आतंकी हमले के विरोध में आज आधे दिन बंद रहेगा भोपाल-इंदौर, इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी

  भोपाल /इंदौर भोपाल और इंदौर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 26 अप्रैल को आधे दिन का बंद रहेगा। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने इस बंद का आह्वान किया है, जिसे शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है। इस बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं, जैसे मेडिकल स्टोर्स और थोक दवा बाजार, खुले रहेंगे। साथ ही, दूध की आपूर्ति और चाय-नाश्ते की दुकानें भी सामान्य रूप से संचालित होंगी। बीसीसीआई के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि पहलगाम में हुए इस जघन्य आतंकी हमले के विरोध में और मृतकों के परिजनों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह बंद बुलाया गया है। उन्होंने कहा, "हम सभी व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर इस आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।" दोपहर 12 बजे भोपाल के कोहेफिजा स्थित बीसीसीआई कार्यालय में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति ने भी बंद का समर्थन किया है। समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार गंगराड़े, पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता और अजय देवनानी ने बताया कि सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से आधे दिन तक दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। पुराने भोपाल के व्यापारियों ने भी इस बंद को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान आधे दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। आपातकालीन सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने कहा, "मेडिकल स्टोर्स और थोक दवा बाजार खुले रहेंगे, क्योंकि ये आवश्यक सेवाएं हैं। लेकिन हम इस बंद का पूर्ण समर्थन करते हैं और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।" इंदौर में भी कांग्रेस शहर कमेटी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 26 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया है। कमेटी ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इंदौर के चार प्रमुख व्यापारिक संगठनों, जिसमें सियागंज व्यापारी एसोसिएशन, क्लॉथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, छावनी अनाज मंडी एसोसिएशन और महारानी रोड व्यापारी एसोसिएशन शामिल हैं, ने इस बंद को समर्थन दिया है। इसके अलावा, कई अन्य व्यापारिक, सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों ने भी बंद में शामिल होने की अपील की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने सभी व्यापारियों, संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस बंद में हिस्सा लेकर पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। दोनों शहरों में व्यापारी और नागरिक इस आतंकी घटना के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। recent visitors 26

CM यादव ने राज्य के औद्योगिक परिवेश को धरातल पर परिवर्तित करने के लिए एक दूरदर्शी और व्यापक रणनीति अपनाई

CM यादव ने राज्य के औद्योगिक परिवेश को धरातल पर परिवर्तित करने के लिए एक दूरदर्शी और व्यापक रणनीति अपनाई   भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने औद्योगिक विकास के जिस पथ को अपनाया है, उसने राज्य को निवेशकों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद और आदर्श स्थल के रूप में स्थापित कर दिया है। 'विकसित भारत@2047' के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के औद्योगिक परिवेश को धरातल पर परिवर्तित करने के लिए एक दूरदर्शी और व्यापक रणनीति अपनाई है। इस रणनीति के प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिये ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव्स’ आयोजित की गई। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर और शहडोल में हुई आरआईसी में मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया, जिससे जिला स्तर पर औद्योगिक जागृति और विश्वास का माहौल बना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई, पूणे, बेंगलुरु, कोलकाता, कोयंबटूर, दिल्ली के साथ-साथ जापान, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम जैसे अन्तर्राष्ट्रीय स्थलों पर निवेशकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर राज्य की संभावनाओं को राष्ट्रीय वैश्विक पटल पर भी प्रस्तुत किया। साथ ही परिणामस्वरूप, प्रदेश में निवेशकों की संख्या और उनकी प्रतिबद्धताओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इस कड़ी का सबसे बड़ा उदाहरण 'इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025' रहा, जिसमें 60 से अधिक देशों के 100+ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 25,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 नई उद्योग-अनुकूल नीतियों का शुभारंभ किया गया, जिसने प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा दी। 330 से अधिक इकाइयों का भूमि-पूजन/लोकार्पण, 1,070 से अधिक भूमि आवंटन पत्र वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेशभर में 330 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन अथवा लोकार्पण किया गया, जिससे निवेश प्रस्ताव अब मात्र कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर साकार हो रहे हैं। इसके साथ ही 1,070 से अधिक उद्योगों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए गए हैं, जिससे परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव धार में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क, उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पॉवर एवं रिन्यूएबल एनर्जी उपकरण निर्माण क्षेत्र और मुरैना के सीतापुर में मेगा लेदर एवं फुटवियर क्लस्टर जैसी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। पीथमपुर और भोपाल में 2 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण भी प्रदेश को लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। महिलाओं को केंद्र में रखकर समावेशी औद्योगिक विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सोच समावेशी विकास की है। इसी सोच के तहत इंदौर, उज्जैन, पीथमपुर, भिंड, रायसेन, झाबुआ, सिंगरौली और धार जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए 8 आधुनिक छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है। इससे उन्हें सुरक्षित और अनुकूल कार्य वातावरण मिल सके। नियमों में सुधार से ‘विश्वास आधारित शासन व्यवस्था’ की ओर कदम ‘मध्यप्रदेश जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम-2024’ के माध्यम से राज्य के 8 कानूनों की 64 धाराओं को अपराधमुक्त कर व्यापारिक समुदाय को एक बड़ी राहत दी गई है। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें शासन ‘विश्वास’ को मूल में रखकर कार्य करता है, न कि संदेह के आधार पर। ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ से होगा हर जिले में विकास और रोजगार का विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत एमएसएमई को मजबूती, युवाओं को प्रशिक्षण, स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा और हर जिले में औद्योगिक अवसरों का सृजन सुनिश्चित किया जा रहा है। इंदौर में 27 अप्रैल को ‘आईटी कॉन्क्लेव’ से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है और अब कृषि, फार्मा, टेक्सटाइल, पर्यटन एवं ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विशेष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं को और अधिक बल मिलेगा। निवेश से समृद्धि की ओर औद्योगिक विकास का यह सिलसिला न केवल निवेशकों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि इससे प्रदेश में रोजगार के हजारों अवसर सृजित हो रहे हैं, युवा वर्ग को नई दिशा मिल रही है और क्षेत्रीय असंतुलन दूर होकर समावेशी विकास को बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब नीतियों, संरचना और कार्यान्वयन के तीनों मोर्चों पर एक मजबूत, आधुनिक और निवेशकों का प्रथम पसंद बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। यह न केवल एक विकास यात्रा है, बल्कि ‘विकसित मध्यप्रदेश’ की ओर उठाया गया ठोस और निर्णायक कदम है।   recent visitors 31

भोपाल के इतिहास, विरासत से अब तक की प्रगति को भी शामिल किया गया शो में, सप्ताह में तीन दिन शो होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पहलगाम की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, आतंकवादियों को जवाब मिलेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहलगाम घटना में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी भोपाल के इतिहास, विरासत से अब तक की प्रगति को भी शामिल किया गया शो में, सप्ताह में तीन दिन शो होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाइट एंड साउंड शो में दिखा सेना का शौर्य भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय सेना को परमात्मा का भी आशीर्वाद प्राप्त है जो हर तरह की अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदल सकती है। हाल ही में पहलगाम में हुई घटना से सभी का मन विचलित और व्यथित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के एयर पोर्ट रोड पर द्रोणांचल परिसर स्थित योद्धा स्थल में लाइट एण्ड साउंड शो के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह शो प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार की शाम को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानवता के दुश्मनों द्वारा पहलगाम में किए गए कायराना हमले में दिवंगत सभी पर्यटकों को श्रद्धांजलि दीं। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अधर्म करने वालों को निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारी सरकार जहां उनका मुकाम है वहां पहुंचाकर छोड़ेगी। इस घटना के बाद पूरा देश एकजुटता के साथ इस नृशंस हत्या कांड के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। पूरे देश को शुरू से सेना के प्रति आशा और उम्मीद की किरण दिखाई देती है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारी सेना हमेशा असंभव को संभव करके दिखाती है। हमारे जवान किसी भी स्थिति में स्वर्ग रचने का काम करते हैं, वे दुश्मनों के लिए काल, विकराल और महाकाल बनकर वीरता के झंडे गाड़ते हैं। अद्भुत है लाइट एंड साउंड शो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाइट एंड साउंड शो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें पाषाण युग से लेकर अब तक के अतीत को और समस्त घटनाओं को श्रेष्ठ ढंग से संयोजित किया गया है। यह स्थान श्रद्धा के भाव से हमें भर देता है। भोपाल का इतिहास भी शो का हिस्सा बना है। यह लाइट एंड साउंड शो सेना के शौर्य से परिचित करवाकर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैसे तो पर्यटन विभाग लाइट एंड साउंड शो करता है लेकिन सेना का यह प्रयास सराहनीय है। यह गौरव का क्षण है। योद्धा स्थल सहित विभिन्न स्मारक राजधानी का गौरव बढ़ा रहे हैं।यह सिलसिला निरंतर चल रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेना के प्रयास सराहनीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेना के प्रयासों की भी सराहना की। राज्य सरकार सेना के ऐसे प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेलनेस सेंटर " निरामया" में शिरोधारा, पंचक्रम, हाइड्रो थैरेपी और ओजोन थैरेपी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में आयुष, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार,संगठन पदाधिकारी महेंद्र सिंह, रविंद्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं: लेफ्टिनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह 21वीं कोर हेड क्वार्टर के लेफ्टिनेंट जनरल प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक क्षेत्रों में प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। सैनिक कल्याण और पूर्व सैनिकों के हित में प्रदेश में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में अनेक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी दी है जिसमें सेना के कार्यालयों और रहवास क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है, जो कार्य अनेक वर्ष से लंबित थे वे पूर्ण हो रहे हैं। लालघाटी क्षेत्र से सड़क द्वारा अन्य इलाके जुड़े हैं। मैराथन हो या लाइट एंड साउंड शो प्रारंभ करने के प्रयास हों, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रूझान से यह गतिविधियां हो रही हैं। प्रीतपाल सिंह ने कहा कि प्रगति से सेना सशक्त होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा में सेना, पुलिस और नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।   recent visitors 31

CSK को हरा हैदराबाद ने रचा इतिहास, 18 साल में पहली बार चेपॉक में दी धोनी की टीम को मात

चेन्नई आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर चेपॉक स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने 155 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईशान किशन ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. यह जीत हैदराबाद के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब तक खराब था.   चेन्नई की बल्लेबाजी ढह गई टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19.5 ओवर में 154 रनों पर सिमट गई. यह 2019 के बाद पहला मौका है, जब चेपॉक में चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई. डेब्यू करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन बनाए. हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए.   हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी 155 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने 44 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. नितीश कुमार रेड्डी और कमिंदु मेंडिस ने अंत में नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई. चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद और खलील अहमद ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन वे हैदराबाद को रोक नहीं पाए.   चेन्नई का हेड-टू-हेड में दबदबा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने हुईं, जिसमें चेन्नई ने 15 और हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते. चेपॉक में इससे पहले खेले गए सभी 5 मैच चेन्नई ने जीते थे. इस जीत ने हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है.  इस मैच में चेन्नई और हैदराबाद दोनों को एक जैसी शुरुआत मिली। चेन्नई ने भी अपना पहला विकेट बिना किसी स्कोर के खो दिया था। शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया था। वहीं खलील ने दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आयुष महात्रे के हाथों कैच करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को संभाला। अंशुल कम्बोज ने हेड को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। क्लासेन हुए फेल सारी उम्मीदें अब हेनरिक क्लासेन पर टिकी थीं। लेकिन वह भी फेल हो गए। क्लासेन सात रन ही बना सके। दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रहे ईशान किशन अपना अर्धशतक पूरा करते दिख रहे, लेकिन कर नहीं सके। नूर अहमद की गेंद पर बाउंड्री पर सैम करन ने उनका शानदार कैच लपका। अनिकेत वर्मा 19 रनों से आगे नहीं जा सके और नूर अहमद का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंडू मेंडिस ने अंत में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। मेंडिस ने 22 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। नीतीश ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके शामिल रहे। चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई पहली गेंद पर रशीद का विकेट खोने के बाद चेन्नई ने सैम करन को तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उसका ये दांव चला नहीं। करन हर्षल पटेल की गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा को कामिंडू मेंडिस को 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रेविस ने आते ही तेजी से रन बनाए, लेकिन मेंडिस के अद्बभुत कैच में उनको अर्धशतक लगाने नहीं दिया। अंत में किसी तरह दीपक हुड्ड़ा ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाते हुए टीम को 150 का स्कोर पार कराया, लेकिन बाकी सब फेल हो गए। एमएस धोनी छह, कम्बोज दो, नूर अहमद दो जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और मेंडिस के हिस्से एक-एक विकेट आया। recent visitors 37

ईरान के नक्शेकदम पर पाकिस्तान, ISI ने आतंक‍ियों को किया एक्टिवेट, भारत के खिलाफ जंग का ऐलान

इस्लामाबाद  प्रॉक्सी आतंकी संगठनों के जरिए इस्लामिक देश अपने दुश्मनों के खिलाफ जिहाद करते हैं। इजरायल से लेकर भारत तक को जख्म देने के लिए इस मॉडल को अपनाया जा रहा है। ईरान के कई इस्लामिक आतंकी संगठन हैं, जो इजरायल के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। पाकिस्तान भी सालों से इसी मॉडल पर काम करता आया है। इस वक्त जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से कड़ी कार्रवाई की संभावना है, हिजबुल मुजाहिदीन ने जंग का ऐलान कर दिया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर इस आतंकी संगठन ने जंग का ऐलान किया है। RESONANT NEWS ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (HM) के टॉप आतंकवादी शमशेर खान का वीडियो प्रकाशित किया है। इस वीडियो को इस आतंकी संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट से 24 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसमें इसने कश्मीर में जिहाद का ऐलान किया है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से दावा किया गया है कि इस आतंकी संगठन ने भारत के खिलाफ 'सशस्त्र संघर्ष' शुरू करने की घोषणा की है। आतंकी संगठन का भारत के खिलाफ जंग का ऐलान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत सख्त है। भारतीय प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई होगी। लिहाजा पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर है। लिहाजा पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों के जरिए भारत के खिलाफ जिहाद का ऐलान कर दिया है। जिनमें हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल है। पाकिस्तान की सेना को कारगिल युद्ध के दौरान आतंकवादियों और सेना को एक साथ मिलाकर भारत पर हमला किया था। और एक बार फिर से पाकिस्तान ने यही पैंतरा अपनाया था। इस आतंकी संगठन की तरफ से जारी किया गया ये वीडियो करीब एक मिनट लंबा है। इस वीडियो में शमशेर खान दिख रहा है, जो कश्मीर के पुंछ इलाके का रहने वाला है, लेकिन अब वो पाकिस्तान में रहता है। हालांकि शमशेर खान सैयद सलाहुद्दीन ग्रुप का नेतृत्व करता है, लेकिन अब शमशेर खान को नये तरीके से इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने ली थी। जिसके बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम में नरसंहार की साजिश लश्कर के आतंकवादी सैफुल्लाह कसूरी ने रची थी, जो लश्कर की राजनीतिक शाखा का भी नेतृत्व करता है। RESONANT NEWS ने कई वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि लश्कर के आतंकवादियों को पाकिस्तानी अधिकारी सुरक्षा दे रहे हैं। यानि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को एक्टिवेट कर दिया है और आतंकवादियों के जरिए जिहाद करने की घोषणा कर दी है। recent visitors 43

उज्जैन के दो प्रमुख मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी

उज्जैन एमपी में उज्जैन शहर के दो प्रमुख मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इसमें पहला कॉरिडोर मकोडिया आम चौराह से शुरू होकर देवासगेट, रेलवे स्टेशन होते हुए हरिफाटक ब्रिज से मिलेगा। दूसरा कॉरिडोर निकास चौराहे से शुरू होकर दौलतगंज होते हुए इंदौर गेट पर मिलेगा। दोनों एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर लोक निर्माण विभाग फिजिकल सर्वे कर रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कॉरिडोर बनाने का फैसला होगा। बढ़ गया शहर का ट्रैफिक महाकाल लोक के बाद शहर के ट्रैफिक में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खासकर शहर के दो मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक है। इसमें निकास चौराहे से कंठाल, नई सडक़, फव्वारा चौक, दौलतगंज होते हुए इंदौर गेट तक का मार्ग व्यावसायिक होने के साथ यहां दिनभर वाहनों की रेलमपेल रहती है। वहीं आगर रोड पर मकोडिय़ा आम चौराहे से लेकर चरक अस्पताल, चामुंडा चौराहा, देवासगेट बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और इंदौर गेट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक है। विशेषकर बस व रेलवे स्टेशन के साथ जिला अस्पताल के लिए बढ़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इन दोनों मार्गों पर दिनभर जाम की नौबत बनती है। लिहाजा दोनों मार्ग एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रखा गया। कॉरिडोर बनाने पर प्रांरभिक सहमति बनी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए फिजिकल सर्वे की कवायद शुरू की। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मानें तो फिजिकल सर्वे में दोनों मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की संख्या, मार्ग की चौड़ाई, भविष्य में ट्रैफिक लोड आदि का अध्ययन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद इनके बनने का निर्णय लिया जाएगा। एलिवेटेड कॉरिडोर से वाहन सीधे इंदौर रोड पहुंचेंगे दो मार्गों पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से वाहन बगैर कहीं रुके, सीधे इंदौर फोरलेन तक पहुंच जाएंगे। दरअसल, जिन वाहनों को शहर में कहीं रुकना नहीं है, उनके लिए एलिवेटेड कॉरिडोर फायदेमंद रहेंगे। दिन या रात के समय ट्रक बगैर शहर में आए बगैर इंदौर से आगर रोड, सिंहस्थ बायपास और नागदा बायपास पर आ-जा सकेंगे। एलिवेटेड बनने से फायदे -ज़मीन पर ट्रैफिक का दबाव कम होने से जाम की समस्या नहीं होती। -एलिवेटेड पर बिना रुकावट के सफर करने से समय की बचत होती है। -जाम और सिग्नल पर नहीं रुकने से स्मूथ ट्रैफिक के साथ पेट्रोल-डीज़ल की खपत कम होती है। -कम ट्रैफिक जाम और कम ईंधन खपत से प्रदूषण में कमी आती है। -एलिवेटेड कॉरिडोर से ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ दुर्घटना की संभावना कम रहती है। -सुव्यवस्थित व मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर से शहर की सुंदरता बढ़ती है। शहर में फ्लाय ओवर की भी जरूरत शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए एलिवेटेड ही नहीं फ्लायओवर की जरूरत है। खासकर मुल्लापुरा चौराहा, नागझिरी, तीन बत्ती चौराहा और रोडवेज बस डीपो वाले चौराहे पर लायओवर बनने से यातायात सुगम होगा। इनका क्या कहना…. शहर में निकास से इंदौर गेट व मकोडिया आम चौराहे से देवासगेट होते हुए हरिफाटक ब्रिज तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाना है। इनके बनने से शहर के यातायात के साथ सिंहस्थ में क्राउड मैनेजमेंट में उपयोगी होगी। इनके सर्वे के लिए एजेंसी को कहा गया है। – अनिल जैन कालूहेडा, विधायक दो मार्गों पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाने का प्रारंभिक प्रस्ताव है। इनके निर्माण के लिए फिजिकल सर्वे करवाया जा रहा है। -योगेंद्र बागोले, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी   recent visitors 41

किसान, खेती की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें : कृषि मंत्री कंषाना

मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री कंषाना किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री कंषाना किसान, खेती की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें : कृषि मंत्री कंषाना भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि आगामी 3 मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव आयोजित की जायेगी। मालवांचल सहित प्रदेश में कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। सरकार द्वारा उन्नत फसलों और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर बिजली के बिल के बोझ से मुक्त करने के लिए भी कार्य कर रही है। किसान, खेती की नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें। इस उद्देश्य से कृषि पर केन्द्रित कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। मंत्री कंषाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव में आधुनिक कृषि तकनीकों व उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कृषि के साथ खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित जानकारी मिलेगी। कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी संभागों में किसान मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन मेलों का उद्देश्य किसानों को कृषि, खाद्य प्र-संस्करण, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित नवीनतम जानकारी और तकनीक से अवगत कराना है। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार ने अगले तीन साल में प्रत्येक साल में 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा है, जिससे किसानों को ऊर्जादाता बनने में मदद मिलेगी। सरकार ने इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है और किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। मंत्री कंषाना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप राज्य सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी कल्याण के लिए मिशन शुरू कर दिया है। मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। 'मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन में अब कृषि से जुड़े विभागों की योजनाएं एक मंच पर समन्वित रूप से क्रियान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है और इस क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं। किसानों की आय, कृषि उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन में वृद्धि के साथ खाद्य प्र-संस्करण और कृषि से उत्पादित कच्चे माल पर आधारित औद्योगिक इकाई स्थापित करने जैसे हरसंभव प्रयास जारी हैं। किसानों और गौ-पालकों की आय बढ़ाने के साथ कुपोषण दूर करने की दिशा में सरकार योजनाबद्ध तरीके से पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है।   recent visitors 40