्सली मारे गए थे। जवानों ने यहां 1 हजार से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया था। 72 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए थे। बाद में नक्सलियों ने चिट्ठी जारी कर ऑपरेशन को रोकने की अपील की थी। recent visitors 68